वाराणसी : कांवड़ यात्रा के रूट में आनेवाली सभी मीट दुकानें रहेंगी बंद

Ravi Singh | Jul 21, 2024, 20:59 IST
meat shops closed
कांवड़ यात्रा को लेकर जारी नेमप्लेट विवाद के बीच अब वाराणसी नगर निगम ने सावन महीने में कांवड़ यात्रा के रूट में पड़नेवाली मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिए हैं।

कांवड़ यात्रा को लेकर जारी नेमप्लेट विवाद के बीच अब वाराणसी नगर निगम ने सावन महीने में कांवड़ यात्रा के रूट में पड़नेवाली मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले यूपी सरकार ने कांवड़ियों की पवित्रता का ख्याल रखते हुए कांवड़ रूट के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने के आदेश दिए थे।



आज से ही दुकानें बंद

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़ियों की आस्था को देखते हुए कांवड़ मार्ग पर पूरे सावन माह में मांस और मीट की दुकानें बंद रहेंगी।



पूरे महीने बंद रहेंगी दुकानें

सावन के महीने में कांवड़ लेकर बड़ी संख्या में बाबा विश्वनाथ के भक्त जलाभिषेक करने काशी आते हैं। ऐसे में मन्दिर जाने वाले रास्तों पर कई इलाकों में मांस और मीट की दुकानें रहती हैं। अब दुकानें अब पूरे सावन माह में बन्द रहेंगी। इस आदेश का पालन कराने के लिए खुद प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी अनुपम त्रिपाठी सड़कों पर उतर गए हैं।



इन इलाकों में बंद हुई दुकानें

आज सावन के ठीक एक दिन पहले गुरु पूर्णिमा पर अनुपम त्रिपाठी ने काशी विश्वनाथ मन्दिर की ओर कांवड़ लेकर जाने वाले शिवाला, सोनारपुरा, नबाबगंज इलाकों में मीट की दुकानें बंद करा दी गई।



thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • वाराणसी न्यूज
  • Kanwar Yatra
  • Varanasi
  • वाराणसी
  • महादेव मंदिर
  • कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद