YouTube दे रहा बंपर कमाई, 9.6 लाख से ज्यादा लोगों को मिली नौकरी, भारत की जीडीपी में जोड़े 18 हजार करोड़ रुपए

Kaushiki | Sept 30, 2026, 15:21 IST
YouTube नें बदली लाखों युवाओं की किस्मत
YouTube ने भारत के डिजिटल मार्केट में नया इतिहास रचा है। Oxford Economics की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 में इसने भारत की जीडीपी में 18 हजार करोड़ रुपए का भारी योगदान दिया है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म ने देश में 9.6 लाख से ज्यादा फुल-टाइम जॉब्स को भी बड़ा सपोर्ट दिया है।

YouTube: सोचिए, क्या एक साधारण वीडियो शेयरिंग ऐप देश की पूरी इकॉनमी की किस्मत बदल सकता है? आज का जवाब है, हां बिल्कुल। यूट्यूब अब सिर्फ मनोरंजन या टाइमपास का कोई जरिया नहीं रह गया है।



यह भारतीय युवाओं के लिए कमाई का बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की नई इम्पैक्ट रिपोर्ट ने सब हैरान कर दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, यूट्यूब ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया है।



साल 2025 में इसने भारत की जीडीपी में 18 हजार करोड़ रुपए जोड़े। इसके साथ ही 9.6 लाख से ज्यादा फुल-टाइम नौकरियों को संभाला है। यह आंकड़ा दिखाता है कि डिजिटल क्रिएटर इकोनॉमी कितनी तेजी से बढ़ रही है। भारत अब पूरी दुनिया में यूट्यूब का सबसे बड़ा बाजार बन चुका है।



यहां केवल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर ही पैसे नहीं कमा रहे हैं। उनके साथ काम करने वाले पूरे क्रू को भी काम मिल रहा है। वीडियो एडिटर, कैमरा ऑपरेटर और स्क्रिप्ट राइटर की मांग बहुत ज्यादा बढ़ी है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हजारों युवाओं को रोज नया रोजगार मिल रहा है।



मेट्रो से दूर, छोटे शहरों में भी बढ़ा डिजिटल क्रेज

यूट्यूब का यह आर्थिक असर अब केवल बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है। जयपुर, लखनऊ और कोच्चि जैसे छोटे शहरों में नए क्रिएटर हब बन रहे हैं। इन नॉन-मेट्रो शहरों की स्थानीय प्रतिभाएं अपनी स्किल्स को लगातार निखार रही हैं।



वे अपने हुनर के दम पर अपना खुद का बिजनेस खड़ा कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पिछले एक साल में तीन लाख से ज्यादा अप्रेंटिस को मदद मिली है। यानी युवाओं को काम सीखने के साथ-साथ कमाई का मौका भी मिल रहा है।



देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा चैनल दस लाख सब्सक्राइबर पार कर चुके हैं। लाखों में कमाई करने वाले चैनलों की संख्या 20% से ज्यादा बढ़ी है। लगभग 73% क्रिएटर्स का कहना है कि यूट्यूब ही उनकी इनकम का मेन सोर्स है। यानी अब लोग इसे एक फुल-टाइम करियर के रूप में अपना रहे हैं।



ग्लोबल लेवल पर बजा भारतीय कंटेंट का डंका

भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स की पहचान अब सिर्फ भारत के अंदर तक सीमित नहीं है। पूरी दुनिया में हमारे देश के वीडियो बहुत चाव से देखे जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय चैनलों के कुल वॉच-टाइम का 15% हिस्सा विदेशों से आता है।



विदेशी दर्शक भारतीय लाइफस्टाइल, कॉमेडी और एजुकेशन वीडियो को खूब पसंद करते हैं। पिछले एक साल में भारतीय चैनलों ने 16 करोड़ घंटे का कंटेंट अपलोड किया। इस भारी-भरकम कंटेंट की मदद से 81% मीडिया कंपनियों को ग्लोबल रीच मिली।



विदेशों से आने वाले व्यूज से भारत में विदेशी मुद्रा भी आ रही है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए बहुत ही सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा, पिछले साल में दो लाख नए चैनलों ने पहली बार कमाई शुरू की।



इससे साफ है कि हर रोज नए लोग इस इकोसिस्टम से जुड़ रहे हैं। कुल मिलाकर, यूट्यूब भारत में रोजगार और उद्यमिता का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। आने वाले सालों में यह आंकड़ा और भी बड़ा रिकॉर्ड बना सकता है।



डिजिटल स्किलिंग से बदलेगी यंग इंडिया की किस्मत

यूट्यूब का यह इम्पैक्ट सिर्फ ऑनलाइन रीच तक सीमित नहीं है। यह आज के यूथ के लिए एक एम्प्लॉयमेंट हब बन चुका है। अब ट्रेडिशनल 9-to-5 जॉब्स के अलावा डिजिटल क्रिएशन में भी करियर स्कोप बहुत ब्राइट है।



आज का युवा कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ डिजिटल मार्केटिंग, AI टूल्स और वीडियो एडिटिंग सीखकर आत्मनिर्भर बन रहा है। अगर आप भी सही डायरेक्शन और गाइडेंस के साथ अपनी स्किल्स अपग्रेड करते हैं।



तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस का एक ग्रेट ऑप्शन साबित हो सकता है। फ्यूचर में यह डिजिटल इकॉनमी भारत को और भी स्ट्रॉन्ग बनाएगी।



FAQ:



  1. यूट्यूब ने भारत की अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित किया है?
    यूट्यूब ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है, जिसके तहत 2025 तक यह भारत की जीडीपी में 18 हजार करोड़ रुपए जोड़ने का अनुमान है। 9.6 लाख से अधिक फुल-टाइम नौकरियों का क्रिएशन किया है।
  2. छोटे शहरों में यूट्यूब के प्रभाव क्या हैं?
    यूट्यूब का प्रभाव केवल बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है; जयपुर, लखनऊ और कोच्चि जैसे छोटे शहरों में भी नए क्रिएटर हब बन रहे हैं, जहां स्थानीय प्रतिभाएं अपने कौशल से व्यवसाय स्थापित कर रही हैं।
  3. भारत में यूट्यूब क्रिएटर्स को कितनी कमाई होती है?
    लगभग 73% क्रिएटर्स का मानना है कि यूट्यूब ही उनकी आय का मेंन सोर्स है। पिछले एक साल में कमाई करने वाले लाखों चैनलों की संख्या में 20% से ज्यादा ग्रोथ हुई है।
Tags:
  • यूट्यूब
  • भारत की जीडीपी
  • डिजिटल मार्केट
  • Oxford Economics
  • YouTube
  • जीडीपी
  • ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स
  • डिजिटल क्रिएटर
  • यंग इंडिया
  • भारतीय अर्थव्यवस्था