चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इन 7 मंदिरों में दर्शन, पूरी होगी हर मुराद
Kaushiki | Mar 19, 2026, 07:15 IST
1 / 8
जीण माता, राजस्थानImage credit : Kaushiki
अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित मां जीण का ये मंदिर चौहान वंश की कुलदेवी का है और सदियों पुराना है। यहां की अखंड ज्योति और मां की आठ भुजाओं वाली प्रतिमा के दर्शन नवरात्रि में बहुत ही फलदायी माने जाते हैं।
2 / 8
मैहर देवी मंदिर, मध्य प्रदेशImage credit : Kaushiki
विंध्य पर्वत पर स्थित यह मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है, जहां माता के दर्शन के लिए 1000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। माना जाता है कि यहां आज भी आल्हा और ऊदल सबसे पहले मां की पूजा करने अदृश्य रूप में आते हैं।
3 / 8
बिजासन माता, मध्य प्रदेशImage credit : Kaushiki
इंदौर की एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित ये मंदिर नौ रूपों की शक्ति का केंद्र है। यहां नवरात्रि में विशाल मेला लगता है। माना जाता है कि मां के नौ स्वरूपों के दर्शन मात्र से भक्तों की सूनी गोद भर जाती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
4 / 8
करणी माता मंदिर, राजस्थानImage credit : Kaushiki
इन्हें चूहों वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। यहां सफेद चूहे के दर्शन को साक्षात मां का आशीर्वाद माना जाता है। देशनोक स्थित इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान चमत्कारिक ऊर्जा महसूस होती है जो भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
5 / 8
बम्लेश्वरी माता, छत्तीसगढ़Image credit : Kaushiki
पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी का ये दरबार बहुत ऊंचा और भव्य है। जहां पहुंचने के लिए अब रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मंदिर की मान्यता इतनी है कि नवरात्रि में यहां पैदल यात्रा करने वालों का तांता लगा रहता है।
6 / 8
बगलामुखी माता मंदिर, मध्य प्रदेशImage credit : Kaushiki
यह मां बगलामुखी का सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है। माना जाता है कि यहां राजसत्ता और शत्रुओं पर विजय की मनोकामना के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। यहां की आरती और साधना का अनुभव नवरात्रि के दौरान बहुत ही दिव्य और अलौकिक होता है।
7 / 8
दन्तेश्वरी माता, छत्तीसगढ़Image credit : Kaushiki
बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी का यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता का दांत गिरा था। नवरात्रि में यहां की आदिवासी परंपरा और मां की विशेष पूजा देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा होते हैं।
8 / 8
चैत्र नवरात्रि 2026Image credit : Kaushiki
19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि का पर्व शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी इस शुभ अवसर पर देवी मां के दर्शनों के लिए प्लान बना रहे हैं, तो ये प्रसिद्ध मंदिर आपकी लिस्ट में जरूर होने चाहिए।