फरवरी में क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन वीक, किसने की शुरुआत, जानें इतिहास

Manya Jain | Feb 07, 2025, 14:04 IST
Valentine Day 2025
फरवरी के महीने को प्यार का महीना माना जाता है। यह समय खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद खास होता है जो अपने पार्टनर या करीबियों से प्यार का इजहार करना चाहते हैं। वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है।

Valentine Day 2025: फरवरी के महीने को प्यार का महीना माना जाता है। यह समय खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद खास होता है जो अपने पार्टनर या करीबियों से प्यार का इजहार करना चाहते हैं। वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक मनाया जाता है। इस हफ्ते के हर दिन अपना अलग-अलग महत्व और खासियत होती है। आज हम आपको वैलेंटाइन (Valentine Day Week) के हर दिन और उसके इतिहास के बारे में बताएंगे।



वैलेंटाइन वीक की शुरुआत

  • 7 February Rose Day: इस वीक का पहला दिन रोज डे होता है। यह 7 फरवरी को प्यार का पहला कदम गुलाब से शुरू होता है।
  • 8 February Propose Day: वहीं दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
  • 9 February Choclate Day: तीसरे दिन प्यार की शुरूआत मीठे यानी चॉकलेट देकर की जाती है। ताकि रिश्ते मे मिठास बनी रहे।
  • 10 February Teddy Day: चौथे दिन अपने पार्टनर को टेडी बियर देना मासूमियत और खुशी का प्रतीक होता है।
  • 11 February Promise Day: पांचवें दिन प्रॉमिस डे पर प्रेमी एक दूसरे से साथ निभाने का प्रॉमिस करते हैं।
  • 12 February Hug Day: छठे दिन हग डे पर प्यार और अपनापन जताने के लिए एक दूसरे को गले लगाकर अपने जज्बातों को जाहिर किया जाता है।
  • 13 February kiss Day: सातवें दिन किस डे प्यार और स्नेह को जताने के लिए होता है। जो दोनों के बीच गहरे संबध को दर्शाता है।
  • 14 February Valentine Day: आखिरी और वैलेंटाइन डे के दिन को प्यार का पर्व कहा जाता है। प्रेमी अपने साथी के साथ समय बिताते हैं और प्यार का इजहार करते हैं।

ये भी पढ़ें



..हिंडनबर्ग की कंपनी पर ताला डला तो राकेट बन गए adani के शेयर



आरबीआई का बड़ा फैसला, रेपो रेट नहीं बढ़ेगी, 6.5% ही रहेगी, लोन महंगे नहीं होंगे; सत्येंद्र जैन की याचिका खारिज



वैलेंटाइन वीक का इतिहास

वैलेंटाइन डे की शुरुआत सेंट वैलेंटाइन नामक एक ईसाई पादरी के बलिदान से हुई थी। तीसरी शताब्दी में रोम के सम्राट क्लॉडियस सेकंड ने शादी को बैन कर दिया था, क्योंकि उनका मानना था कि अविवाहित सैनिक ज्यादा बहादुर होते हैं। लेकिन सेंट वैलेंटाइन (Valentine Day) ने गुप्त रूप से प्रेमी जोड़ों की शादी करवाई, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 14 फरवरी को मृत्युदंड दे दिया गया। तभी से यह दिन प्यार का प्रतीक बन गया।



ये भी पढ़ें



खुशखबरी... लगातार तीसरी बार 6.5% पर स्थिर रहा रेपो रेट, नहीं बढ़ेगा लोन और EMI का बोझ



मौद्रिक नीति समिति की बैठक का आज अंतिम दिन, रेपो रेट-महंगाई और ब्याज दर को लेकर आरबीआई गवर्नर आज करेंगे घोषणा



Tags:
  • वैलेंटाइन डे
  • Valentine day
  • Valentine Week
  • Saint Valentine started Valentine
  • Day वैलेंटाइन वीक
  • Saint Valentine
  • सेंट वैलेंटाइन
  • वैलेंटाइन इतिहास