दिवाली 2025: जानिए दिवाली के 5 दिनों में कौन कौन से भगवान की होती है पूजा
Aman Vaishnav | Oct 11, 2025, 16:53 IST
1 / 7
भाई दूजImage credit : Aman Vaishnav
यह पवित्र त्योहार भाई और बहन के सच्चे और अटूट प्रेम का प्रतीक है जहां बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए पूजा करती हैं। इस दिन यम और यमुना की पूजा करने से मृत्यु के डर से मुक्ति मिलती है। इस बार ये पर्व 23 अक्टूबर को है।
2 / 7
नरक चतुर्दशीImage credit : Aman Vaishnav
यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है, क्योंकि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी नरकासुर का वध किया था। शाम को मृत्यु के देवता यमराज के लिए भी दीपदान किया जाता है। इस बार ये पर्व 20 अक्टूबर को है। (Choti Diwali)
3 / 7
गोवर्धन पूजाImage credit : Aman Vaishnav
इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था, इसीलिए इस दिन उनकी याद में गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार ये पर्व 22 अक्टूबर को है।
4 / 7
मां लक्ष्मी का पूजनImage credit : Aman Vaishnav
इस शुभ अवसर पर प्रथम पूज्य भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, ताकि हमें बुद्धि और विवेक मिले और इन गुणों के साथ-साथ समृद्धि की भी प्राप्त हो।
5 / 7
दीपावलीImage credit : Aman Vaishnav
यह दिन धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है, जिनकी पूजा से घर में हमेशा के लिए सुख, संपत्ति और ऐश्वर्य बना रहता है। इस बार ये पर्व 20 अक्टूबर को है।
6 / 7
दिवाली का त्यौहारImage credit : Aman Vaishnav
दिवाली का त्यौहार सिर्फ एक दिन का नहीं बल्कि पांच दिनों का महासंगम है। यहां हर दिन का अपना अलग ही खास महत्व और एक अनोखी कहानी है। आइए जानें...
7 / 7
धनतेरसImage credit : Aman Vaishnav
इस पावन त्यौहार पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा की जाती है, जिससे घर में धन की बरकत बनी रहती है साथ ही स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद भी मिलता है। इस बार ये पर्व 18 अक्टूबर को है।