आज मनाया जाएगा धनतेरस, देखें त्योहारों की सही तारीख

Dolly patil | Oct 28, 2024, 08:30 IST
त्योहारों की तारीख
पांच दिवसीय दीपोत्सव के त्योहार का हर एक दिन खास है। हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का अपना महत्व है। इस बार धनतेरस और भाई दूज की तारीख को लेकर बहुत लोग कंफ्यूज हैं।आइए इस लेख में जानते हैं पूरे 5 दिनों के त्योहार की तारीख।

पांच दिवसीय दीपोत्सव के त्योहार का हर एक दिन खास है। हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का अपना महत्व है। इस बार दिवाली की तारीख को लेकर बहुत लोग कंफ्यूज हैं। लोगों को अब भी साफ तौर पर पता नहीं है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को। दिवाली के साथ धनतेरस, रूप चौदस, नरक चतुर्दशी,गोवर्धन पूजा और भैया दूज कि तारीख में भी काफी कंफ्यूजन है। आईए इस लेख में जानते हैंपूरी 5 दिनों के त्योहार की तारीख।



सिंहस्थ 2028 में साधु-संतों के लिए उज्जैन में होगी स्थायी जगह



धनतेरस

धनतेरस इस बार 29 अक्टूबर 2024 यानी आज मनाई जाएगी। दिवाली के पांच दिन के पर्व के पहले दिन धनतेरस आता है। यह त्योहार त्रयोदशी के दिन पड़ता है और यह दिन इस बार मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण, सिक्के आदि खरीदना शुभ माना जाता है।



दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए रेलवे चलाएगा 7000 स्पेशल ट्रेनें



छोटी दीपावली

छोटी दिवाली 30 अक्टूबर 2024, दिन बुधवार को है। छोटी दिवाली को नरक निवारण चतुर्दशी,काली चौदसऔर रूप चौदस भी कहा जाता है।इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर नहाने से नर्क की यातनाओं से छुटकारा मिलता है।



दिवाली

दीपावली 31 अक्टूबर 2024 को गुरुवार के दिन है। दिपावली कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान जी की पूजा की जाती है।



दीपावली को लेकर अलर्ट, MP की जेलों में विशेष सुरक्षा रखने के निर्देश



गोवर्धन पूजा

इस बार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।यह गोवर्धन पर्व अन्नकूट के नाम से जाना जाता है। इस दिन दूध, घी से युक्त भोजन का भोग भगवान को लगाया जाता है।



कार्तिक मास में बन रहे शुभ योग, समस्याओं से मिलेगी मुक्ति



भाई दूज

भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस साल भाई दूज 3 नवंबर 2024 यानी रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन भाई अपनी बहन से तिलक करवाते हैं और हर स्थिति में उनका साथ देने का वचन देते हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Roop Chaudas
  • Roop Chaudas festival
  • Diwali 2024
  • धनतेरस 2024
  • Dhanteras 2024
  • दिवाली 2024
  • bhai dooj 2024