मनोहरलाल धाकड़ के बाद अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता संग...

Rohit Sahu | May 26, 2025, 08:47 IST
up gonda bjp leader
बीजेपी नेता अपनी ही पार्टी के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। हाल ही में मनोहरलाल धाकड़ का वीडियो सामने आया था अब एक और बीजेपी नेता का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया गया।

MP के बीजेपी नेता मनोहरलाल के बाद अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो गया। इस बार यूपी के गोंडा जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे महिला कार्यकर्ता के साथ गले लगते नजर आ रहे हैं। जिसे लेकर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया है।



CCTV में कैद हुआ वीडियो

दरवाजा खुलते ही एक महिला बाहर निकलती है और तेजी से कार्यालय की सीढ़ियों की ओर बढ़ती है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि जिलाध्यक्ष उसके पीछे चलते हैं और सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त सहारा देते और बाहों में भरते नजर आते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बताई जा रही है।



BJP ने माना अनुशासनहीनता, मांगा जवाब

वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह अनुशासनहीनता है। आपको सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।



bjp gonda


विरोधियों की चाल है ये: अमर किशोर कश्यप

आरोपों पर सफाई देते हुए अमर किशोर कश्यप ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला पार्टी कार्यकर्ता है और उस दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने बताया महिला ने आराम करने की जगह मांगी थी, इसीलिए उसे पार्टी कार्यालय लाया गया। सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त उसे चक्कर आ गया, मैंने उसे सहारा दिया। विरोधी इसे गलत तरीके से पेश किया है।



यह भी पढ़ें...धाकड़ का अश्लील वीडियोः पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- गड़करी ने भी सपने में सड़क के ऐसे उपयोग की उम्मीद नहीं की होगी



सोशल मीडिया पर भाजपा की फजीहत

पहले एमपी और यूपी के नेता का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कई यूजर्स ने इसे पार्टी की दोगली नैतिकता करार दिया। हालांकि बीजेपी नेतृत्व की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया देने और नोटिस जारी करने से damage control की कोशिश जरूर दिखी है।



खबर को पांच लाइन में समझें

  • गोंडा के BJP जिलाध्यक्ष का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ।
  • वीडियो में एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हरकत दिखी।
  • घटना पार्टी कार्यालय के CCTV में रिकॉर्ड हुई।
  • बीजेपी ने नेता को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
  • नेता ने इसे विरोधियों की साजिश बताकर महिला की तबीयत खराब होने का हवाला दिया।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मनोहरलाल धाकड़ | UP News



Tags:
  • UP News
  • मनोहरलाल धाकड़