दुपट्टा बाइक की चैन में फंसा, महिला का हाथ उखड़कर हुआ अलग

Vikram Jain | Nov 15, 2024, 24:27 IST
UP Jhansi woman hand cut off due to dupatta getting stuck in bike chain
यूपी के झांसी में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला का हाथ उखड़कर अलग है। हादसा बाइक की चेन में दुपट्टा फंसने से हुआ। ये सब चंद सेकंड में हुआ और किसी को कुछ समझ में नहीं आया।

अक्सर आपने बाइक चलाते समय या रास्ते से गुजरते समय किसी अन्य बाइक सवार व्यक्ति को स्टैंड ऊपर करने के लिए जरूर कहा होगा। इतनी ही कई लोग बाइक सवार महिलाओं को दुपट्टा या साड़ी संभालने का भी कहते हुए नजर आते हैं। इस तरह की सावधानी को लेकर सोशल मीडिया पर जागरूक भी किया जाता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के झांसी में इस तरह की लापरवाही के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। जानें रोंगटे खड़े कर देने वाली पूरी घटना...



झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हादसा

दिल दहला देने वाली यह घटना झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुई। यहां इलाज के लिए अस्पताल जा रही महिला का दुपट्टा तेजी से चल रही बाइक की चेन में फंस गया, दुपट्टा फंसने के बाद बाइक से नीचे गिर पड़ी, इस दौरान बाइक में फंसने से महिला का हाथ चेन में उलझ कर कटकर अलग हो गया। इस घटना को जिसने भी वह सिहर उठा। इसके बाद लहुलूहान महिला को झांसी के निजी अस्पताल लाया गया। जहां घायल महिला का इलाज जारी है। महिला को गंभीर चोटें आई है। घटना को लेकर पुलिस ने लोगों से कहा है कि वाहन चलाते हुए या उसमें बैठते समय लापरवाही न बरतें।



बेटी को अस्पताल ले जा रही थी महिला

बताया जा रहा है कि झांसी के गुरसरांय के रहने वाले जयराम अहिरवार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में रहते हैं। उनकी बेटी रक्षा की शादी दो साल पहले वासुदेव से हुई थी। दोनों की छोटी बेटी है। पति वासुदेव के मुताबिक रक्षा भाई दूज मनाने के लिए मायके राजगढ़ आई हुई थी। जहां उनकी 5 माह बिटिया की तबीयत बिगड़ गई। इसके वह बेटी का इलाज के लिए अस्पताल जाने के निकली, वह बड़े भाई और मां के साथ बाइक से जा रही थी, घर से निकलने के बाद दूर हंसारी मार्ग पर अचानक रक्षा का दुपट्टा चल रही बाइक की चेन में फंस गया, जिसके बाद कारण वह और मां बाइक से नीचे गिर पड़े। दुपट्टा के साथ रक्षा का हाथ भी बाइक में फंसा हुआ था, इसके बाद शरीर से कटकर अलग हो गया। इसके बाद घायल रक्षा को तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल लाया गया। घटना की परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे।



चंद सेकंड में अलग हुआ हाथ

पुलिस की अपील, सावधानी में सुरक्षा

मामले में पुलिस अधीक्षक सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि यह हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुआ है, यहां बाइक पर पीछे बैठी महिला का दुपट्टा चेन में फंस गया था। जिससे महिला का हाथ शरीर से अलग हो गया। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि लोग वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, बाइक की सवारी करते समय महिला साड़ी पहने है तो वह पल्लु संभालकर रखें। कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाए। उन्होंने जनता से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • UP News
  • यूपी न्यूज
  • सड़क हादसा
  • बाइक हादसा
  • Jhansi news
  • झांसी न्यूज
  • बाइक की चेन में फंसा दुपट्टा
  • महिला का हाथ कटकर अलग
  • झांसी सड़क हादसा
  • बाइक की चेन में साड़ी फंसना
  • सड़क सुरक्षा और सावधानी
  • बाइक पर बैठी महिला