अमेरिका-ईरान में फिर से छिड़ेगी जंग! ट्रंप बोले-सबसे बड़ा हमला करेंगे

Aman Vaishnav | May 24, 2026, 08:51 IST
us-iran-hormuz-strait-ceasefire-trump-updates
अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और सीजफायर को 60 दिन आगे बढ़ाने पर बातचीत चल रही है। वहीं एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता होने या फिर से युद्ध शुरू होने की संभावना 50-50 है।

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की शुरुआत

जानकारी के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। साथ ही दोनों देश सबसे पहले सीजफायर को 60 दिन के लिए और आगे बढ़ाएंगे।



इस 60 दिनों के दौरान होर्मुज स्ट्रेट को धीरे-धीरे जहाजों की आवाजाही के लिए खोला जा सकता है।



होर्मुज स्ट्रेट को दुनिया के सबसे जरूरी तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से पूरी दुनिया के तेल बाजार, शिपिंग और सप्लाई चेन पर बहुत बुरा असर पड़ा था। यह रास्ता दोबारा सामान्य रूप से खुलता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजारों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।



परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा

जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच एनरिच्ड यूरेनियम भंडार को लेकर भी बातचीत शुरू हो सकती है। इसके साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे की चर्चा के लिए एक बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।



आपको बता दें कि ईरान का अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार लंबे समय से अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए बड़ी चिंता रहा है। अमेरिका का आरोप है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच रहा है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ बिजली बनाने और नागरिक जरूरतों के लिए है।



पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1 अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रम्प: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम रद्द करके अचानक व्हाइट हाउस लौट आए हैं। इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं।



2 ईरान ने वर्ल्ड बैंक से मांगी मदद: ईरान जंग की वजह से अपनी अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ने के कारण 27 देशों ने वर्ल्ड बैंक से मदद मांगी है। हालांकि इन देशों के नाम अभी गुप्त रखे गए हैं।



3 फ्रांस का नया प्रस्ताव: फ्रांस ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित खोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मिशन तैनात करने का नया प्रस्ताव रखा है।



4 अमेरिका-ईरान समझौते पर चर्चा: पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान (ईरान की राजधानी) पहुंचे हैं। वहां वे अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने और समझौते पर चर्चा कर रहे हैं।



5 तेहरान पहुंची कतर की टीम: रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार युद्ध को पूरी तरह खत्म कराने और बाकी बचे विवादों को सुलझाने के लिए कतर की एक टीम शुक्रवार को तेहरान पहुंची है।



ट्रंपबोले दोबारा जंग होने के 50-50 चांसेज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संकट पर एक बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में ट्रंपने कहा कि ईरान के साथ समझौता होने या फिर से युद्ध शुरू होने की संभावना 50-50 है।



ट्रंप ने बताया कि वे रविवार तक यह आखिरी फैसला करेंगे कि ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू करनी है या नहीं।



ट्रंप ने साफ कहा कि दो में से एक ही चीज होगी। या तो हम उन पर पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हमला करेंगे, या फिर एक बहुत अच्छा समझौता साइन होगा। मैं अपने वार्ताकारों से ईरान के नए प्रस्ताव की समीक्षा करने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लूंगा।



ट्रंप ने इस बात को भी सिरे से खारिज कर दिया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू किसी कमजोर समझौते को लेकर चिंतित हैं। ट्रंपने कहा कि नेतन्याहू बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।



ईरान ने उड़ाया ट्रंपका मजाक

इस भारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपपर तंज कसने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। रूस में ईरान के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक सफेद भैंसे का वीडियो शेयर किया गया है।



बांग्लादेश के नारायणगंज में मौजूद यह करीब 700 किलो का दुर्लभ सफेद भैंसा आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। लोगों का मानना है कि इसका चेहरा, सुनहरा रंग और सिर के बालों का गुच्छा बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंपसे मिलता-जुलते हैं।



ईरान ने रूसी सरकारी चैनल आरटी (RT) की रिपोर्ट को शेयर करते हुए लिखा बेचारा! डोनाल्ड ट्रंपसे तुलना होने के बाद बांग्लादेशी भैंसा परेशान हो गया।



इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि ट्रंपजैसा दिखने के कारण इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग रही है, जिसकी वजह से इस भैंसे ने तनाव में आकर खाना भी कम कर दिया है।



ये खबरें भी पढ़िए...



अमेरिका-ईरान युद्ध : NATO देश की हरकतों से आगबबूला हुए ट्रंप, भारत को तेल देने की कही बात



ईरान पर होने वाला हमला टाला, ट्रंप ने कहा- बड़ी डील को लेकर चल रही बातचीत



Iran Israelwarupdate: ट्रंप ने किया युद्ध खत्म करने का दावा, कहा- ईरान थक चुका है



ईरान-इजराइल युद्ध: अमेरिका करेगा ईरान पर हमला! 50 हजार सैनिक तैनात





Tags:
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • ईरान
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
  • अमेरिका-ईरान युद्ध