हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: हरिद्वार में फिर सजेगा आस्था का संगम, अर्धकुंभ में होंगे 4 अमृत स्नान, नोट कर लें सभी तारीखें

Kaushiki | Published:
गंगा घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हरिद्वार अर्धकुंभ में इन खास तारीखों पर होगा अमृत स्नान
Once again, a grand confluence of faith is set to be witnessed along the banks of the Ganges in Haridwar. The Ardh Kumbh Mela will be held in 2027, for which hundreds of thousands of devotees from across the country will arrive in Haridwar.
हरिद्वार में गंगा किनारे एक बार फिर आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलने वाला है। साल 2027 में अर्धकुंभ मेले का आयोजन होगा। इसके लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। कोई गंगा में पवित्र डुबकी लगाएगा, तो कोई साधु-संतों के दर्शन करेगा। इस दौरान हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

अर्धकुंभ के दौरान कई खास स्नान पर्व पड़ेंगे। इनमें अमृत स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इन खास दिनों में गंगा स्नान करने से पुण्य मिलता है। इसलिए श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा की तैयारी शुरू कर देते हैं।



हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां एक जनवरी से शुरू होंगी। वहीं, 14 जनवरी से गंगा स्नान के खास पर्व शुरू हो जाएंगे। इस दौरान कुल 10 प्रमुख स्नान होंगे। इनमें चार अमृत स्नान शामिल हैं। मेले का आखिरी प्रमुख स्नान 20 अप्रैल 2027 को होगा। ऐसे में अगर आप भी अर्धकुंभ में शामिल होना चाहते हैं, तो अभी से तारीखें नोट कर लें। आइए जानते हैं सभी प्रमुख स्नान की पूरी लिस्ट।



कब से शुरू होगा हरिद्वार अर्धकुंभ

हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले की तैयारियां 1 जनवरी 2027 से शुरू हो जाएंगी। यह मेला अप्रैल के आखिर तक चलेगा। 14 जनवरी 2027 से गंगा स्नान के खास दिन शुरू होंगे। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। अर्धकुंभ में कुल 10 प्रमुख स्नान पर्व होंगे। इनमें चार अमृत स्नान रखे गए हैं। आखिरी प्रमुख स्नान 20 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के दिन होगा।



अर्धकुंभ 2027 में कब होंगे चार अमृत स्नान

अर्धकुंभ मेले में अमृत स्नान का विशेष महत्व होता है। इन खास दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इन तारीखों पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। खासकर हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।



2027 में चार अमृत स्नान की तारीखें-



तारीख

अमृत स्नान का पर्व

6 मार्च 2027महाशिवरात्रि (पहला अमृत स्नान)
8 मार्च 2027फाल्गुन अमावस्या (दूसरा प्रमुख स्नान)
14 अप्रैल 2027बैसाखी (तीसरा अमृत स्नान)
20 अप्रैल 2027चैत्र पूर्णिमा (अंतिम अमृत स्नान)

अर्धकुंभ के बाकी स्नान की तारीखें क्या हैं

अमृत स्नान के अलावा भी अर्धकुंभ में कई महत्वपूर्ण स्नान पर्व होंगे। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इन दिनों गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। इन स्नान पर्वों पर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के साथ पूजा-पाठ भी करेंगे। कई लोग अपने परिवार के साथ इस धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे।



तारीख

स्नान पर्व

14 जनवरी 2027मकर संक्रांति
6 फरवरी 2027मौनी अमावस्या
11 फरवरी 2027बसंत पंचमी
20 फरवरी 2027माघ पूर्णिमा
7 अप्रैल 2027नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष)
15 अप्रैल 2027राम नवमी

हर की पौड़ी पर गंगा स्नान क्यों है खास

हरिद्वार की पहचान हर की पौड़ी से भी जुड़ी हुई है। यहां गंगा स्नान करना बेहद खास माना जाता है। यहां स्थित ब्रह्मकुंड को विशेष पवित्र स्थान माना गया है।धार्मिक मान्यता के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश से कुछ बूंदें यहां गिरी थीं।



इसी वजह से कुंभ और अर्धकुंभ के दौरान ब्रह्मकुंड में स्नान का विशेष महत्व है। यहां भगवान विष्णु के चरण चिह्न होने की भी मान्यता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां गंगा में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।



गंगा आरती और दीपदान का भी मिलेगा मौका

हर की पौड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। लोग गंगा में स्नान करके पूजा-पाठ करते हैं। इसके बाद मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। शाम के समय यहां होने वाली गंगा आरती का नजारा बेहद खास होता है। आरती के दौरान घाटों पर दीपों की रोशनी दिखाई देती है।



श्रद्धालु गंगा में दीपदान भी करते हैं। अर्धकुंभ के दौरान यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसलिए श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना बनाने पहले से कर लेनी चाहिए। स्नान की तारीखों के साथ ठहरने और आने-जाने की व्यवस्था भी समय पर कर लें।



डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



FAQs:



  1. हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 कब शुरू होगा?
    अर्धकुंभ मेले की तैयारियां 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी। गंगा स्नान के प्रमुख पर्व 14 जनवरी से शुरू होंगे।
  2. अर्धकुंभ का पहला अमृत स्नान कब होगा?
    पहला अमृत स्नान 6 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि के दिन होगा।
  3. हर की पौड़ी पर स्नान का क्या महत्व है?
    धार्मिक मान्यता के मुताबिक, हर की पौड़ी के ब्रह्मकुंड में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। यहां अमृत की बूंदें गिरने की मान्यता भी प्रचलित है।
Tags:
  • हरिद्वार अर्धकुंभ
  • Ardh Kumbh 2027
  • अर्धकुंभ 2027
  • Haridwar Ardh Kumbh
  • अमृत स्नान 2027
  • गंगा स्नान
  • हर की पौड़ी
  • Mahashivratri 2027
  • Makar Sankranti 2027
  • Chaitra Purnima