US Dollar Big Change: अब अमेरिकी डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर
News in Short
- ऐतिहासिक बदलाव: अमेरिकी करेंसी में 165 साल पुरानी हस्ताक्षर की परंपरा को अब पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
- ट्रंप के हस्ताक्षर: जून से छपने वाले नए 100 डॉलर के नोटों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर होंगे।
- ट्रेजरर की विदाई: अब नोटों से 'ट्रेजरर' के साइन हट जाएंगे, केवल ट्रेजरी सचिव के हस्ताक्षर ही रहेंगे।
- आजादी का जश्न: अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर ट्रंप की फोटो वाला 24 कैरेट सोने का सिक्का आएगा।
- आर्थिक प्रतीक: वित्त मंत्री के अनुसार, यह बदलाव अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती और नई नीतियों का प्रतीक है।
News in Short
अमेरिका की करेंसी डॉलर में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है, जो 165 सालों की परंपरा को खत्म करेगा। अब तक अमेरिकी करेंसी पर सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति और ऐतिहासिक हस्तियों के चित्र होते थे, लेकिन अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर नए डॉलर नोटों पर छापे जाएंगे। यह पहली बार होगा जब किसी वर्तमान राष्ट्रपति के हस्ताक्षर मुद्रा पर होगा।
26 मार्च को ट्रेजरी विभाग ने घोषणा की कि यह बदलाव अमेरिका की आज़ादी के 250वें वर्ष के मौके पर किया जाएगा। अब तक अमेरिकी नोटों पर ट्रेजरी सचिव और ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स के हस्ताक्षर होते थे। अब ट्रेजरर का सिग्नेचर हटा दिया जाएगा और सिर्फ ट्रेजरी सचिव का हस्ताक्षर रहेगा।
ट्रंप के हस्ताक्षर वाला डॉलर कब से?
अमेरिकी मुद्रा में यह बदलाव जून से शुरू होगा। ट्रेजरी विभाग के अनुसार, जून से 100 डॉलर के नए नोटों की छपाई शुरू की जाएगी, जिन पर ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद अन्य मूल्यवर्ग के नोटों पर भी इसी तरह के बदलाव किए जाएंगे।
वित्तमंत्री का बयान
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इस बदलाव पर कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के हस्ताक्षर डालकर देश की आर्थिक प्रगति को यादगार बनाना एक प्रतीकात्मक कदम है।
आजादी के 250 साल और सोने के सिक्के पर ट्रंप
अमेरिका अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ यानी 'सेमीक्विन्सेंटेनियल' को बेहद भव्य तरीके से मनाने जा रहा है। इस मौके पर सिर्फ कागज के नोट ही नहीं, बल्कि एक खास सोने का सिक्का भी लाया जा रहा है। यह 24 कैरेट सोने का स्मारक सिक्का होगा, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर उकेरी जाएगी।
सिक्के का डिजाइन भी काफी चर्चा में है, जिसमें ट्रंप को ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर मुट्ठी भींचे हुए दिखाया गया है। यह पोज उनकी ताकत और हार न मानने वाली छवि को दर्शाता है। हालांकि, अमेरिकी कानून जीवित राष्ट्रपति की फोटो नोटों पर छापने की अनुमति नहीं देता, लेकिन 'स्मारक सिक्के' के रूप में इसे कानूनी रास्ता मिल गया है। फाइन आर्ट्स कमीशन ने भी इस डिजाइन को अपनी हरी झंडी दे दी है।
यह खबरें भी पढ़ें...
पासपोर्ट दफ्तरों में बम से उड़ान की धमकी, कई शहरों में सुरक्षा बढ़ाई, एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दिव्यांग पत्र से ली सरकारी नौकरी, एसओजी ने 44 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को प्रभु राम ने सद्बबुद्धि दी, इसलिए अयोध्या गए, बोले महापौर और नगराध्यक्ष
US-Israel-Iran War: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक टाले ईरान पर हमले के फैसले, क्या शांति की ओर बढ़ रहे हैं दोनों देश?
डिजिटल हस्ताक्षर