1 अगस्त का राशिफल: शुक्र गोचर से किसकी होगी तारीफ और किसे रहना होगा सावधान
Aaj ka Rashifal: अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत ही हलचल भरा रहने वाला है। इस पूरे महीने में सावन का उत्साह बना रहेगा। वहीं आकाश में ग्रहों की बड़ी उठापटक भी देखने को मिलेगी। महीने की शुरुआत में ही यानी एक अगस्त को शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। इसके ठीक बाद साहस के कारक मंगल मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे।
ग्रहों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। बुद्धि के दाता बुध देव कर्क राशि में आएंगे। यहां पहले से मौजूद सूर्य और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके बाद इसी माह में सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। साथ ही बुध भी सिंह राशि में जाकर सूर्य के साथ युति बनाएंगे। रक्षाबंधन पर ग्रहण का साया रहेगा। हालांकि भारत में न दिखने से इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
आज (01 अगस्त 2026) के राशिफल (Horoscope) में हम आपको बताएंगे कि आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं। चाहे बात आपके करियर की हो, पैसों की तंगी या रिश्तों की गर्माहट। यहां आपको हर सवाल का जवाब मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। धर्म-ज्योतिष के पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं आपके राशि के मुताबिक आज का दिन कैसा रहेगा...
आज का राशिफल
♈ मेष राशि (Aries)
- करियर: शनिवार का दिन नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए बेहतरीन है। ऑफिस में आपकी लीडरशिप की तारीफ होगी।
- मनी: अचानक धन लाभ का योग है, लेकिन बिना सोचे-समझे बड़ा निवेश न करें।
- लव: पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक ट्रिप की प्लानिंग बन सकती है।
- हेल्थ: एनर्जी लेवल हाई रहेगा, फिर भी सिरदर्द से थोड़ा सावधान रहें।
- लकी नंबर व रंग: 9, लाल
- उपाय: शनिदेव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
- करियर: काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ शांत रहकर बातचीत करें।
- मनी: पुराने दिए कर्ज की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
- लव: अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें, गलतफहमियां दूर होंगी।
- हेल्थ: गले से जुड़ी समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
- लकी नंबर व रंग: 6, सफेद
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
- करियर: बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। आपकी वाकपटुता काम आएगी।
- मनी: फालतू के खर्चों पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है।
- लव: पार्टनर के साथ यादगार शाम बिताने का मौका मिलेगा।
- हेल्थ: माइंड फ्रेश रहेगा, योग और मेडिटेशन से लाभ होगा।
- लकी नंबर व रंग: 5, हरा
- उपाय: पीपल के वृक्ष के पास जल चढ़ाएं।
♋ कर्क राशि (Cancer)
- करियर: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- मनी: शेयर मार्केट या लॉटरी में सोच-समझकर ही आगे बढ़ें।
- लव: भावुकता में आकर कोई बड़ा फैसला न लें, संयम रखें।
- हेल्थ: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, हल्का खाना खाएं।
- लकी नंबर व रंग: 2, सिल्वर
- उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।
♌ सिंह राशि (Leo)
- करियर: बॉस आपके काम से काफी प्रभावित रहेंगे। नई पहचान मिलेगी।
- मनी: आय के नए स्रोत खुलेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
- लव: पार्टनर से कोई खास सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
- हेल्थ: पीठ या कमर के दर्द से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
- लकी नंबर व रंग: 1, सुनहरा/पीला
- उपाय: चींटियों को आटा डालें।
♍ कन्या राशि (Virgo)
- करियर: अधूरे पड़े काम आज निपटा लें, शनिवार का दिन आपके पक्ष में है।
- मनी: नया निवेश करने का सही समय है, भविष्य में फायदा होगा।
- लव: शादी की बातचीत आगे बढ़ सकती है, रिश्ते में मिठास रहेगी।
- हेल्थ: आंखों में थकान महसूस हो सकती है, पानी से साफ करें।
- लकी नंबर व रंग: 7, गहरा हरा
- उपाय: काले तिल का दान करें।
♎ तुला राशि (Libra)
- करियर: ऑफिस में टीमवर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें।
- मनी: बजट बनाकर चलेंगे तो भविष्य की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
- लव: पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, शांति से बात करें।
- हेल्थ: त्वचा से संबंधित परेशानी हो सकती है, ज्यादा पानी पिएं।
- लकी नंबर व रंग: 8, नीला
- उपाय: गरीबों को काले चने या भोजन दान करें।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
- करियर: आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रतिद्वंद्वी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
- मनी: अचानक रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
- लव: अपने लव पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें, रिश्ता गहरा होगा।
- हेल्थ: ऊर्जावान महसूस करेंगे, पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।
- लकी नंबर व रंग: 3, गहरा लाल
- उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
- करियर: नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जो करियर में आगे काम आएगा।
- मनी: आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें, किसी को उधार देने से बचें।
- लव: नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, दिन खुशनुमा रहेगा।
- हेल्थ: पैरों या घुटनों में दर्द महसूस हो सकता है, आराम करें।
- लकी नंबर व रंग: 4, पीला
- उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
♑ मकर राशि (Capricorn)
- करियर: शनिदेव की कृपा से कार्यक्षेत्र में बड़ा मुकाम मिल सकता है।
- मनी: प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए शनिवार का दिन शुभ है।
- लव: जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा।
- हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी, दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।
- लकी नंबर व रंग: 8, नेवी ब्लू
- उपाय: सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर तेल का दान करें (छाया दान)।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
- करियर: नई रणनीति बनाकर काम करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी।
- मनी: आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
- लव: पार्टनर के साथ लॉग ड्राइव का प्लान बन सकता है।
- हेल्थ: मानसिक तनाव से बचें, पर्याप्त नींद लें।
- लकी नंबर व रंग: 6, बैगनी
- उपाय: शमी के पौधे के पास दीपक जलाएं।
♓ मीन राशि (Pisces)
- करियर: आर्टिस, राइटर्स और क्रिएटिव फील्ड के लोगों के लिए शानदार दिन है।
- मनी: बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
- लव: मन की बात बोलने का सही समय है, सकारात्मक जवाब मिलेगा।
- हेल्थ: पाचन तंत्र का ध्यान रखें, बाहर का खाना न खाएं।
- लकी नंबर व रंग: 9,हल्का पीला
- उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
आज का पंचांग
तिथि
शनिवार
कृष्ण पक्ष तृतीया - Jul 31 10:31 PM – Aug 01 11:07 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्थी - Aug 01 11:07 PM – Aug 02 11:15 PM
नक्षत्र
शतभिषा - Jul 31 07:26 PM – Aug 01 08:45 PM
पूर्वभाद्रपदा - Aug 01 08:45 PM – Aug 02 09:37 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:01 AM
सूर्यास्त - 7:05 PM
चन्द्रोदय - Aug 01 8:54 PM
चन्द्रास्त - Aug 02 9:03 AM
अशुभ काल
राहू - 9:17 AM – 10:55 AM
यम गण्ड - 2:11 PM – 3:49 PM
कुलिक - 6:01 AM – 7:39 AM
दुर्मुहूर्त - 07:45 AM – 08:38 AM
वर्ज्यम् - 03:23 AM – 05:02 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:07 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 01:09 PM – 02:50 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:25 AM – 05:13 AM
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।