सोनिया नहीं तो कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से कौन होगा लोकसभा उम्मीदवार ?

Rahul Garhwal | Feb 14, 2024, 21:13 IST
Rae Bareli Seat
रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। अब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी तो रायबरेली से कांग्रेस का लोकसभा उम्मीदवार कौन होगा। अब कांग्रेस किस नए चेहरे पर दांव लगाएगी।

RAEBARELI. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) राज्यसभा जाएंगी। अब ये साफ हो गया है कि वे इस बार लोकसभा चुनाव (Lok sabha Election 2024) के मैदान में नहीं उतरेंगी। कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में उनकी रायबरेली सीट को लेकर कई तरह की चर्चाओं से राजनीति का बाजार गर्म हो गया है। अब सवाल ये उठ रहा है कि सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद कांग्रेस उनकी सीट पर किस नए चेहरे पर दांव लगा सकती है।



रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट


उत्तर प्रदेश की रायबरेली कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है। गांधी परिवार के प्रति लोगों का जुड़ाव रहा है। यहां से सोनिया गांधी लगातार 4 बार सांसद रही हैं। गांधी परिवार के बिना यहां कांग्रेस का जीतना बड़ा मुश्किल है। सोनिया की जगह प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।



प्रियंका रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव !


लंबे समय से प्रियंका गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हैं। यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राव भी प्रियंका से चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने तो ये भी कहा था कि अगर प्रियंका चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो पार्टी उन्हें जिताने के लिए पूरी जान लगा देगी। प्रियंका यूपी में काफी समय तक एक्टिव भी रही हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने खूब प्रचार किया था। हालांकि प्रियंका ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है, इसलिए पार्टी उनके लिए कोई सुरक्षित सीट तलाश रही है।



ये खबर भी पढ़िए..



सोनिया ने राजस्थान से राज्यसभा के लिए भरा पर्चा, राहुल-प्रियंका भी साथ



रेलवे ने 9 हजार पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कब से कर सकेंगे अप्लाई



रायबरेली कांग्रेस का गढ़ और सुरक्षित सीट


रायबरेली कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। 2014 और 2019 में मोदी लहर के बाद भी बीजेपी इस सीट पर नहीं जीत पाई थी। इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। प्रियंका गांधी के लिए इससे बेहतर कोई और ऑप्शन नहीं हो सकता। भले ही पार्टी की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया हो, लेकिन सोनिया के राज्यसभा जाने के बाद उनकी दावेदारी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उत्तर प्रदेश से पहले ही दूरी बना चुके हैं, इसलिए उनके नाम की चर्चा फिलहाल नहीं है।



Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • Rahul Gandhi
  • CONGRESS
  • priyanka gandhi
  • sonia gandhi
  • Rae Bareli Seat
  • Rae Bareli Lok Sabha candidate