राशिफल : कन्या वालों को मिलेगा निवेश से लाभ, तो तुला राशि के जातकों को मिलेगा परिवार का साथ

Manya Jain | Feb 11, 2025, 06:00 IST
11 february 2025 rashifal
ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल (horoscope) का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

BHOPAL : हर किसी के जीवन में तारे-सितारों का अहम रोल होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।



जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...

मेष राशि(Aries) : (जिनका नाम अ, ल, ई से शुरू होता है)


आज का दिन उर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। निवेश से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसल ले सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।


शुभ अंक: 7


शुभ रंग: लाल


क्या करें: आत्मविश्वास बनाए रखें।


क्या न करें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।


क्या खाएं: सूखे मेवे।


क्या न खाएं: बहुत अधिक मसालेदार भोजन।



वृषभ राशि(Taurus) :(जिनका नाम ब, व, उ से शुरू होता है)


आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। काम में सफलता मिलेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।


शुभ अंक: 6


शुभ रंग: हरा


क्या करें: नियमित योग करें।


क्या न करें: अनावश्यक खर्च न करें।


क्या खाएं: हरी सब्जियां।


क्या न खाएं: तले-भुने भोजन से बचें।



मिथुन राशि (Gemini) :(जिनका नाम क, छ, घ से शुरू होता है)


आपका दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा।कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। सेहत्सेहत को लेकर रहें और संतुलित आहार लें।


शुभ अंक: 5


शुभ रंग: पीला


क्या करें: रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।


क्या न करें: बहस में न उलझें।


क्या खाएं: हल्का और पौष्टिक भोजन।


क्या न खाएं: जंक फूड।



कर्क राशि (Cancer) :(जिनका नाम ड, ह से शुरू होता है)


आज का दिन मानसिक शांति देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्चे से बचें। सेहत में सुधार होगा, लेकिन भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत रखें।


शुभ अंक: 2


शुभ रंग: सफेद


क्या करें: परिवार को समय दें।


क्या न करें: तनाव को हावी न होने दें।


क्या खाएं: दूध और दूध से बनी चीजें।


क्या न खाएं: अधिक ठंडी चीजें।



सिंह राशि (Leo) :(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)


ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास से हर समस्या हल होगी। धन लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है।


शुभ अंक: 1


शुभ रंग: नारंगी


क्या करें: अपने काम पर ध्यान दें।


क्या न करें: आलस्य न करें।


क्या खाएं: ताजे फल।


क्या न खाएं: भारी भोजन।



कन्या राशि (Virgo) :(जिनका नाम प, ठ, ण से शुरू होता है)


आज का दिन लाभकारी रहेगा। निवेश करने से लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में ध्यान देना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। विद्यार्थी के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।


शुभ अंक: 8


शुभ रंग: गुलाबी


क्या करें: धैर्य बनाए रखें।


क्या न करें: जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।


क्या खाएं: हल्का और सुपाच्य भोजन।


क्या न खाएं: अधिक तेल वाला भोजन।



तुला राशि (Libra) :(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)


आज भाग्य आपका साथ देगा। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेष रूप से ब्लडप्रेशर संबंधी समस्याओं से बचें।


शुभ अंक: 4


शुभ रंग: क्रीम


क्या करें: अपनी योजनाओं पर काम करें।


क्या न करें: नकारात्मक विचारों से बचें।


क्या खाएं: अंकुरित अनाज।


क्या न खाएं: मीठा अधिक न खाएं।



वृश्चिक राशि (Scorpio) :(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)


आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। मनचाहा कार्य पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन तानव से बचें।


शुभ अंक: 9


शुभ रंग: मरून


क्या करें: आत्मविश्लेषण करें।


क्या न करें: दूसरों के मामलों में न उलझें।


क्या खाएं: प्रोटीन युक्त आहार।


क्या न खाएं: अधिक नमक वाला भोजन।



धनु राशि (Sagittarius) :(जिनका नाम भ, ध, फ से शुरू होता है)


यात्रा का योग है, जो लाभकारी साबित होंगे। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थीयों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और योग ध्यान करें।


शुभ अंक: 3


शुभ रंग: बैंगनी


क्या करें: धैर्य बनाए रखें।


क्या न करें: गुस्से में कोई निर्णय न लें।


क्या खाएं: दही और छाछ।


क्या न खाएं: अधिक गरिष्ठ भोजन।



मकर राशि (Capricorn) : (जिनका नाम ख, ज से शुरू होता है)


आज का दिन व्यस्त रहेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।


शुभ अंक: 10


शुभ रंग: ग्रे


क्या करें: नई योजनाओं पर काम करें।


क्या न करें: किसी पर तुरंत भरोसा न करें।


क्या खाएं: साबुत अनाज।


क्या न खाएं: अधिक मीठा न खाएं।



कुंभ राशि (Aquarius) :(जिनका नाम ग, स, श से शुरू होता है)


आर्थिक स्थिति में सुधार होगा नौकरपेशी लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा। सेहत के प्रति सचेत रहें और नियमित व्यायाम करें।


शुभ अंक: 11


शुभ रंग: आसमानी


क्या करें: अपनी योजनाओं पर फोकस करें।


क्या न करें: किसी के बहकावे में न आएं।


क्या खाएं: फाइबर युक्त आहार।


क्या न खाएं: तले हुए खाद्य पदार्थ।



मीन राशि (Pisces) :(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)


आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधो में निकटता बढ़ेगी। सेहत को लेकर सचेत रहें और खानपान संतुलित रखें।


आज का दिन सकारात्मक रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। सेहत को लेकर सचेत रहें और खानपान संतुलित रखें।


शुभ अंक: 12


शुभ रंग: नीला


क्या करें: ध्यान और प्रार्थना में समय दें।


क्या न करें: अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें।


क्या खाएं: ताजे फल।


क्या न खाएं: भारी भोजन।



आज का पंचांग

तिथि



शुक्ल पक्ष चतुर्दशी - Feb 10 06:57 PM – Feb 11 06:55 PM


शुक्ल पक्ष पूर्णिमा - Feb 11 06:55 PM – Feb 12 07:23 PM



नक्षत्र



पुष्य - Feb 10 06:00 PM – Feb 11 06:34 PM


आश्लेषा - Feb 11 06:34 PM – Feb 12 07:35 PM



सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 7:06 AM


सूर्यास्त - 6:16 PM


चन्द्रोदय - Feb 11 5:16 PM


चन्द्रास्त - Feb 12 6:54 AM



अशुभ काल



राहू - 3:28 PM – 4:52 PM


यम गण्ड - 9:53 AM – 11:17 AM


कुलिक - 12:41 PM – 2:04 PM


दुर्मुहूर्त - 09:19 AM – 10:04 AM, 11:23 PM – 12:15 AM



शुभ काल



अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM


अमृत काल - 12:00 PM – 01:39 PM


ब्रह्म मुहूर्त - 05:28 AM – 06:16 AM



thesootr links



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल