भारत में सोना महंगा, जानें किन देशों में मिलता है सस्ता सोना

Dolly patil | Oct 15, 2024, 15:21 IST
gold rate
भारतीय त्योहारों पर गोल्ड की खरीदारी तो होती ही होती है, लेकिन अगर हम आपको वो देश बताएं जहां गोल्ड की कीमत भारत से भी सस्ती है तब आप क्या कहेंगे तो आइए जानते हैं।

सोना एक ऐसी चीज है, जिसे ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदना चाहते हैं। कहते हैं कि भारत की औरतों के पास इतना गोल्ड है, जिसे अगर वो बेचने पर आएं तो किसी भी देश की जीडीपी ठीक हो सकती है, लेकिन अगर सोने की कीमत की बात करें तो यहां के रेट लोगों की कमर तोड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज का सोने का भाव76001 रुपए पर पहुंच हुआ है।खैर, रेट कितना भी हो, भारतीय त्योहारों पर गोल्ड की खरीदारी तो होती ही होती है।लेकिन अगर हम आपको वो देश बताएं जहां गोल्ड की कीमत भारत से भी ज्यादा सस्ती है तब आप क्या कहेंगे। आइए आपको बताते हैं, ऐसे देशों के बारें में…



इन देशों में सोना सस्ता

इस लिस्ट में सबसे पहले भूटान आता है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। घूमने के लिहाज से ये जगह लोगों के बीच काफी फेमस हो चुकी है। बता दें यहां ट्रेवलिंग का पूरा खर्च करीब 80 हजार से एक लाख रुपए के आसपास आता है।अगर बात करें यहां सोना खरीदने की तो जहां एक साल पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 43,473.84 रुपए थी, वहीं अगर हम आज के रेट की बात करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत77,730 रुपए है।



दुबई

दुबई की अगर बात की जाए तो ये जगह हर क्षेत्र में परफेक्ट है। आप चाहे टूरिज्म में इसे देख लें या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर और मॉडर्न एंड एडवांस टेक्नोलॉजी के रूप में ये प्लेस कभी भी ड्रीम लिस्ट से ऑउट नहीं होती। इसी के साथ अगर हम बात करें यहां के सोने की तोयहां गोल्ड साउक एरिया को गोल्ड की खरीदारी के लिए फेमस माना जाता है। बता दें कि यहां सोने का 24 कैरेट का भाव 317 AED यानि 72,430 रुपए चल रहा है।



थाईलैंड

बहुत ही कम लोग जानते होंगे, थाईलैंड में भी गोल्ड काफी सही कीमत पर मिल जाता है।थाईलैंड बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन में शुमार है, जहां करीबन 70 से 1 लाख के बीच में आराम से घुमा जा सकता है। यहां आपको कम मार्जिन में गोल्ड मिल जाएगा, साथ ही शॉप वाले अच्छी वैरायटी भी दिखा देंगे। बता दें किथाईलैंड में सोने की कीमत इस समय88,347.40 थाई बाटहै।थाईलैंड के चाइना टाउन में यावोरात रोड सोना खरीदने के लिए बेस्ट जगहों में आती है।



हांगकांग

हांगकांग में खरीदारों के लिए काफी कुछ है, कपड़ों से लेकर अलग वैरायटी वाली डेकोरेशन की चीजों तक यहां वो सब कुछ है जो आपको अपने देश में नहीं मिलने वाली। बता दें, यहां सोने का भाव 70,630 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है।विदेश से सोना लाने के नियम हर फॉरेनर के लिए अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन भारत लाने वाले गोल्ड के कुछ नियम हर किसी के लिए समान हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • दुबई
  • सोना
  • 5 किलो सोना
  • 100 टन सोना
  • भारत में सोने का दाम
  • gold price in india
  • दुबई में सोना