VADODARA: मगरमच्छ इंसान के शरीर को नोंचता रहा, पानी में खींचकर ले गया, ठगे से लोग बस देखते रहे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
VADODARA: मगरमच्छ इंसान के शरीर को नोंचता रहा, पानी में खींचकर ले गया, ठगे से लोग बस देखते रहे

VADODARA. गुजरात के वडोदरा से 8 अगस्त को दर्दनाक खबर सामने आई। यहां ढाढर नदी में करीब दो घंटे तक एक मगरमच्छ इंसान के शरीर को नोंचता रहा और नदी किनारे लोग बस देखते रह गए। इसके बाद मगरमच्छ शव को पानी में घसीटते हुए लेकर चला गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।





नदी में मगरमच्छ





वडोदरा के पास विश्वामित्री नदी और ढाढर नदी में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। कई बार नदी से मगरमच्छ निकलकर शहर में पहुंच जाते हैं। कुछ मौकों पर तो बगीचे में भी मगरमच्छ दिखे। लोगों का कहना है कि इस बार मगरमच्छ एक इंसान को अपने मुंह में दबोच कर ले गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही कई लोग नदी किनारे पहुंचे, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके। बस मजबूर होकर घटना के देखते रहे।





दरगाह से फिसलने के कयास





स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस लड़के को मगरमच्छ ने अपना शिकार बनाया, उसकी उम्र 30 साल थी। उसका नाम इमरान दीवान था। मृतक के भाई जावेद ने बताया कि इमरान एक दरगाह में गया था। यह दरगाह नदी के किनारे स्थित है। मुझे लगता है कि इमरान का पैर फिसल गया होगा और वह नदी के किनारे गिर गया। कई घंटे तक तलाशी अभियान के बाद भी नहीं मिला। बाद में अलग-अलग टुकड़ों में उसकी लाश मिली। उसके हाथ और पैर नहीं मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मगरमच्छ का शिकार बन गया होगा।





वडोदरा की विश्वामित्री नदी में करीब 200 छोटे-बड़े मगरमच्छ हैं। यह नदी शहर के बीच से निकलती है, जिस वजह से कई बार मगरमच्छ लोगों के घर में आ जाता है। मॉनसून के मौसम में सड़क पर मगरमच्छ का दिखना आम बात है। इससे स्थानीय लोगों में हमेशा डर बना रहता है।



 



crocodile मगरमच्छ River नदी VADODARA Man Drowned River Vishwamitri river Dhadhar River वडोदरा युवक नदी में गिरा विश्वामित्री नदी ढाढर नदी