धनतेरस पर पाना है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, तो ये 8 चीजें खरीदना ना भूलें
Aman Vaishnav | Oct 17, 2025, 20:05 IST
1 / 8
खील-बताशेImage credit : Aman Vaishnav
खील-बताशे दिवाली की पूजा में मां लक्ष्मी को चढ़ाए जाते हैं। यह प्रसाद मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं, इन्हें घर लाने से धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती।
2 / 8
पीतल या तांबे के बर्तनImage credit : Aman Vaishnav
पीतल या तांबे के बर्तन भगवान धन्वंतरि का रूप होते हैं, (धनतेरस पर क्या खरीदें) इन्हें घर लाएं, जिससे घर में अच्छी सेहत बनी रहे और धन-दौलत की बरकत हो
3 / 8
गोमती चक्रImage credit : Aman Vaishnav
गोमती चक्र माता लक्ष्मी की बहुत प्यारी चीज है। इसे आप अपनी तिजोरी में या पूजा घर में रखें, जिससे धन लगातार बढ़ता रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
4 / 8
खड़ा धनियाImage credit : Aman Vaishnav
Dhanteras के दिन खड़ा धनिया खरीदकर मां लक्ष्मी को जरूर चढ़ाएं। (धनतेरस की खरीदारी) मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
5 / 8
नई झाड़ूImage credit : Aman Vaishnav
झाड़ू को साक्षात मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है, यह घर से गरीबी और परेशानी को दूर करती है। इसीलिए धनतेरस पर झाड़ू लाकर उसे ऐसी जगह छुपाकर रखें जहां किसी की नजर न पड़े।
6 / 8
लक्ष्मी-गणेश की मूर्तिImage credit : Aman Vaishnav
Diwali की पूजा के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की नई मूर्ति लाना बहुत जरूरी है। इनकी एक साथ पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
7 / 8
चांदी की चीजेंImage credit : Aman Vaishnav
चांदी को सीधे-सीधे मां लक्ष्मी का ही रूप माना जाता है। धनतेरस पर चांदी का सिक्का या कोई छोटी चीज घर लाने से धन खूब बढ़ता है और घर में हमेशा शुभ मंगल रहता है।
8 / 8
मिट्टी के दीपकImage credit : Aman Vaishnav
धनतेरस पर नए मिट्टी के दीपक जरूर खरीदें। ये घर की बुरी शक्तियां दूर करते हैं और पूरे घर में सुख-शांति व अच्छी रोशनी लाते हैं।