शादी के 26 साल बाद भी अमिताभ बच्चन के बंगले में क्यों रहती है श्वेता, क्या पति संग सबकुछ ठीक नहीं है?

Pratibha Rana | Dec 14, 2023, 24:00 IST
शादी के 26 साल बाद भी अमिताभ बच्चन के बंगले में क्यों रहती है श्वेता, क्या पति संग सबकुछ ठीक नहीं है?
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक की तरह ही उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। सभी जानते हैं कि श्वेता पैरेंट्स का कितना ख्याल रखती हैं और बिग बी-जया बच्चन भी उन पर जान छिड़कते हैं।

BHOPAL. महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा से कितना प्यार करते हैं ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं। बिग बी ने महज 21 साल की उम्र में बेटी श्वेता की शादी निखिल नंदा से कर दी थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन श्वेता नंदा काफी समय से अपने पति से दूर दिल्ली में नहीं बल्कि अपने माता-पिता के साथ मुंबई में रह रही हैं। शादी के बाद सुसराल से ज्यादा श्वेता मायके में रहती है। इस वजह से लोग उन्हें खूब ट्रोल करते है। लेकिन किसी को भी आज तक इसका सही जबाव नहीं मिला, तो आज हम आपको बताते है कि आखिर श्वेता ज्यादातर मायके में ही क्‍यों दिखती हैं......



ससुराल से ज्यादा मायके में रहती हैं श्वेता

श्वेता अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लाइमलाइट में जरूर रहती हैं। उनको लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। हर त्योहार श्वेता बच्चन परिवार के साथ ही सेलिब्रेट करती है। कहा जाता है कि श्वेता ससुराल से ज्यादा मायके में समय बिताती हैं और इसको लेकर कई तरह की बातें भी बनती हैं। लोगों का मानना है कि उनके और निखिल नंदा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।



क्या पति संग सबकुछ ठीक नहीं है?

श्वेता बच्चन ने 16 फरवरी 1997 को एक्सकॉर्ट्स ग्रुप के डायरेक्टर निखिल नंदा से शादी की थी। श्वेता बच्चन नंदा के पति निखिल नंदा लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। उनको लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। दोनों के दो बच्चे है। लेकिन श्वेता अपने ससुराल और पति निखिल नंदा के साथ न रहकर, मुंबई में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं।



इस वजह से अलग रहते है दोनों

श्वेता बच्चन नंदा की जिंदगी हमेशा से काफी रहस्यमय रही है। कई लोग जानना चाहते है कि श्वेता अपने पति से अलग क्यों रहती है। क्या दोनों में कुछ भी सही नहीं। तो हम आपको बता दें, श्वेता बच्चन अपने ससुराल और पति से दूर जरूर रहती हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया है या उनसे किसी तरह की कोई दिक्कत है। दरअसल श्वेता और उनके पति निखिल नंदा अलग-अलग प्रोफेशन से आते हैं, जिसके चलते दोनों को अलग-अलग रहना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वही श्वेता नंदा एक राइटर, फैशन डिजाइनर और मॉडल हैं। श्वेता अपने ससुराल वालों के साथ अच्छे संबंध रखती है।



Tags:
  • Bollywood News
  • बॉलीवुड न्यूज
  • amitabh bachchan
  • Shweta Bachchan
  • Bachchan
  • Shweta Bachchan reason for living in her parents' house
  • all is not well between Shweta and her husband
  • अमिताभ बच्चन
  • श्वेता बच्चन
  • बच्चन
  • श्‍वेता बच्‍चन मायके में ही रहने का कारण
  • श्‍वेता और पति में सब ठीक नहीं