Women Asia Cup Final : श्रीलंका बनी चैंपियन, भारत का टूटा सपना

Ravi Singh | Jul 28, 2024, 19:17 IST
Women Asia Cup 2024
भारतीय टीम महिला और श्रीलंकाई टीम के बीच महिला एशिया टी20 कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप पर कब्जा जमाया है।

IND vs SL Women Asia Cup Final : भारतीय टीम महिला और श्रीलंकाई टीम के बीच महिला एशिया टी20 कप 2024 का फाइनल मैच खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहली बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे। श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 167 रन बनाकर फाइनल अपने नाम कर लिया है।



पहली बार चैंपियन

श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप पर कब्जा जमाया है। श्रीलंका ने पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था। विश्मी गुनारत्ने 1 रन बनाकर रन आउट हो गईं। कप्तान चमारी अटापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा ने संभल कर खेलते हुए टीम के लिए जीत की नींव रख दी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। कप्तान अटापट्टू ने 61 रन की पारी खेली। वहीं, समरविक्रमा नाबाद रहते हुए 69 रन बनाए। भारत के तरफ से दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।



टूटना गया सपना

भारतीय महिला टीम एशिया कप में अपना 9वां फाइनल मैच खेल रही थी। सभी को लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से अपना 8वां खिताब जीत सकते हैं, लेकिन श्रीलंका ने भारत का विजयी रथ रोक दिया। इससे पहले भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया था।



thesootr links

Tags:
  • Women Asia Cup
  • महिला एशिया कप
  • Women Asia Cup Final
  • श्रीलंका बनी चैंपियन