UP में कल से जेब होगी ढीली, जानें क्या है मामला

Dolly patil | Jun 02, 2024, 17:48 IST
up toll tex increse द सूत्र
अब उत्तर प्रदेश हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर भार पड़ने वाला है। अगर आप भी अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार आपके काम की खबर जरूर पढ़ लें। वरना आपकी भी जेब ढीली हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश जानें वाले लोगों की अब 3 जून 2024 से जेब ढीली होने वाली है। जो भी लोग उत्तर प्रदेश जाने का प्लान कर रहे हैं,वो तोड़ा इस खबर पर ध्यान दे दें,दरअसल 2 जून की रात 12 बजे से देशभर के सभी हाईवे और एक्सप्रेस वे का टोल टैक्‍स बढ़ने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआई ) ने कार, बस और ट्रक के लिए पांच से 25 रुपए तक टोल टैक्स बढ़ा दिया है। इसी के साथ टोल प्‍लाजा पर नई रेट सूची चिपका दी गई है। एनएचएआई ने यूपी में कानपुर-प्रयागराज हाईवे का टोल सबसे ज्यादा बढ़ाया है। वहीं अब कार से जाने पर फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्‍लाजा में 55 रुपए और कटोघन टोल प्‍लाजा में 40 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे।



1 अप्रैल दरें बढ़ा दी थीं


इससे पहले एनएचएआई ने गत 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी थीं पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए आदेश स्थगित कर दिया गया था। हालांकि 1 जून को मतदान खत्म होने के बाद इस आदेश का प्रभावी कर दिया गया है। मेरठ-बागपत नेशनल हाइवे पर सबसे कम टोल 45 रुपए और सबसे अधिक टोल 295 रुपए वसूला जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जिवाना टोल पर सबसे कम 90 रुपए और सबसे अधिक 890 रुपए टोल वसूला जाएगा। इसी के साथ झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते झांसी आने वाले वाले वाहनों को सेमरी टोल प्‍लाजा पर 5 से 1500 रुपए अधिक चुकाने होंगे।



एक्सप्रेस वे पर इतना पड़ेगा टोल टैक्स


गाजियाबाद के लोगों पर अधिक टोल टैक्स की मार पड़ सकती है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे ( DME ) और हापुड़ में छिजारसी की ओर से सफर करने वाले लोगों को 3 जून से 5 प्रतिशत तक अधिक टोल देना पड़ सकता है। अभी तक सराय काले खां से लेकर मेरठ तक कार से जाने वाले लोगों को 160 रुपए टोल देना पड़ता था। अब यह बढ़कर 165 रुपए हो गया है। दिल्ली से मेरठ जाते समय भोजपुर उतरने पर अब 140 रुपए और रसूलपुर सिकरोड़ पर उतरने पर 110 रुपये टोल देना होगा। ऐसे ही हल्के कमर्शल, बस-ट्रक के हिसाब से टोल के रेट को बढ़ाया जा सकता है। वहीं, एनएच-9 से हापुड़ की तरफ जाने वाले लोगों से छिजारसी टोल पर 165 के बजाय 170 रुपए टोल देना होगा। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के अलावा अन्य टोल पर भी 3 जून से पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • लोकसभा चुनाव
  • उत्तर प्रदेश
  • टोल टैक्स
  • एनएचएआई
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण