गले में सांप और शीश पर चंद्रमा, क्या सिखाते हैं शिव? जानें नीलकंठ के प्रतीकों का असली सच
Kaushiki | Feb 13, 2026, 15:49 IST
1 / 8
देवों के देव महादेवImage credit : Kaushiki
भगवान शिव का शृंगार केवल बाहरी रूप नहीं, बल्कि संसार के त्याग और परम कल्याण का एक गहरा आध्यात्मिक संदेश है। शिवजी उन चीजों को भी सम्मान के साथ अपनाते हैं जिन्हें दुनिया त्याग देती है या अमंगलकारी मानती है। इस बार महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को है। ऐसे में आइए जानें उनका हर प्रतीक हमें क्या सिखाता है।
2 / 8
सांप और चंद्रमा का रहस्यImage credit : Kaushiki
शिव के गले में लिपटा सांप भूत, वर्तमान और भविष्य का प्रतीक है, जो कुंडलिनी जागरण की प्रेरणा देता है। उन्होंने त्याग दिए गए और शापित चंद्रमा को अपने शीश पर सजाकर यह संदेश दिया कि समर्पित भाव से आने वाले को शिव कभी नहीं ठुकराते।
3 / 8
तीसरा नेत्र और मुक्तिImage credit : Kaushiki
शिव के तीन नेत्र सृष्टि के सृजन, पालन और संहार के केंद्र हैं। इन्हें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप माना जाता है। ललाट पर स्थित तीसरा नेत्र असल में ज्ञान की अग्नि और मुक्ति का द्वार है, जो आंतरिक बुराइयों को भस्म कर देता है।
4 / 8
डमरू और त्रिशूल की शक्तिImage credit : Kaushiki
शिव के हाथ का डमरू नाद ब्रह्म का प्रतीक है जिसकी लय से सृष्टि का निर्माण होता है। वहीं, त्रिशूल उनकी तीन शक्तियों- इच्छा, ज्ञान और क्रिया का प्रतीक है, जो मनुष्य के दैहिक, दैविक और भौतिक दुखों का नाश करता है।
5 / 8
भस्म और कामदेव पर विजयImage credit : Kaushiki
शिव ने कामदेव (वासना) को भस्म कर उसकी राख को अपने शरीर पर मला। ये दर्शाता है कि वे अपनी इंद्रियों के पूर्ण स्वामी हैं। श्मशान की भस्म धारण करना महाकाल रूप का प्रतीक है, जो जीवन और मृत्यु के चक्र पर नियंत्रण रखता है।
6 / 8
नंदी की सवारी का अर्थImage credit : Kaushiki
वृष (बैल) अपार शक्ति और काम-वासना का प्रतीक माना जाता है जिसे नियंत्रित करना कठिन होता है। शिव नंदी की सवारी कर यह बताते हैं कि उन्होंने अपनी समस्त वासनाओं और शक्तियों को वश में कर लिया है और वे पूरी तरह जितेंद्रिय हैं (भगवान शिव का पूजन)। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
7 / 8
जटाएं और गंगा का वेगImage credit : Kaushiki
शिव की जटाएं वट वृक्ष के समान हैं जो समस्त प्राणियों का विश्राम स्थल और ज्ञान की शाखाएं हैं। उन्होंने स्वर्ग से उतरती गंगा के प्रचंड वेग को अपनी जटाओं में थामकर धरती को विनाश से बचाया और उसे जीवनदायिनी धारा में बदल दिया।
8 / 8
विष और औषधि का मेलImage credit : Kaushiki
समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को पीकर शिव नीलकंठ कहलाए, जो संसार को विनाश से बचाने का प्रतीक है। वे धतूरे और मदार जैसे कड़वे फूलों को औषधि के रूप में स्वीकार करते हैं। ये बताते हुए कि सही उपयोग से जहर भी अमृत बन सकता है।