दिवाली पर उल्लु का दर्शन माना जाता है शुभ, होती है धन वर्षा

Dolly patil | Oct 30, 2024, 13:42 IST
दिवाली का उल्लू से कनेक्शन
दिवाली को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। दिवाली के दिन उल्लू के दर्शन होते हैं तो शुभ माना जाता है तो आइए आपको बताते हैं कि इसका क्या मतलब होता है।

सनातन धर्म में दिवाली को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन भगवान श्री राम लंका में रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे, उनके आगमन की खुशी में पूरे अयोध्या में घी के दीये जलाए गए थे। इसी उपलक्ष्य में हर साल दिवाली पर घी के दीप जलाकर खुशी मनाई जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि दिवाली के दिन अगर आपको उल्लू के दर्शन होते हैं तो शुभ माना जाता है।अगर आपके साथ ऐसा हो तो इसका क्या मतलब होता है। आइए आज आपको इसका रहस्य बताते हैं।



Diwali Special | ध्यान रखें, इन प्रतीकों के बिना अधूरा है मां लक्ष्मी का पूजन



दिवाली पर उल्लू दिखने का अर्थ

शास्त्रों में उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है। इसलिए मान्यता है कि अगर दिवाली पर आपको उल्लू नजर आ जाए तो यह बहुत शुभ होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करने वाली हैं और दरिद्रता के दिन अब बीत जाएंगे। यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का भी प्रतीक होता है। आपको बता दें कि दिवाली परछछूंदर दिखने का भी महत्व होता है।



दिवाली पर पटाखे जलाते समय रखें ध्यान, ऐसे करें अपनी सुरक्षा



दिवाली पर छछूंदर के दिखने का अर्थ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपको दिवाली वाले दिन घर में छछूंदर नजर आ जाए तो उसे बहुत शुभ माना जाता है। शास्त्रों में छछूंदर का संबंध धन के देवता कुबेर से माना गया है और वे मां लक्ष्मी के भाई माने जाते हैं। मान्यता है कि अगर दिवाली पर छछूंदर के आपके घर में पैर पड़ गए तो इसका मतलब होता है कि कुबेर देव खुद आपसे बहुत प्रसन्न हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • अयोध्या श्री राम मंदिर
  • Diwali
  • दिवाली
  • सनातन धर्म
  • श्री राम
  • मां लक्ष्मी
  • Diwali celebration
  • Choti Diwali
  • Diwali 2024
  • दिवाली का उल्लू से कनेक्शन
  • दिवाली पर छछूंदर दिखने का मतलब