आज इन राशि वालों की किस्मत चमकेगी और इन्हें मिलेगा शुभ समाचार

Rahul Garhwal | Apr 19, 2024, 24:14 IST
Horoscope of April 19
19 अप्रैल, शुक्रवार को आपके सितारे क्या कह रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है।

Horoscope


BHOPAL. आज शुक्रवार का दिन है। आज आपकी राशि क्या कह रही है। क्या आपकी किस्मत चमकेगी या आपको शुभ समाचार मिलेगा। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी-बिजनेस में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। पास्ट की गलतियों को दोबारा न दोहराएं। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से कंपलीट करने की कोशिश करें।



वृषभ



आपका दिन बेहद शुभ है। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बांटते रहें। अपनों के सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करें। उनका सपोर्ट करें। इससे रिश्तों में प्यार और मिठास बरकरार रहेगा।



मिथुन



पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। दिन खुशियों की नई उमंग लेकर आएगा।



कर्क



दिन शानदार रहने वाला है, लेकिन व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। फैमिली के साथ होली के मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इनवेस्टमेंट को लेकर कनफ्यूजन होने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें।



सिंह



जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव आएंगे। धन की आवक बढ़ेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। हालांकि, परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आज किसी को बड़े अमांउट में धन उधार न दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।



कन्या



कन्या राशि वाले जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। हालांकि, कुछ जातकों का परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। पास्ट की गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़े रहें। लाइफ को नए सिरे से शुरुआत करें और जीवन में हर छोटे-छोटे पलों को खूब एंजॉय करें।



तुला



आज का दिन अच्छा बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। व्यापारियों को विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नवाचार के लिए अच्छा समय है। कार्यस्थल पर कार्य की प्रशंसा होगी।



वृश्चिक



प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे ऑफिस में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज ऑफिस में बॉस की सलाह को नजरअंदाज न करें। जरूरी कार्यों का ज्यादा महत्व दें। परिजन से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे।



धनु



जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ पर ज्यादा ध्यान दें। पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करें। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। सेल्फकेयर एक्टिविटीज में शामिल होंगे। कार्यों की चुनौतियों को दूर करने के लिए सीनियर्स की सलाह लें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।



मकर



आपका दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं और फैमिली के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें।



कुंभ



आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के आसानी से संपन्न होंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।



मीन



जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। धन का लेनदेन सावधानी से करें। किसी को बड़े अमाउंट में धन उधार न दें। वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कोई बड़ा रिस्क न लें। धन हानि हो सकती है। फैमिली के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने परफॉर्मेंस पर फोकस करें।



Horoscope for 19 April | Friday Horoscope | 19 अप्रैल का राशिफल | शुक्रवार का राशिफल



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
  • Friday Horoscope
  • शुक्रवार का राशिफल
  • Horoscope for 19 April
  • 19 अप्रैल का राशिफल