अब बिना मोबाइल नंबर बताए WhatsApp पर कर सकेंगे सीक्रेट चैट, जानें कैसे करेगा काम

Kaushiki | Jun 30, 2026, 12:30 IST
WhatsApp Username Feature
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही एक बड़ा प्राइवेसी अपडेट लाने जा रहा है। अब यूजर्स अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी दूसरों से चैट कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने यूनिक यूजरनेम रिजर्व करने की सुविधा देना शुरू कर दिया है।

New Whatsapp Update:पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही एक बहुत बड़ा प्राइवेसी अपडेट लाने जा रहा है। इस नए बदलाव के बाद यूजर्स की प्राइवेसी का लेवल एकदम बदल जाएगा। अब आपको किसी अजनबी से चैट करने के लिए अपना नंबर देना नहीं पड़ेगा।



मेटा कंपनी व्हाट्सऐप पर एक नया यूनिक यूजरनेम फीचर लॉन्च करने वाली है। इस धांसू फीचर की मदद से लोग बिना मोबाइल नंबर शेयर किए जुड़ सकेंगे।



व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेड Kunal Shah ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने समय रहते अपना यूजरनेम सुरक्षित भी कर लिया है। यह नया प्राइवेसी फीचर इस साल के अंत तक पूरी तरह रोलआउट होगा।



WhatsApp Username Feature


जानिए कैसे काम करेगा ये यूजरनेम

व्हाट्सऐप (Amazing feature of WhatsApp) का यह नया प्राइवेसी फीचर काफी सरल और बहुत काम का है। जब यह फीचर आ जाएगा तो नंबर की जगह आपका यूजरनेम दिखाई देगा।



यह यूजरनेम मिनिमम 3 और मैक्सिमम 35 अक्षरों के बीच का होगा। अगर आप किसी नए ग्रुप में जुड़ते हैं तो वहां नंबर नहीं दिखेगा। लोग आपके नंबर की जगह आपका तय किया हुआ यूजरनेम ही देख पाएंगे।



इससे लड़कियों और आम यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी। नंबर सुरक्षित रहने से अनचाही कॉल्स आने का खतरा भी कम हो जाएगा। ये फीचर यूजर्स को अपनी प्रोफाइल पर बेहतर कंट्रोल की ताकत देगा।



कैसे काम करेगा यह नया फीचर

  • यूजरनेम को रिजर्व करने का काम सोमवार, 29 जून से शुरू हो गया है।
  • हालांकि यह नया फीचर इस साल के आखिरी तक पूरी तरह से रोलआउट किया जाएगा।
  • पूरी तरह लाइव होने से पहले ही आप अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं।
  • जब यह फीचर आपके ऐप में आएगा, तो आपको इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
  • वॉट्सऐप ने सलाह दी है कि ऐसा यूनीक नाम चुनें जो सिर्फ आपके करीबियों को पता हो।

इस फीचर के सबसे बड़े फायदे

  • इस फीचर के आने से आपका पर्सनल फोन नंबर पूरी तरह से सिक्योर रहेगा।
  • अब किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए नंबर देने की टेंशन खत्म हो जाएगी।
  • कोई भी आपको ऐप पर तभी सर्च कर पाएगा जब उसे आपका सटीक यूजरनेम पता होगा।
  • सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से यूजरनेम बदल भी सकते हैं।
  • यह फीचर महिलाओं और प्रोफेशनल्स के लिए सुरक्षा की दृष्टि से बहुत मददगार साबित होगा।


घटनाक्रम और चिंताएंइससे जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स
भारत सरकार का एक्शननीट (NEET) पेपरलीक मामले के बाद टेलीग्राम पर लगा था अस्थाई बैन
अपराधियों का तरीकाटेलीग्राम पर नंबर छुपाकर स्कैमर्स और अपराधी आसानी से एक्टिव रहते हैं
पुलिस जांच में मुश्किलयूजरनेम से अपराधियों को ट्रेस करना बेहद कठिन काम होता है
मोबाइल नंबर का फायदाफोन नंबर किसी के नाम पर रजिस्टर्ड होने से पुलिस आसानी से पकड़ लेती है

क्या है यूजरनेम की और प्राइवेसी की एक्स्ट्रा लेयर

इस फीचर को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कंपनी ने एक और नया टूल जोड़ा है। इसे 'यूजरनेम की' (Username Key) नाम दिया गया है।



यह एक तरह का सीक्रेट कोड या पासवर्ड होगा जिसे आप खुद सेट कर सकते हैं। यह आपकी चैट को स्पैम मैसेजेस से पूरी तरह सुरक्षित रखेगा।



अगर कोई व्यक्ति पहली बार आपके यूजरनेम के जरिए आपको मैसेज भेजना चाहेगा, तो उसे इस 'की' यानी कोड की जरूरत पड़ेगी। बिना इस कोड के कोई आपको परेशान नहीं कर पाएगा।



सोशल मीडिया से बिल्कुल अलग होगा नियम

कई लोगों को लगता है कि यह फेसबुक या इंस्टाग्राम(व्हाट्सऐप की नई सर्विस) जैसा होगा। लेकिन व्हाट्सऐप ने साफ किया है कि इसका नियम पूरी तरह अलग है। कंपनी इंस्टाग्राम की तरह कोई पब्लिक सर्च डायरेक्टरी लॉन्च नहीं करने वाली है। यानी कोई भी अनजान व्यक्ति आपका नाम सर्च करके आपको नहीं ढूंढ पाएगा।



सामने वाले व्यक्ति को आपका बिल्कुल सटीक यूजरनेम पता होना बेहद जरूरी है। सही नाम टाइप करने पर ही वह आपसे चैट शुरू कर पाएगा। इसके अलावा नाम टाइप करते समय कोई ऑटो सजेशन भी नहीं दिखेगा। यह तरीका अनचाहे स्पैम और फ्रॉड मैसेज को रोकने में मदद करेगा।



मनपसंद नाम पाने का मिला है बेहतर मौका

पूरी दुनिया में व्हाट्सऐप के तीन अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। इतने ज्यादा यूजर्स होने के कारण अच्छे नाम मिलना काफी मुश्किल होगा। इसीलिए कंपनी ने ऑफिसियल लॉन्च से पहले ही रिजर्वेशन शुरू कर दिया है।



यूजर्स अभी से ही ऐप की सेटिंग्स में जाकर नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको Settings > Account > Username पर जाना होगा।



अगर आपका पसंदीदा नाम उपलब्ध नहीं है तो ऐप नया सुझाव देगा। इसमें एक इन-बिल्ट यूजरनेम जनरेटर टूल भी दिया गया है। ये टूल आपके लिए एक बिल्कुल अनोखा नाम ढूंढकर तैयार करेगा।



फर्जी अकाउंट और फ्रॉड रोकने के नियम

नया फीचर आने से फर्जी अकाउंट बनने का खतरा भी बढ़ जाता है। मेटा कंपनी ने इसे रोकने के लिए पहले से तैयारी कर ली है। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद नाम दूसरों को नहीं मिलेंगे। यानी आपके पुराने सोशल मीडिया वाले नाम आपके लिए ही सुरक्षित रहेंगे।



इसके अलावा सेलिब्रिटीज और गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स के नाम रिजर्व रखे जाएंगे। कोई भी गलत इरादे वाला व्यक्ति वीआईपी नाम का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।



क्रिएटर्स और बिजनेस ब्रांड्स को भी अपने नाम सुरक्षित करने का मौका मिलेगा। इससे ऑनलाइन पहचान की चोरी और स्कैम जैसी घटनाएं बहुत कम हो जाएंगी।



प्राइवेसी को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम

व्हाट्सऐप की वाइस प्रेसिडेंट Alice Newton-Rex ने इस पर बात की है। उन्होंने कहा कि इस फीचर को सिर्फ प्राइवेसी को सोचकर बनाया है।



कई बार नए पड़ोसियों (Change in WhatsApp) या क्लासमेट्स को नंबर देना ठीक नहीं लगता। ऐसे समय में सिर्फ यूजरनेम शेयर करना बहुत आसान और सुरक्षित रहेगा। यह फीचर व्हाट्सऐप को सिग्नल जैसे सुरक्षित ऐप्स की कतार में लाएगा।



अभी ऐप में सिर्फ ब्लॉक और अननोन कॉल साइलेंट करने के फीचर्स हैं। लेकिन यूजरनेम आने के बाद सुरक्षा का एक नया चक्र मिल जाएगा। यूजर्स अपनी निजी जानकारी छुपाकर आसानी से नए लोगों से मिल सकेंगे।



यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि देश के लाखों ऐसे यूजर्स हैं, जिन्हें इस शानदार फीचर का सबसे ज्यादा इंतजार था और फायदा मिलेगा।



फील्ड में काम करने वाले पत्रकार, डॉक्टर, शिक्षक, महिलाएं और छोटे कारोबारी अब बिना अपना पर्सनल नंबर शेयर किए नए लोगों से जुड़ सकेंगे।



कई लोगों के लिए यह फीचर उनकी पर्सनल लाइफ और सिक्योरिटी को बढ़ाने वाला साबित होगा। इससे डेटा लीक होने का खतरा बहुत कम हो जाएगा।



अगर वॉट्सऐप अपना एंटी-स्पैम और रिपोर्टिंग सिस्टम मजबूत रखता है, तो यह फीचर प्राइवेसी बढ़ाएगा, वर्ना यह अपराधियों के लिए नया रास्ता बन सकता है।



आमिर खान के साथ वॉट्सऐप की खास पार्टनरशिप

वॉट्सऐप ने इस बेहतरीन फीचर को प्रमोट करने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के साथ पार्टनरशिप की है। इसके जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



अक्सर देखा जाता है कि लोग किसी नए व्यक्ति से मिलने के बाद संपर्क में तो रहना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा के कारण अपना नंबर देने से कतराते हैं।



ऐसी परिस्थिति में यह यूजरनेम फीचर लोगों के बहुत काम आने वाला है। यह लोगों के मोबाइल नंबर को मिसयूज होने से पूरी तरह प्रोटेक्ट करेगा।



FAQ

  1. व्हाट्सऐप का नया यूजरनेम फीचर क्या है और यह कब लॉन्च होगा?
    इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए दूसरों से चैट कर सकेंगे। नंबर की जगह एक यूनिक यूजरनेम दिखेगा। व्हाट्सऐप इस बड़े प्राइवेसी अपडेट को इस साल के अंत तक सभी के लिए लॉन्च करेगा।
  2. क्या कोई भी व्यक्ति व्हाट्सऐप पर हमारा यूजरनेम सर्च करके मैसेज भेज सकता है?
    नहीं, व्हाट्सऐप कोई पब्लिक सर्च डायरेक्टरी नहीं बनाएगा। किसी को आपसे जुड़ने के लिए आपका बिल्कुल सटीक यूजरनेम पता होना जरूरी है। सर्च करते समय ऐप कोई नाम का सुझाव (सजेशन) भी नहीं दिखाएगा।
  3. व्हाट्सऐप पर फर्जी अकाउंट और नाम की चोरी रोकने के क्या उपाय हैं?
    मशहूर हस्तियों, सरकारी संस्थाओं और ब्रांड्स के यूजरनेम पहले से ही सुरक्षित रखे जाएंगे। साथ ही, फेसबुक और इंस्टाग्राम के मौजूदा मालिकों के यूजरनेम भी रिजर्वेशन पीरियड के दौरान उनके लिए ही सुरक्षित रहेंगे ताकि धोखाधड़ी न हो।

ये खबरें भी पढ़ें...



जियो का महाप्लान: 2030 तक हर यूजर चलाएगा 5G, आकाश अंबानी ने बताया प्लान



यूजर्स को बड़ा झटका: टेलीकॉम कंपनियों ने सस्ते रिचार्ज प्लान को किया खारिज



WhatsApp Scam: क्या लॉकडाउन के नाम पर हो रही है बड़ी ठगी? भूलकर भी न खोलें ये फाइल



देश में नॉर्मल डिलीवरी की जगह बढ़ रहा सिजेरियन का चलन, जानें चौंकाने वाले आंकड़े



Tags:
  • whatsapp
  • Change in WhatsApp
  • Amazing feature of WhatsApp
  • व्हाट्सऐप की नई सर्विस
  • व्हाट्सऐप
  • new whatsapp update