121 किलो सोना, 238 कैरेट हीरे... आखिर कौन हैं तिरुपति मंदिर में 206 करोड़ का चढ़ावा देने वाले वर्धमान जैन?

Kaushiki | Published:
अमेरिका में खड़ी की आईटी कंपनी, भगवान को चढ़ाया 121 किलो सोना, ऐसी है उद्योगपति वर्धमान जैन की कहानी
Chennai-based businessman Vardhman Jain donated 121 kilograms of specially crafted gold ornaments to Lord Venkateswara at the Tirumala temple, valued between Rs 160 crore and Rs 206 crore.
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और अपनी आस्था के अनुसार भगवान को चढ़ावा अर्पित करते हैं। इस बार चेन्नई के उद्योगपति वर्धमान जैन अपनी बेशकीमती भेंट को लेकर देशभर में चर्चा में हैं। उन्होंने भगवान के श्रृंगार के लिए 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जा रही है।

इस भेंट ने लोगों के बीच वर्धमान जैन के जीवन और कारोबारी सफर को लेकर भी उत्सुकता बढ़ा दी है। करीब 8 हजार 292 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक बताए जाने वाले वर्धमान जैन ने अपने करियर की शुरुआत एक साधारण नौकरी से की थी।



बाद में उन्होंने अमेरिका का रुख किया और आईटी क्षेत्र में अपनी कंपनी स्थापित की। कारोबार की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल करने वाले वर्धमान जैन अपनी कामयाबी का श्रेय भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद को देते हैं। आइए जानें कि उन्होंने नौकरी से अरबों के कारोबार तक का सफर कैसे तय किया।



अर्पित किए 121 किलो सोने के आभूषण

भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित किए 121 किलो सोने के आभूषण

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में चेन्नई के उद्योगपति Vardhman Jain और उनकी पत्नी राधिका जैन ने करीब 208 करोड़ रुपए के 121 किलो सोने के आभूषण भेंट किए हैं। 26 नवंबर को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में ये आभूषण तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को सौंपे गए।



मंदिर प्रशासन के मुताबिक, यह किसी एक भक्त की ओर से दिया गया अब तक का सबसे बड़ा चढ़ावा है। आठ बक्सों में लाए गए नौ सेट के 45 आभूषणों को तैयार करने में 15 महीने लगे। इनमें मुकुट, मालाएं, रत्नजड़ित गहने और स्वर्ण पोशाक शामिल हैं, जिनमें 238.2 कैरेट हीरों का इस्तेमाल हुआ है।



भगवान वेंकटेश्वर के लिए 106 किलो और देवी पद्मावती के लिए 15 किलो के आभूषण समर्पित किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वारा फ्यूचर एलएलपी के चेयरमैन वर्धमान जैन ने अपनी कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब छह हजार करोड़ रुपये हासिल किए थे। वह वर्ष 2019 से मंदिर को दान देते आ रहे हैं।



कौन हैं वर्धमान जैन

वर्धमान जैन चेन्नई के जाने-माने उद्योगपति हैं। वे हेल्थकेयर रेवेन्यू साइकिल मैनेजमेंट सेक्टर की कंपनी एक्सेस हेल्थकेयर (Access Healthcare) के संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं। इसके अलावा वे एशिया इंजीनियरिंग के डायरेक्टर भी हैं।



आईटी और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने अपने प्रोफेशनल लाइफ की शुरुआत एक साधारण नौकरी से की थी। इसके बाद वह अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने आईटी सेक्टर में अपनी कंपनी शुरू की।



समय के साथ उन्होंने अपने कारोबार का विस्तार किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। नौकरी से अपना सफर शुरू करने वाले वर्धमान जैन आगे चलकर हजारों करोड़ रुपए के कारोबारी सौदे तक पहुंचे। उनका Business Journey नौकरी से उद्यमिता की दुनिया में कदम रखने और बड़े स्तर पर कारोबार स्थापित करने की कहानी है।



कंपनी की 60% हिस्सेदारी बेचकर किया बड़ा सौदा

वर्धमान जैन के कारोबारी जीवन में एक बड़ा मोड़ उस समय आया, जब उन्होंने अपनी कंपनी की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। खबर के मुताबिक, इस सौदे से उन्हें करीब 1.5 अरब डॉलर मिले। इस कारोबारी सौदे के बाद उनकी संपत्ति में बड़ा इजाफा हुआ। एक समय नौकरी करने वाले वर्धमान जैन ने अपनी कंपनी को उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां उसकी हिस्सेदारी का सौदा भी अरबों डॉलर में हुआ।



कितनी संपत्ति के मालिक हैं वर्धमान जैन

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्धमान जैन की कुल संपत्ति करीब 8 हजार 292 करोड़ रुपए बताई गई है। आईटी सेक्टर में कारोबार, विभिन्न कंपनियों से जुड़ी जिम्मेदारियों और बड़े कारोबारी सौदों के चलते उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।



हालांकि, इतनी संपत्ति होने के बावजूद वर्धमान जैन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए हैं। वह अपनी कारोबारी सफलता का श्रेय भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद को देते हैं। इसी आस्था और कृतज्ञता के भाव से उन्होंने भगवान को बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण अर्पित करने का संकल्प लिया था।



किन कंपनियों से जुड़ा है वर्धमान जैन का नाम

वर्धमान जैन की कारोबारी पहचान किसी एक कंपनी तक सीमित नहीं है। वह कई बड़ी कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। आईटी और बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनका खास अनुभव रहा है। एक्सेस हेल्थकेयर के फाउंडर और वाईस प्रेसिडेंट के तौर पर उनकी प्रमुख कारोबारी पहचान है। इसके अलावा एशिया इंजीनियरिंग में निदेशक और डेल सर्विसेज बीपीओ में प्रबंध निदेशक के तौर पर भी उनका अनुभव रहा है।



  • Access Healthcare - फाउंडर और वाइस चेयरमैन
  • Asia Engineering - डायरेक्टर
  • Dell Services BPO - पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर

भगवान के लिए चेन्नई में तैयार करवाए खास आभूषण

वर्धमान जैन ने भगवान वेंकटेश्वर के लिए जो आभूषण अर्पित किए हैं, उन्हें चेन्नई में विशेष रूप से तैयार करवाया गया है। इन आभूषणों को बनाते समय मंदिर की धार्मिक परंपराओं और भगवान के श्रृंगार की जरूरतों का खास ध्यान रखा गया है।



इस Gold Donation में सोने का मुकुट, कमरबंद, कंधों के आभूषण, शंख और चक्र के प्रतीक, हार, पायल सहित कई अन्य पारंपरिक आभूषण शामिल हैं। इन सभी आभूषणों का कुल वजन 121 किलो है। इनकी अनुमानित कीमत 160 से 206 करोड़ रुपए के बीच बताई गई है।



कारोबार के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय

वर्धमान जैन केवल अपनी कारोबारी उपलब्धियों के लिए ही नहीं जाने जाते, बल्कि सामाजिक और परोपकारी गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी है। वह चेन्नई के केकेसीटीएच (KKCTH) में मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। इसके अलावा वह श्री सरिता जैन फाउंडेशन ट्रस्ट (Shree Sarita Jain Foundation Trust) के माध्यम से भी सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।



वर्धमान जैन के जीवन में एक तरफ आईटी कारोबार और निवेश की दुनिया है, तो दूसरी तरफ धार्मिक आस्था और समाजसेवा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित करने के बाद उनका कारोबारी और निजी जीवन एक बार फिर चर्चा में आ गया है।



FAQs:



  1. भगवान को 121 किलो सोना चढ़ाने वाले वर्धमान जैन कौन हैं?
    र्धमान जैन चेन्नई के उद्योगपति और एक्सेस हेल्थकेयर के संस्थापक एवं वाइस चेयरमैन हैं। उन्होंने नौकरी से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में अमेरिका में आईटी कंपनी स्थापित की।
  2. वर्धमान जैन ने किस मंदिर में 121 किलो सोना दान किया है?
    उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में 121 किलो सोने के आभूषण अर्पित किए हैं।
  3. वर्धमान जैन द्वारा दान किए गए सोने की कीमत कितनी है?
    भगवान वेंकटेश्वर को अर्पित किए गए 121 किलो सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत 160 से 206 करोड़ रुपए के बीच बताई जा रही है।
Tags:
  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • वर्धमान जैन
  • कौन हैं वर्धमान जैन
  • वर्धमान जैन की संपत्ति
  • तिरुमला मंदिर
  • भगवान वेंकटेश्वर
  • सोने के आभूषण
  • अरबपति कारोबारी
  • Vardhman Jain Net Worth
  • Vardhman Jain