व्हाइट हाउस के पास 30 राउंड फायरिंग, अंदर ही मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप, हमलावर मारा गया
अमेरिका के वॉशिंगटन में शनिवार, 23 मई को व्हाइट हाउस के पास एक शख्स ने फायरिंग की। उसने लगभग 30 राउंड गोली चलाए। उस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे।
हमलावर ने सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर गोली चलाई, जहां US सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे। अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को गोली लगी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।
इस फायरिंग में एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अभी साफ नहीं है कि गोली हमलावर की लगी या जवाबी फायरिंग में चोट लगी। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी को हत्या की धमकी
इससे कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी इवांका को हत्या की धमकी मिली थी। इस मामले में एक इराकी युवक को गिरफ्तार किया गया था। वह ईरानी सेना से जुड़ा हुआ था और उसके पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा वाले घर का नक्शा भी मिला था।
ये खबरें भी पढ़िए...
NATO देश की हरकतों से आगबबूला हुए ट्रंप, भारत को तेल देने की कही बात, गिर सकते हैं दाम
ट्रंप ने एक बार फिर किया युद्ध खत्म करने का दावा, कहा- ईरान थक चुका है, जल्द खत्म होगी जंग
ईरान पर होने वाला हमला टाला, ट्रंप ने कहा- बड़ी डील को लेकर चल रही बातचीत
ट्रंप ने चीन से मिले गिफ्ट को डस्टबिन में फेंक, चीन का किया अपमान