यूपी टॉपर का ये 360 डिग्री ट्रांसफार्मेशन देखकर आप भी कह उठेंगे वाह

Pratibha ranaa | Jun 03, 2024, 10:36 IST
Prachi Nigam
उत्तर प्रदेश बोर्ड की टॉपर प्राची निगम को रिजल्ट आने के बाद से ट्रोल किया जा रहा था। प्राची के चेहरे पर बाल थे, इसलिए कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे। अब प्राची ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

यूपी बोर्ड की टॉपर....प्राची निगम ( Prachi Nigam ) कुछ दिन पहले अपने लुक्‍स के कारण सोशल मीडिया ( UP board topper Prachi Nigam ) पर बुरी तरह से ट्रोल हुई थी। चेहरे पर बालों की वजह से लोगों ने उनके लुक्‍स पर गलत कमेंट्स किए थे। अब प्राची निगम का नया मेकओवर वाला वीडियो वायरल हो रहा है। उनका ये लुक सुर्खियों में हैं। इंफ्लुएंसर और म्यूजिशियन अनीश भगत ने प्राची का मेकओवर किया है।



दंग कर देगा ये मेकओवर


दरअसल प्राची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्राची मेकओवर लुक में दिख रही है। इसमें उनके मुंह में कोई भी बाल नहीं दिख रहा है। साथ ही उन्होंने हाथों में नेलपेंट भी लगाया है। प्राची का ये वीडियो इन्फ्लुएंसर अनीश भगत ने शेयर किया है। वीडियो के जरिए प्राची ने लोगों के साथ एक मैसेज शेयर किया है। ( Prachi Nigam makeover look )



Prach


वीडियो में ये आ रहा नजर


वीडियो के शुरुआत में अनीश कहते हैं- आज, मैं उनसे मिलने महमूदाबाद जा रहा हूं, जिन पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। उन्होंने 55 लाख स्टूडेंट्स में बोर्ड में टॉप किया है। वो हैं प्राची निगम।





बाल संवारे, नेलपेंट भी लगाया


अनीश, प्राची के घर पहुंचने के बाद उन्हें फूल देते हैं। इसके बाद वह कहते है कि लोगों का ज्यादा सिर्फ इस बात पर था कि प्राची कैसी दिखती हैं। तारीफ के बजाय, सब लोगों ने बुरा बोला। ज्यादातर महिलाओं को अपने जीवन में इसका अनुभव क्यों करना पड़ता है? इसलिए, मैंने उन्हें एक ग्लो-अप देने का फैसला किया, जिसे देखना पूरा देश डिजर्व करता है। फिर अनीश ने प्राची को के बाल संवारे, उसे परफ्यूम लगाया और नेलपेंट से नाखून सुंदर बनाए। प्राची का ये ट्रांसफार्मेशन देखकर हर कोई हैरान है।



प्राची का महिलाओं को संदेश


वीडियो के आखिर में प्राची कहती हैं- प्रिय महिलाओं, कभी भी ऐसी चीज को ठीक करने का प्रयास न करें, जो कभी टूटी ही न हो। वीडियो शेयर कर अनीश ने कैप्शन में लिखा- मुझे उम्मीद है कि इससे ट्रोल्स हमेशा के लिए चुप हो जाएंगे। ये उन सभी के लिए है, जिन्हें इनसिक्योरिटीज हैं और ग्लो-अप का इंतजार कर रहे हैं। आप सभी अपने साथ थोड़ा बेहतर व्यवहार करना डिजर्व करते हैं.। अपने साथ अधिक कठोर न बनें।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • प्राची निगम
  • Prachi Nigam
  • यूपी बोर्ड की टॉपर प्राची निगम
  • UP board topper Prachi Nigam
  • Prachi Nigam makeover look