अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहलगाम हमले तक, जानें 2025 के बड़े हादसे

Kaushiki | Dec 31, 2025, 16:18 IST
1 / 8
2025 भारत के इतिहास का काला साल
year-ender-2025
Image credit : Kaushiki
साल 2025 भारत के इतिहास में एक ऐसा काला साल साबित हुआ। इसकी कड़वी यादें और भयावह हादसे दशकों तक देशवासियों को सताते रहेंगे। सुरक्षा में भारी चूक और खराब मैनेजमेंट के चलते हुए इन 6 बड़े हादसों ने पूरे देश का दिल दहला कर रख दिया। आइए जानें...
2 / 8
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड
year-ender-2025
Image credit : Kaushiki
6 दिसंबर की आधी रात को नॉर्थ गोवा के एक मशहूर नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में अचानक भीषण आग लग गई। इस ट्रेजेडी में पार्टी करने आए 25 लोगों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसने सुरक्षा नियमों पर सवाल खड़े कर दिए।
3 / 8
आईपीएल विक्ट्री भगदड़ (बेंगलुरु)
year-ender-2025
Image credit : Kaushiki
4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेंगलुरु भगदड़) की पहली जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। परेड रूट में अचानक बदलाव और भारी भीड़ के दबाव के कारण 11 क्रिकेट फैंस की मौत हो गई।
4 / 8
करूर रैली भगदड़ (तमिलनाडु)
year-ender-2025
Image credit : Kaushiki
27 सितंबर को अभिनेता विजय की रैली में क्षमता से तीन गुना ज्यादा भीड़ जुटने के कारण भयानक भगदड़ मच गई। बैरिकेड्स टूटने और भारी धक्का-मुक्की के चलते 41 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जो इस साल की सबसे घातक भगदड़ रही।
5 / 8
एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश (अहमदाबाद)
year-ender-2025
Image credit : Kaushiki
12 जून को अहमदाबाद में हुआ यह देश का अब तक का सबसे भीषण प्लेन क्रैश था। इसमें विमान मेडिकल यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से जा टकराया। इस भयानक हादसे में 241 लोगों की मौत हुई और केवल एक व्यक्ति की जान बच सकी।
6 / 8
पहलगाम आतंकी हमला
pahalgam
Image credit : Kaushiki
22 अप्रैल, 2025 का दिन कौन ही भूल सकता है। इस दिन पहलगाम में पाकिस्तान आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष लोगों की बर्बर हत्या कर दी थी।
7 / 8
महाकुंभ भगदड़ (प्रयागराज)
HADSAA
Image credit : Kaushiki
29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पवित्र स्नान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था फेल होने से संगम तट पर चीख-पुकार मच गई। आस्था के इस महासंगम में भीड़ के बेकाबू होने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।
8 / 8
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़
year-ender-2025
Image credit : Kaushiki
15 फरवरी को महाकुंभ के लिए जा रहे यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में देरी के कारण नई दिल्ली स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर मची इस भगदड़ में 15 निर्दोष यात्रियों की जान चली गई।