नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Jitendra Shrivastava | Jul 11, 2026, 16:57 IST
Photograph: (THESOOTR)
वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट पलटी। हादसे में 15 लोगों की मौत, 21 को बचाया गया। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • वियतनाम में नाव पलटी, भारतीय पर्यटकों की मौत।
  • फु क्वोक के पास हादसा, 21 लोग बचाए गए।
  • दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर।
  • ऊंची लहरों में पलटी स्पीडबोट, मची अफरातफरी।
  • भारतीय पर्यटकों से भरी नाव समंदर में डूबी।

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट पलट गई। इसमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।



फु क्वोक के पास बड़ा हादसा

वियतनाम घूमने गए भारतीय पर्यटकों के साथ शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। हनोई में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी। फु क्वोक द्वीप के पास एक स्पीडबोट पलट गई। इस नाव में कई भारतीय पर्यटक सवार थे।



भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी के लिए तुरंत कंट्रोल रूम बनाए। शुरुआत में दूतावास ने किसी की मौत की पुष्टि नहीं की थी। लेकिन बाद में साफ हुआ कि हादसे में 15 लोगों की जान चली गई।





कितने लोग थे नाव में

दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों ने बताया कि नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर शामिल थे। यह हादसा 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप के पास हुआ।



अधिकारियों के मुताबिक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मारे गए सभी 15 लोगों के शव भी किनारे पर लाए जा चुके हैं।



दूतावास का बयान और हेल्पलाइन

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच X पर इस हादसे की जानकारी दी। दूतावास ने इसे एक दुखद घटना बताया। मदद के लिए दो अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।



हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल का कंट्रोल रूम इन नंबरों पर उपलब्ध है, +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई स्थित दूतावास के कंट्रोल रूम से +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय मिशन ने कहा कि वे हर तरह की मदद के लिए उपलब्ध हैं।



कैसे पलटी नाव

वियतनामी न्यूज वेबसाइट VnExpress के अनुसार नाव होन मे रुट आइलैंड से एन थोई पोर्ट जा रही थी। समुद्र में करीब 400 मीटर की दूरी पर यह पलट गई।



रिपोर्ट के मुताबिक उस समय समुद्र में हालात खराब थे। इलाके में ऊंची लहरें उठ रही थीं, जिसकी वजह से बोट पर काबू पाना मुश्किल हो गया।



फु क्वोक क्यों है खास

फु क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है। यह हाल के वर्षों में देश के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल हो गया है। यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी घूमने आते हैं। इसी वजह से यह हादसा और भी चिंता का विषय बन गया है।



बचाव अभियान अब भी जारी है। अधिकारी घटना की पूरी वजह की जांच कर रहे हैं। भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों के संपर्क में है।



ये खबरें भी पढ़ें...



बिना सिम-नेटवर्क चलेगा BSNL का नया फोन, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश



राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम्, सबका खड़ा होना अनिवार्य, केंद्र ने जारी की गाइडलाइन



राम मंदिर का चढ़ावा शेयर बाजार में... पुलिस ने खोला करोड़ों का खेल



रेलवे का नया नियम: अब सफर में नहीं चलेगा WhatsApp वाला ट्रेन टिकट, जानें क्यों



Tags:
  • भारतीय दूतावास
  • सोशल मीडिया
  • हेल्पलाइन
  • नाव
  • भारतीय मिशन
  • 15 भारतीयों की मौत