WhatsApp के बाद X पर आया कमाल का फीचर, अब 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे फोटो-वीडियो वाली पोस्ट
खासकर उन लोगों के लिए यह सिरदर्द ज्यादा होता है जो हर रोज X पर एक्टिव रहते हैं और अपना कंटेंट पहले से तैयार रखते हैं। अब ऐसे यूजर्स की यह बड़ी टेंशन खत्म हो गई है। क्योंकि X ने अपने Android ऐप में एक बेहद काम का नया फीचर जोड़ दिया है।
X पर पोस्ट शेड्यूल करने का फीचर
दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने शेड्यूलिंग फीचर रोलआउट कर दिया है। जानकारी के अनुसार कंपनी के एक स्टाफ सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इस नए अपडेट की जानकारी साझा की है। इस सुविधा के आने से अब यूजर्स को हर बार अपनी पोस्ट लाइव करने के लिए खुद ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप अपनी पोस्ट तैयार करके उसके पब्लिश होने की तारीख और समय पहले से ही फिक्स कर सकते हैं।
18 महीने पहले तक तय कर सकेंगे पोस्ट का समय
इस नए फीचर की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी टाइम लिमिट है। नए अपडेट के बाद Android यूजर्स अपनी पोस्ट को पूरे 18 महीने पहले तक के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि अगर किसी यूजर को आने वाले कई महीनों के लिए अपना कंटेंट प्लान करना है, तो वह एक साथ पोस्ट तैयार करके अलग अलग तारीख और समय के हिसाब से सेट कर सकता है।
आपको बता दें कि इससे पहले यह सुविधा सिर्फ X की वेबसाइट और iOS ऐप पर ही उपलब्ध थी। अब एंड्रॉयड यूजर्स को भी यह ताकत मिल गई है।
फोटो और वीडियो पोस्ट भी कर सकेंगे शेड्यूल
X ने अपने इस नए अपडेट में यूजर्स की हर जरूरत का ध्यान रखा है। इस फीचर के जरिए आप फोटो और वीडियो वाली पोस्ट को भी शेड्यूल कर सकते हैं। यूजर्स अपनी पोस्ट में कोई भी मीडिया फाइल जोड़ने के बाद उसके पब्लिश होने का सही समय तय कर सकते हैं। इससे क्रिएटर्स और आम यूजर्स को अलग अलग तरह के कंटेंट को पहले से तैयार रखने और सही वक्त पर ऑडियंस तक पहुंचाने में काफी आसानी होगी।
शेड्यूल की गई पोस्ट को एडिट और डिलीट करने का ऑप्शन
कई बार ऐसा होता है कि हम कोई पोस्ट पहले से सेट कर देते हैं। वहीं बाद में उसमें कुछ बदलाव करने का मन बनता है। इस बात का X ने भी पूरा ख्याल रखा है। पोस्ट शेड्यूल करने के बाद भी यूजर्स के पास उस पर पूरा कंट्रोल रहेगा।
इसके तहत यूजर्स को यह खास सुविधाएं मिलेंगी...
पोस्ट देखने की सुविधा: यूजर अपनी पहले से तय की गई सभी शेड्यूल पोस्ट को एक जगह आसानी से देख सकते हैं।
एडिट करने का विकल्प: पब्लिश होने से पहले पोस्ट में कुछ सुधार करना हो, तो जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव भी किया जा सकता है।
डिलीट करने का ऑप्शन: किसी वजह से आप तय समय पर उस पोस्ट को पब्लिश नहीं करना चाहते हैं, तो उसे सीधे डिलीट करने का ऑप्शन भी दिया गया है।
FAQ
1. क्या अब Android यूजर्स भी X पर अपनी पोस्ट शेड्यूल कर सकते हैं?
जी हां, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने Android ऐप में पोस्ट शेड्यूलिंग फीचर जारी कर दिया है। अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी अपनी पोस्ट के पब्लिश होने की तारीख और समय पहले से तय कर सकते हैं।
2. X के Android ऐप पर कितने समय पहले तक पोस्ट शेड्यूल की जा सकती है?
नए अपडेट के तहत Android यूजर्स अपनी पोस्ट को 18 महीने पहले तक के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। पहले यह सुविधा सिर्फ X की वेबसाइट और iOS ऐप पर ही मिलती थी।