18 अगस्त का राशिफल: आज इन राशिवालों की पैसों की तंगी होगी दूर, मिलेंगे नए मौके

Manya Jain | Aug 18, 2026, 05:35 IST
aaj ka rashifal 18 august 2026 tuesday
आज (18 अगस्त 2026) के राशिफल में हम आपको बताएंगे कि आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं। चाहे बात आपके करियर की हो, पैसों की तंगी या रिश्तों की गर्माहट।

Aaj ka Rashifal: अगस्त 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टिकोण से बहुत ही हलचल भरा रहने वाला है। इस पूरे महीने में सावन का उत्साह बना रहेगा। वहीं आकाश में ग्रहों की बड़ी उठापटक भी देखने को मिलेगी। महीने की शुरुआत में ही यानी शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। इसके ठीक बाद साहस के कारक मंगल मिथुन राशि में गोचर करेंगे।



ग्रहों का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। बुद्धि के दाता बुध देव कर्क राशि में आएंगे। यहां पहले से मौजूद सूर्य और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही योग और बुधादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इसके बाद इसी माह में सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। साथ ही बुध भी सिंह राशि में जाकर सूर्य के साथ युति बनाएंगे। रक्षाबंधन पर ग्रहण का साया रहेगा। हालांकि भारत में न दिखने से इसका सूतक मान्य नहीं होगा।



आज (18 अगस्त 2026) के राशिफल (Horoscope) में हम आपको बताएंगे कि आज आपकी किस्मत के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं। चाहे बात आपके करियर की हो, पैसों की तंगी या रिश्तों की गर्माहट। यहां आपको हर सवाल का जवाब मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। धर्म-ज्योतिष के पंडित संतोष शर्मा से जानते हैं आपके राशि के मुताबिक आज का दिन कैसा रहेगा...



आज का राशिफल

♈ मेष राशि (Aries)

करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।



मनी: आय के नए अवसर बन सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है।



लव: जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।



हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें।



लकी नंबर व रंग: 9, लाल



उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।



♉ वृषभ राशि (Taurus)

करियर: काम का दबाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम करने पर सफलता मिलेगी।



मनी: खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। अचानक खरीदारी से बचें।



लव: परिवार और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है।



हेल्थ: पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।



लकी नंबर व रंग: 6, सफेद



उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।



♊ मिथुन राशि (Gemini)

करियर: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।



मनी: आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। रुका भुगतान मिलने की संभावना है।



लव: प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है।



हेल्थ: मानसिक तनाव कम होगा। योग और ध्यान से लाभ मिलेगा।



लकी नंबर व रंग: 5, हरा



उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। "ॐ गं गणपतये नमः" का जाप करें।



♋ कर्क राशि (Cancer)

करियर: अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।



मनी: धन की स्थिति स्थिर रहेगी। घर से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं।



लव: परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।



हेल्थ: नींद की कमी परेशान कर सकती है। दिनचर्या संतुलित रखें।



लकी नंबर व रंग: 2, क्रीम



उपाय: शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।



♌ सिंह राशि (Leo)

करियर: पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नेतृत्व क्षमता का लाभ मिलेगा।



मनी: आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा। अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं।



लव: पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते मजबूत होंगे।



हेल्थ: ऊर्जा अच्छी रहेगी। अधिक मेहनत के कारण थकान हो सकती है।



लकी नंबर व रंग: 1, नारंगी



उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।



♍ कन्या राशि (Virgo)

करियर: काम में बारीकियों पर ध्यान देना जरूरी होगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।



मनी: बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा। उधार देने से बचें।



लव: रिश्तों में खुलकर बातचीत करें। छोटी बातों को लेकर विवाद न बढ़ाएं।



हेल्थ: सिरदर्द या आंखों में थकान हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम रखें।



लकी नंबर व रंग: 5, हल्का हरा



उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।



♎ तुला राशि (Libra)

करियर: साझेदारी वाले काम में लाभ होगा। नए संपर्क भविष्य में फायदा देंगे।



मनी: आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें।



लव: प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। साथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।



हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा।



लकी नंबर व रंग: 6, गुलाबी



उपाय: माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।



♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)



करियर: कठिन काम समय पर पूरे होंगे। आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी।



मनी: अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। पुराने कर्ज में राहत मिलेगी।



लव: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पार्टनर से बातचीत में शब्दों का ध्यान रखें।



हेल्थ: शरीर में दर्द या थकावट हो सकती है। पर्याप्त आराम करें।



लकी नंबर व रंग: 8, मैरून



उपाय: हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।



♐ धनु राशि (Sagittarius)

करियर: नई नौकरी या प्रोजेक्ट के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा भी संभव है।



मनी: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बचत बढ़ाने का मौका मिलेगा।



लव: प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा। शादी की बात आगे बढ़ सकती है।



हेल्थ: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सुबह की सैर फायदेमंद रहेगी।



लकी नंबर व रंग: 3, पीला



उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।



♑ मकर राशि (Capricorn)

करियर: कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।



मनी: पुराने निवेश से लाभ संभव है। अनावश्यक खर्च से बचना बेहतर होगा।



लव: जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर चर्चा होगी। संयम से बात करें।



हेल्थ: कमर या जोड़ों में परेशानी हो सकती है। ज्यादा देर एक जगह न बैठें।



लकी नंबर व रंग: 8, नीला



उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।



♒ कुंभ राशि (Aquarius)

करियर: नए आइडिया सफलता दिला सकते हैं। टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा।



मनी: धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई पुराना भुगतान वापस मिल सकता है।



लव: रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएगा। सिंगल लोगों की नई मुलाकात हो सकती है।



हेल्थ: तनाव कम रहेगा। दिनचर्या में योग शामिल करना लाभकारी होगा।



लकी नंबर व रंग: 4, आसमानी



उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।



♓ मीन राशि (Pisces)

करियर: रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है।



मनी: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।



लव: पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।



हेल्थ: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खानपान और नींद का संतुलन बनाए रखें।



लकी नंबर व रंग: 7, पीला



उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें और विष्णु मंत्र का जाप करें।



आज का पंचांग

तिथि



शुक्ल पक्ष षष्ठी - Aug 17 05:00 PM – Aug 18 05:50 PM



शुक्ल पक्ष सप्तमी - Aug 18 05:50 PM – Aug 19 07:19 PM



नक्षत्र



स्वाति - Aug 18 04:58 AM – Aug 19 06:46 AM



सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:08 AM



सूर्यास्त - 6:53 PM



चन्द्रोदय - Aug 18 11:12 AM



चन्द्रास्त - Aug 18 10:26 PM



अशुभ काल



राहू - 3:42 PM – 5:17 PM



यम गण्ड - 9:19 AM – 10:55 AM



कुलिक - 12:30 PM – 2:06 PM



दुर्मुहूर्त - 08:41 AM – 09:32 AM, 11:23 PM – 12:08 AM



वर्ज्यम् - 10:59 AM – 12:42 PM



शुभ काल



अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:56 PM अमृत काल - 09:18 PM – 11:01 PM



ब्रह्म मुहूर्त - 04:32 AM – 05:20 AM



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • आज का राशिफल
  • आज का दिन कैसा रहेगा
  • पंचांग