Vi ने लॉन्च किया हाइब्रिड रिचार्ज प्लान, 365 दिन वैलिडिटी और फ्री रोमिंग जानें डिटेल्स
आज के समय में जब लोग काम या घूमने के सिलसिले में अक्सर विदेश यात्रा करते हैं, तो सबसे बड़ी टेंशन मोबाइल नेटवर्क और महंगे रोमिंग चार्ज की होती है। यूजर्स की इसी परेशानी को समझते हुए वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने एक जबरदस्त दांव खेला है।
कंपनी ने अपना नया हाइब्रिड प्रीपेड पैक पेश कर दिया है। यह प्लान उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो भारत में रहने के साथ-साथ साल में कई बार विदेश भी जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको देश और विदेश के लिए अलग-अलग सिम या बार-बार रिचार्ज के झंझट से आजादी मिल जाएगी।
365 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी
वोडाफोन आइडिया का यह नया हाइब्रिड प्लान 4 हजार 997 रुपए की कीमत में आता है। कंपनी ने इसे लंबी अवधि की वैधता चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इस प्लान को एक बार रिचार्ज कराने के बाद आपको पूरे 365 दिनों तक किसी दूसरे पैक की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह प्लान सीधे तौर पर एयरटेल के ग्लोबल आईआर पैक को टक्कर दे रहा है। वीआई का मकसद अपने उन प्रीमियम ग्राहकों को रोकना है जो इंटरनेशनल ट्रैवल के दौरान नेटवर्क स्विच कर लेते हैं।
अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा
अगर आप भारत में हैं, तो यह प्लान आपको किसी भी टॉप-टियर प्लान जैसी सुविधाएं देता है। इसमें यूजर्स को हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही, देश के किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग) और रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस की सुविधा दी गई है। यानी घर पर रहते हुए आपको डेटा और कॉलिंग की कोई कमी महसूस नहीं होगी।
विदेश यात्रा में भी मिलेगी बिना रुकावट कनेक्टिविटी
असली जादू तब शुरू होता है जब आप भारत की सीमा पार करते हैं। इस पैक को दो अलग-अलग सेट में बांटा गया है। सेट 1 में शामिल 59 देशों में आपको 100 मिनट की आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। साथ ही इन देशों में इस्तेमाल के लिए 5GB इंटरनेशनल डेटा भी दिया जाता है।
वहीं, सेट 2 के 65 देशों के लिए 50 मिनट की कॉलिंग और 1GB डेटा मिलता है। यदि आप यूएई जा रहे हैं, तो वहां आपको 25 मिनट की कॉलिंग मिलेगी, हालांकि वहां डेटा की सुविधा इस पैक में शामिल नहीं है।
निर्धारित मुफ्त मिनट खत्म होने के बाद, इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल पर 10 रुपए प्रति मिनट का बेस चार्ज लगेगा। वहीं, इंटरनेशनल रोमिंग के दौरान अगर आप एसएमएस भेजते हैं, तो आपको 15 रुपए प्रति मैसेज का भुगतान करना होगा।
कंपनी ने साफ किया है कि यह प्लान उन फ्रीक्वेंट फ्लाईअर्स के लिए सबसे किफायती है जिन्हें एक ऐसा ऑल-इन-वन पैक चाहिए जो सीमा पार करते ही अपने आप एक्टिव हो जाए।
ये खबरें भी पढ़ें...
सड़क पर गड्ढे होने से पहले अलर्ट देगा AI, अब लेजर मैपिंग से होगी हाईवे की निगरानी
नेशनल हाईवे पर ओवरलोडिंग पड़ेगी महंगी, अब चार गुना जुर्माना होगा: नितिन गडकरी
नेशनल हाईवे-30 में हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 घायल
आदमपुर खंती कचरा बनेगा नेशनल हाईवे की नींव, वेस्ट मटेरियल से बनेगा MP का पहला सुपर हाईवे