पहले करवा चौथ पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानिए किन-किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Aman Vaishnav | Oct 10, 2025, 12:16 IST
1 / 8
व्रत के दौरान आराम
Aman vaishnav (51)
Image credit : Aman Vaishnav
व्रत के दौरान भारी शारीरिक या मानसिक काम करने से बचें और जितना संभव हो, उतना आराम करें। कमजोरी महसूस होने पर थोड़ी देर ध्यान या मंत्र जाप करें।
2 / 8
पहला करवाचौथ व्रत
Aman vaishnav (47)
Image credit : Aman Vaishnav
अक्टूबर को आप पहली बार karwa chauth का निर्जला व्रत रख रही हैं। यह व्रत आपके प्रेम और लंबी आयु के संकल्प का प्रतीक है, इसलिए कमजोरी से बचने के लिए इन खास बातों का ध्यान जरूर रखें।
3 / 8
निर्जला व्रत का समय
Aman vaishnav (53)
Image credit : Aman Vaishnav
सुबह सरगी लेने के बाद निर्जला व्रत शुरू होता है, इसलिए सरगी के बाद पानी पीने से बचें। हालांकि, जरूरत महसूस होने पर,होंठ गीले करने या कुल्ला करने के लिए थोड़ा पानी इस्तेमाल कर सकती हैं।
4 / 8
व्रत खोलने का सही तरीका
Aman vaishnav (54)
Image credit : Aman Vaishnav
चंद्र दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोलते समय एकदम से हैवी या फ्राइड भोजन न करें, क्योंकि पेट संवेदनशील होता है। व्रत खोलने से पहले केवल थोड़ा सा पानी पीकर शरीर को सामान्य करें।
5 / 8
सरगी का सही सेवन
Aman vaishnav (50)
Image credit : Aman Vaishnav
व्रत शुरू करने से पहले सास द्वारा दी गई सरगी का सेवन करना जरूरी है। सरगी में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें और नारियल पानी या जूस शामिल करें।
6 / 8
शरीर को करें तैयार
Aman vaishnav (48)
Image credit : Aman Vaishnav
व्रत से एक-दो दिन पहले ही खूब पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट करें और पौष्टिक, हल्का भोजन लें। ( karwa chauth kaise manaye) ताकि अगले दिन एसिडिटी या कमजोरी न हो।
7 / 8
पर्याप्त नींद लें
Aman vaishnav (49)
Image credit : Aman Vaishnav
करवा चौथ से ठीक पहले रात को कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। पूरी नींद लेने से आप अगले दिन ऊर्जावान महसूस करेंगी।
8 / 8
स्वास्थ्य और डॉक्टर की सलाह
Aman vaishnav (55)
Image credit : Aman Vaishnav
गर्भवती, स्तनपान कराने या अन्य स्वास्थ्य समस्या वाली महिलाएं व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कमजोरी महसूस होने पर तुरंत व्रत खोल दें या डॉक्टर की सलाह पर फलाहारी व्रत ही रखें।