विराट कोहली चौथी बार बने ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, सूर्यकुमार यादव टी-20 और उस्मान ख्वाजा टेस्ट के बेस्ट

Rahul Garhwal | Jan 25, 2024, 23:52 IST
विराट कोहली चौथी बार बने ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, सूर्यकुमार यादव टी-20 और उस्मान ख्वाजा टेस्ट के बेस्ट
विराट कोहली चौथी बार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने।

स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2023 के अवॉर्ड्स का ऐलान किया। विराट कोहली चौथी बार ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। वहीं सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेट ऑफ द ईयर रहे।



ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर पैट कमिंस



ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं विमेंस में नेटली सीवर ब्रंट ने ये अवॉर्ड जीता। पैट कमिंस ने अपनी टीम को 2 ICC टूर्नामेंट जिताए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप जीते। वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ही हराया था।



क्रिकेटर ऑफ द ईयर



पैट कमिंस को ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, भारत के विराट कोहली और रविंद्र जडेजा दावेदार थे।



टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर



उस्मान ख्वाजा ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। उनके अलावा ट्रेविस हेड, रविचंद्रन अश्विन और जो रूट दावेदार थे।



वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर



विराट कोहली ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। उनके अलावा शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और डेरेल मिचेल दावेदार थे।



टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर



उस्मान ख्वाजा ICC टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने। उनके अलावा सिकंदर रजा, अल्पेश रमजानी और मार्क चैम्पमैन दावेदार थे।



Tags:
  • विराट कोहली
  • virat kohli
  • Virat Kohli ICC ODI Cricketer of the Year
  • Suryakumar Yadav T20 Cricketer of the Year
  • Usman Khawaja Test Cricketer of the Year
  • विराट कोहली ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
  • सूर्यकुमार यादव टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर
  • उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर