WhatsApp Message Scheduling Feature: अब बर्थडे विश करने के लिए रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं! व्हाट्सएप खुद भेजेगा मैसेज

Arohi Raj | Sootr Creatives | Published:
WhatsApp का नया फीचर आपकी मदद करेगा।
Sometimes you might forget a friend's birthday, or perhaps fail to send wishes on a wedding anniversary. There are also times when you might not manage to send an important message to your boss on time
कभी दोस्त का जन्मदिन भूल गए, तो कभी शादी की सालगिरह पर बधाई देना रह गया। कई बार बॉस को जरूरी मैसेज भी समय पर नहीं भेज पाते। ऐसे में बाद में पछतावा होता है। लेकिन अब इस परेशानी का हल WhatsApp लेकर आया है। अब मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा मिलने जा रही है। इससे आप पहले ही मैसेज लिखकर उसके भेजने का समय तय कर सकते हैं।

मेटा के मालिकाना हक वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब Schedule Messages फीचर लेकर आया है। इस फीचर की पिछले कई महीनों से बीटा टेस्टिंग चल रही थी। अब इसे एंड्रॉयड और एप्पल यूजर्स के लिए उपलब्ध बताया गया है। खास बात यह है कि व्हाट्सऐप वेब पर भी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकेगा।



इस फीचर की मदद से आप किसी को भी तय तारीख और समय पर मैसेज भेज सकते हैं। यानी आपको उस वक्त फोन लेकर बैठने की जरूरत नहीं होगी। मैसेज पहले ही तैयार कर लें और समय तय कर दें। आपका मैसेज निर्धारित समय पर सामने वाले तक पहुंच जाएगा।



कैसे काम करेगा Schedule Messages फीचर?

व्हाट्सऐप का नया फीचर इस्तेमाल करना काफी आसान बताया गया है। इसके लिए आपको किसी दूसरे ऐप की जरूरत नहीं होगी। आप व्हाट्सऐप की चैट विंडो से ही मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप को गूगल प्ले सेटोर या एप्पल ऐप स्टोर से अपडेट कर लें। अपडेट के बाद उस व्यक्ति की चैट खोलें, जिसे मैसेज भेजना है। अब चैट बॉक्स में अपना मैसेज टाइप करें।



उदाहरण के लिए, अगर आपको बॉस से छुट्टी मांगनी है, तो आप लिख सकते हैं- स्मिता मैम, मुझे परसों की छुट्टी चाहिए। मैसेज टाइप करने के बाद सेंड बटन को दबाकर रखें। इसके बाद आपके सामने कैलेंडर का ऑप्शन खुल जाएगा। अब आप कैलेंडर में मैसेज भेजने की तारीख चुन सकते हैं।



इसके साथ ही मैसेज भेजने का समय भी तय करना होगा। तारीख और समय सेट करने के बाद मैसेज शेड्यूल हो जाएगा। तय समय आने पर व्हाट्सऐप आपके मैसेज को अपने आप भेज देगा। इस तरह आप जरूरी मैसेज पहले ही तैयार कर सकते हैं। किसी दोस्त को जन्मदिन की बधाई देनी हो या किसी को शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं भेजनी हों, यह फीचर काम आ सकता है। इससे जरूरी मैसेज भूलने की परेशानी भी कम होगी।



जन्मदिन और सालगिरह के मैसेज पहले से कर सकेंगे तैयार

व्हाट्सऐप का शेड्यूल मैसेजेस फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो व्यस्त दिनचर्या के चलते जरूरी बातें भूल जाते हैं। कई बार किसी दोस्त या रिश्तेदार का जन्मदिन याद रहता है, लेकिन व्यस्तता के कारण समय पर बधाई नहीं दे पाते। अब आप पहले ही बर्थडे मैसेज लिखकर शेड्यूल कर सकते हैं।



इसी तरह शादी की सालगिरह, किसी खास मौके की शुभकामनाएं या ऑफिस से जुड़ा जरूरी मैसेज भी पहले तैयार किया जा सकता है। इससे मैसेज भेजने के लिए आपको उस समय ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार हो सकती है, जिनकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है। जरूरी मैसेज समय पर भेजने के लिए आपको बार-बार तारीख याद रखने की जरूरत भी नहीं होगी।



व्हाट्सऐप बैकअप के लिए भी मिलेगा मुफ्त स्टोरेज

व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक और सुविधा की जानकारी सामने आई है। अब ऐप अपना क्लाउड बैकअप स्टोरेज भी उपलब्ध करा रहा है। इससे यूजर्स अपने व्हाट्सऐप चैट और बैकअप को स्टोर कर सकेंगे। अक्सर लोगों को व्हाट्सऐप बैकअप के लिए गूगल ड्राइव या आईक्लाउड में जगह की जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर इन दोनों सेवाओं का स्टोरेज पहले से भरा हुआ है, तो बैकअप बनाने में परेशानी हो सकती है।



ऐसे यूजर्स को व्हाट्सऐप की ओर से 2GB मुफ्त स्टोरेज मिलने की बात कही गई है। इस स्टोरेज का इस्तेमाल व्हाट्सऐप बैकअप रखने के लिए किया जा सकेगा। यानी आपको शुरुआत में बैकअप के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।



हालांकि, अगर आपका बैकअप 2GB से ज्यादा जगह लेता है, तो अतिरिक्त स्टोरेज के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को अपनी जरूरत के हिसाब से स्टोरेज चुनना होगा। व्हाट्सऐप का यह बदलाव उन यूजर्स के लिए राहत दे सकता है, जिनके Google Drive या iCloud में जगह कम बची है। अब बैकअप रखने के लिए एक और विकल्प मिल सकता है।



FAQs



  1. WhatsApp Schedule Messages फीचर क्या है?
    WhatsApp का Schedule Messages फीचर उपयोगकर्ताओं को मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय पहले से तय करने की सुविधा देता है, जिससे मैसेज निर्धारित समय पर अपने आप भेजा जाएगा।
  2. WhatsApp पर मैसेज कैसे शेड्यूल करें?
    WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल करने के लिए, उस व्यक्ति की चैट खोलें जिसे मैसेज भेजना है, मैसेज टाइप करें और सेंड बटन को लॉन्ग प्रेस करें। इसके बाद, तारीख और समय चुनकर मैसेज शेड्यूल करें।
  3. WhatsApp का Schedule Messages फीचर किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है?
    यह फीचर Android और Apple दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और इसे WhatsApp Web पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Tags:
  • Schedule Messages Feature
  • WhatsApp Schedule Messages
  • व्हाट्सएप मैसेज शेड्यूलिंग
  • WhatsApp Message Scheduling
  • व्हाट्सएप शेड्यूल मैसेजेस
  • WhatsApp का नया जुगाड़
  • अब बर्थडे विश होगा ऑटोमैटिक
  • WHATSAPP JUST GOT SMARTER
  • व्हाट्सएप बैकअप स्टोरेज
  • व्हाट्सएप नया फीचर