10 अगस्त का राशिफल: सावन सोमवार और प्रदोष का महासंयोग, राशिनुसार करें ये खास उपाय
Aaj ka Rashifal: अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत ही हलचल भरा रहने वाला है। इस पूरे महीने में सावन का उत्साह बना रहेगा। वहीं आकाश में ग्रहों की बड़ी उठापटक भी देखने को मिलेगी। महीने की शुरुआत में ही यानी शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। इसके ठीक बाद साहस के कारक मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
ग्रहों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। बुद्धि के दाता बुध देव कर्क राशि में आएंगे। यहां पहले से मौजूद सूर्य और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके बाद इसी माह में सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। साथ ही बुध भी सिंह राशि में जाकर सूर्य के साथ युति बनाएंगे। रक्षाबंधन पर ग्रहण का साया रहेगा। हालांकि भारत में न दिखने से इसका सूतक मान्य नहीं होगा।
आज (10 अगस्त 2026) के राशिफल (Horoscope) में हम आपको बताएंगे कि आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं। चाहे बात आपके करियर की हो, पैसों की तंगी या रिश्तों की गर्माहट। यहां आपको हर सवाल का जवाब मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। धर्म-ज्योतिष के पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं आपके राशि के मुताबिक आज का दिन कैसा रहेगा...
आज का राशिफल
♈ मेष राशि (Aries)
- करियर: सावन सोमवार के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में नया उत्साह रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।
- मनी: अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
- लव: पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
- हेल्थ: पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- लकी नंबर व रंग: 9, केसरिया
- उपाय: सोम प्रदोष के अवसर पर शिवलिंग पर कच्चा दूध और शहद अर्पित करें।
♉ वृषभ राशि (Taurus)
- करियर: दफ़्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
- मनी: आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
- लव: जीवनसाथी के साथ संबंध और मजबूत होंगे। आपसी समझ बढ़ेगी।
- हेल्थ: गले से जुड़ी समस्या हो सकती है, ठंडी चीज़ों से परहेज करें।
- लकी नंबर व रंग: 6, सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाकर बेलपत्र पर 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर चढ़ाएं।
♊ मिथुन राशि (Gemini)
- करियर: नौकरी बदलने के प्रयास सफल होंगे। कला और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है।
- मनी: जल्दबाज़ी में कोई वित्तीय फैसला न लें। अचानक खर्चा बढ़ सकता है।
- लव: लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है, बातचीत से मामले को सुलझाएं।
- हेल्थ: मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। ध्यान करें।
- लकी नंबर व रंग: 5, हल्का हरा
- उपाय: भगवान शिव का शमी के पत्तों और जल से अभिषेक करें।
♋ कर्क राशि (Cancer)
- करियर: मन में नए विचार आएंगे। व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
- मनी: महादेव की कृपा से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अटका हुआ पैसा मिलेगा।
- लव: अविवाहितों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
- हेल्थ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न और शांत महसूस करेगा।
- लकी नंबर व रंग: 2, सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
♌ सिंह राशि (Leo)
- करियर: ऑफिस में नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा।
- मनी: व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। धन निवेश के लिए दिन शुभ है।
- लव: पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। उनके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।
- हेल्थ: पेट से जुड़ी हल्की समस्या हो सकती है, सात्विक भोजन करें।
- लकी नंबर व रंग: 1,सुनहरा
- उपाय: प्रदोष काल में शिवलिंग पर गेहूं और गुड़ का भोग लगाएं।
♍ कन्या राशि (Virgo)
- करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
- मनी: समझदारी से किए गए निवेश से बड़ा फायदा होगा। बजट बनाकर चलें।
- लव: साथी से मन की बात साझा करने का सही दिन है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- हेल्th: पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम लें।
- लकी नंबर व रंग: 5, सी-ग्रीन
- उपाय: शिव मंदिर में जाकर दूर्वा (दूब घास) और धतूरा अर्पित करें।
♎ तुला राशि (Libra)
- करियर: साझेदारी के काम में सावधानी बरतें। निर्णय लेते समय जल्दबाजी न दिखाएं।
- मनी: रुका हुआ पैसा वापस आने से राहत मिलेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- लव: वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शाम को साथ समय बिताएंगे।
- हेल्थ: त्वचा या एलर्जी से जुड़ी शिकायत हो सकती है। साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- लकी नंबर व रंग: 7, सिल्वर
- उपाय: सोम प्रदोष के दिन शिवलिंग पर दही और पंचामृत से अभिषेक करें।
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
- करियर: आपके विरोधी शांत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं को सराहा जाएगा।
- मनी: रुका हुआ सरकारी काम पूरा होगा जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा।
- लव: प्रेम जीवन में नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
- हेल्थ: ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। दिन भर स्फूर्ति बनी रहेगी।
- लकी नंबर व रंग: 8, गहरा लाल
- उपाय: भगवान शिव को लाल गुलाब का फूल और भांग अर्पित करें।
♐ धनु राशि (Sagittarius)
- करियर: उच्च शिक्षा और विदेश से जुड़े काम बनेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- मनी: धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
- लव: परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
- हेल्थ: कमर दर्द की समस्या हो सकती है। झुककर भारी सामान न उठाएं।
- लकी नंबर व रंग: 3, पीला
- उपाय: शिवलिंग पर चने की दाल और पीले कनेर का फूल चढ़ाएं।
♑ मकर राशि (Capricorn)
- करियर: कार्यस्थल पर कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी कुशलता से सब संभाल लेंगे।
- मनी: शेयर बाजार में धन लगाने से बचें। उधारी देने से आज परहेज करें।
- लव: छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। शांति और धैर्य से काम लें।
- हेल्थ: जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है। हल्का व्यायाम करें।
- लकी नंबर व रंग: 4, नेवी ब्लू
- उपाय: प्रदोष काल में शिव मंदिर में देसी घी का दीपक जलाएं और 'महामृत्युंजय मंत्र' का जाप करें।
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
- करियर: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए साझेदार मिल सकते हैं।
- मनी: अचानक धन लाभ के योग हैं। पुराने किसी निवेश का फायदा मिलेगा।
- लव: लव पार्टनर के साथ चल रहा पुराना मनमुटाव दूर होगा।
- हेल्थ: आंख या गले में थोड़ी जलन हो सकती है। आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
- लकी नंबर व रंग: 11, नीला
- उपाय: शिवलिंग पर भस्म और जल में थोड़े अक्षत (चावल) मिलाकर चढ़ाएं।
♓ मीन राशि (Pisces)
- करियर: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल का माहौल पक्ष में रहेगा।
- मनी: व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं।
- लव: जीवनसाथी का आध्यात्मिक झुकाव देखकर मन प्रसन्न होगा। संबंध प्रगाढ़ होंगे।
- हेल्थ: खान-पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- लकी नंबर व रंग: 3, नारंगी
- उपाय: भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाएं और 108 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
आज का पंचांग
तिथि
सोमवार
कृष्ण पक्ष द्वादशी - Aug 09 11:05 AM – Aug 10 08:01 AM
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी [ क्षय तिथि ] - Aug 10 08:01 AM – Aug 11 04:54 AM
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - Aug 11 04:54 AM – Aug 12 01:53 AM
नक्षत्र
आद्रा - Aug 09 02:43 PM – Aug 10 12:26 PM
पुनर्वसु - Aug 10 12:26 PM – Aug 11 10:09 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:59 PM
चन्द्रोदय - Aug 10 3:00 AM
चन्द्रास्त - Aug 10 5:14 PM
अशुभ काल
राहू - 7:41 AM – 9:18 AM
यम गण्ड - 10:55 AM – 12:32 PM
कुलिक - 2:09 PM – 3:45 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:49 PM, 03:32 PM – 04:24 PM
वर्ज्यम् - 11:17 PM – 12:44 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:57 PM
अमृत काल - None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 AM – 05:17 AM
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।