शहनाइयों के साथ गूंजेगा रोजगार का बाजार, 25 दिन में 52 लाख शादियां से 1.25 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगार

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
​शहनाइयों के साथ बाजार में भी बजेगी धुन।​
Following the festive shopping season, the market is now set to embrace the wedding spirit. Over the next 25 days, wedding celebrations will resonate across the country, with approximately 5.2 million couples tying the knot.
शादियों के मंडप सजने के साथ ही लाखों लोगों के लिए कमाई और रोजगार के दरवाजे भी खुल गए हैं। कहीं हलवाई और कैटरर्स के पास बुकिंग की भरमार है, तो कहीं बैंड-बाजा, टेंट, डेकोरेशन और फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों की व्यस्तता बढ़ गई है। ज्वैलरी और कपड़ों के बाजार में भी ग्राहकों की रौनक लौट रही है।

देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हुए शादी के सीजन में अगले 25 दिनों के दौरान देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। यानी रोजाना 2 लाख से ज्यादा जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। इन शादियों से छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक को फायदा मिलने की उम्मीद है।



कारोबारी संगठन CAIT के मुताबिक, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच शादियों के चलते बाजार में करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। यह अनुमान 25 राज्यों के 550 से ज्यादा व्यापारिक संगठनों और 300 से अधिक कारोबारी नेताओं से बातचीत के आधार पर लगाया गया है।



पिछले साल से ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद

खबरों के मुताबिक, शादी के इस सीजन में बाजार की कमाई पिछले साल से ज्यादा रहने का अनुमान है। CAIT के मुताबिक, 2025 के शादी सीजन में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हुआ था। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इस बार शादी के कारोबार में करीब 15% बढ़ोतरी का अनुमान है।



इस कारोबार में सामान खरीदने और रिटेल बाजार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी। कुल कारोबार में से करीब 4.05 लाख करोड़ रुपए सामान और रिटेल से आने की उम्मीद है। यह कुल कारोबार का लगभग 54% है। वहीं, सर्विस सेक्टर से करीब 3.45 लाख करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है। इसकी हिस्सेदारी कुल कारोबार में लगभग 46% रहने का अनुमान है।



ज्वैलरी से लेकर कपड़ों तक होगा सबसे ज्यादा खर्च

CAIT के मुताबिक, शादी में खरीदारी के लिए ज्वैलरी सबसे बड़ी कैटेगरी बन सकती है। शादी के सीजन में सोने, चांदी और दूसरी कीमती धातुओं के गहनों पर करीब 1.20 लाख करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। इसके बाद कपड़े और गारमेंट्स का कारोबार सबसे बड़ा रहने की उम्मीद है। शादी के कपड़ों और अन्य परिधानों से करीब 90 हजार करोड़ रुपए का कारोबार हो सकता है।



सामान पर इस्टिमेटेड एक्सपेंसेस इस प्रकार है



सामान की कैटेगरीअनुमानित कारोबार
ज्वैलरी और कीमती धातुएं1.20 लाख करोड़ रुपए
कपड़े और गारमेंट्स90 हजार करोड़ रुपए
गिफ्ट और वेडिंग एक्सेसरीज37,500 करोड़ रुपए
ग्रॉसरी और खाने-पीने का सामान37,500 करोड़ रुपए
इलेक्ट्रॉनिक्स30 हजार करोड़ रुपए
ड्राई फ्रूट्स और मिठाई30 हजार करोड़ रुपए
फर्नीचर30 हजार करोड़ रुपए
घरेलू सामान30 हजार करोड़ रुपए

शादी के लिए घर सजाने, मेहमानों की खरीदारी और उपहार देने पर भी काफी पैसा खर्च होगा। इससे छोटे दुकानदारों और स्थानीय बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।



कैटरिंग, होटल और डेकोरेशन वालों की इतनी होगी कमाई

शादी के सीजन में सिर्फ सामान बेचने वाले दुकानदार ही नहीं, बल्कि सेवाएं देने वाले कारोबारियों को भी फायदा होगा। शादी में खाने, जगह, सजावट और मनोरंजन जैसी सेवाओं की मांग बढ़ेगी। CAIT के अनुमान के मुताबिक, इस सीजन में अलग-अलग सेवाओं से होने वाला कारोबार इस प्रकार रह सकता है।



  • कैटरिंग और फूड सर्विस: 75 हजार करोड़ रुपए।
  • मैरिज वेन्यू, बैंक्वेट हॉल और होटल: 60 हजार करोड़ रुपए।
  • इवेंट मैनेजमेंट और वेडिंग प्लानिंग: 37 हजार 500 करोड़ रुपए।
  • फूलों की सजावट और वेडिंग डेकोर: 37 हजार 500 करोड़ रुपए।
  • ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट: 30 हजार करोड़ रुपए।
  • म्यूजिक और एंटरटेनमेंट: 30 हजार करोड़ रुपए।
  • फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी: 22 हजार 500 करोड़ रुपए।
  • ब्यूटी सर्विसेज: 22 हजार 500 करोड़ रुपए।

इन सेवाओं की मांग बढ़ने से छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े कारोबारियों तक को फायदा मिल सकता है। शादी समारोहों में मेहमानों की संख्या और आयोजन के स्तर के हिसाब से इन सेवाओं का खर्च अलग-अलग हो सकता है।



शादी के सीजन में रोजगार के मौके

CAIT के मुताबिक, शादी के सीजन से कारोबार के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। अगले 25 दिनों में करीब 1.25 करोड़ टेम्पररी, मौसमी और पार्ट-टाइम रोजगार के मौके बन सकते हैं। इनमें कैटरिंग, होटल, सजावट, फोटोग्राफी, ट्रांसपोर्ट और इवेंट मैनेजमेंट जैसे काम शामिल हैं। शादी समारोहों की बढ़ती संख्या से इन क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को ज्यादा काम मिल सकता है। यह सीजन कई लोगों के लिए कमाई का मौका भी बन सकता है। खासकर उन लोगों को फायदा होगा, जो शादी से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हैं।



इतना हो सकता है शादी का बजट

CAIT के मुताबिक, साधारण शादी में करीब 4 से 5 लाख रुपए खर्च हो सकते हैं। वहीं, प्रीमियम शादी का बजट 4 से 5 करोड़ रुपए या उससे भी ज्यादा हो सकता है। शादी के आयोजन में अब डिजिटल वेडिंग प्लानिंग और ऑनलाइन पेमेंट जैसे नए तरीके भी तेजी से इस्तेमाल हो रहे हैं। लोग डिजिटल इंविटेशन, AI की मदद से शादी की योजना और अपनी पसंद के उपहार तैयार कराने जैसे ऑप्शन अपना रहे हैं।



CAIT ने लोगों से शादी की खरीदारी में भारतीय प्रोडक्ट और स्थानीय कारोबारियों को प्राथमिकता देने की अपील की है। संगठन का मानना है कि इससे देश के छोटे कारोबारियों, स्थानीय सेवा प्रदाताओं और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को फायदा मिलेगा।



FAQs



  1. देश में 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच कितनी शादियां होने का अनुमान है?
    देशभर में इस अवधि के दौरान करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है।
  2. इस शादी के सीजन में कुल कारोबार कितना हो सकता है?
    CAIT के मुताबिक, इस शादी सीजन में करीब 7.5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।
  3. शादी के सीजन में कितने रोजगार के मौके बन सकते हैं?
    CAIT के अनुमान के मुताबिक, अगले 25 दिनों में करीब 1.25 करोड़ अस्थायी, मौसमी और पार्ट-टाइम रोजगार के मौके बन सकते हैं।
Tags:
  • Wedding Season Business
  • शादी का सीजन
  • Indian Wedding Market
  • भारतीय शादी बाजार
  • Wedding Expenditure India
  • शादी सीजन 2026
  • शादी का कारोबार
  • भारतीय बाजार
  • ज्वैलरी कारोबार
  • Wedding Season 2026