राशिफल: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, किन राशि वालों को होगा फायदा

Jitendra Shrivastava | Jul 13, 2024, 06:00 IST
thesootr
ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

BHOPAL. हर किसी के जीवन में तारे-सितारों का अहम रोल होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।



जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...

मेष राशि (Aries): (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)


मेष राशि के जातकों के आज रुके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दफ्तर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। आपके दांपत्‍य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।


शुभ अंक: 9


शुभ रंग: लाल


क्या करें: सुबह योग और ध्यान करें।


क्या न करें: बेवजह की बहस से बचें।


क्या खाएं: ताजे फल और सब्जियां।


क्या न खाएं: ज्यादा तली-भुनी चीजें।



वृषभ राशि (Taurus):(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)


वृषभ राशि वालों के आज प्रयास सफल होंगे। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले उसके फायदे और नुकसान के बारे में अच्‍छे से सोच लें। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का कुछ वक्‍त परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे तो लाभ होगा।


शुभ अंक: 6


शुभ रंग: सफेद


क्या करें: अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें।


क्या न करें: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।


क्या खाएं: हरी पत्तेदार सब्जियां।


क्या न खाएं: जंक फूड।



मिथुन राशि (Gemini): (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)


आपको बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। कारोबार में नए आइडिया पर काम करेंगे तो लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, इस दिन का लाभ उठाएं और अपने काम पर फोकस करें।


शुभ अंक: 5


शुभ रंग: हरा


क्या करें: नए विचारों पर कार्य करें।


क्या न करें: नकारात्मक सोच से बचें।


क्या खाएं: अनाज और दालें।


क्या न खाएं: अत्यधिक मसालेदार भोजन।



कर्क राशि (Cancer): (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)


कर्क राशि वाले आज जनसंपर्क बढ़ने से प्रफुल्लित रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।


शुभ अंक: 2


शुभ रंग: सिल्वर


क्या करें: परिवार के साथ समय बिताएं।


क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।


क्या खाएं: दूध और दूध से बने उत्पाद।


क्या न खाएं: कैफीन युक्त पदार्थ।



सिंह राशि (Leo): (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)


सिंह राशि वालों पर विरोधियों का षड्यंत्र विफल होगा। बहुत समय से चली आ रही दुश्मनी आपसी समझौते से खत्म हो जाएगी। नया परिचय मित्रता में बदल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों से निपटते समय आपको अपने बारे में समझदारी रखने की जरूरत है।


शुभ अंक: 1


शुभ रंग: सुनहरा


क्या करें: आत्मविश्वास बनाए रखें।


क्या न करें: आलस्य से बचें।


क्या खाएं: ताजे फल।


क्या न खाएं: भारी और गरिष्ठ भोजन।



कन्या राशि (Virgo): (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)


कन्या राशि के लोगों का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी प्रकार की व्‍यवस्‍था करने में आप पूरे दिन काफी बिजी रहेंगे। सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।


शुभ अंक: 7


शुभ रंग: नीला


क्या करें: अपने विचारों को साझा करें।


क्या न करें: दूसरों पर अत्यधिक निर्भर न रहें।


क्या खाएं: साबुत अनाज।


क्या न खाएं: अधिक मीठा।



तुला राशि (Libra):(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)


तुला राशि वालों को मेहनत करने से सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। संपत्ति विवाद को समाप्त करने के लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद लें। अगर आप आज कुछ नए दोस्त बनाते हैं तो आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


शुभ अंक: 4


शुभ रंग: गुलाबी


क्या करें: समाज सेवा करें।


क्या न करें: अनावश्यक खर्च से बचें।


क्या खाएं: सूखे मेवे।


क्या न खाएं: तले-भुने खाद्य पदार्थ।



वृश्चिक राशि (Scorpio): (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)


वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाई और चुनौतीपूर्ण रहेगा। यदि आप आज अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति प्रशंसा करेंगे। आपको कारोबार में लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी।


शुभ अंक: 8


शुभ रंग: काला


क्या करें: शांत मन से निर्णय लें।


क्या न करें: तनावग्रस्त न हों।


क्या खाएं: हरी सब्जियां।


क्या न खाएं: अधिक नमक।



धनु राशि (Sagittarius):(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)


धनु राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा। घर में धन धान्य की वृद्धि होगी और मित्रों से धन का लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय-मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। आपको कारोबार में लाभ होगा और योजनाएं पूर्ण होंगी।


शुभ अंक: 3


शुभ रंग: बैंगनी


क्या करें: नई योजनाएं बनाएं।


क्या न करें: जल्दबाजी में निर्णय न लें।


क्या खाएं: फल और सब्जियां।


क्या न खाएं: भारी भोजन।



मकर राशि (Capricorn): (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)


आज के दिन मकर राशि के जातकों को अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखना चाहिए। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसके परिणाम अच्छे होंगे। आर्थिक स्थिति में थोड़ी सी कठिनाई आ सकती है, लेकिन जल्द ही हालात सुधरेंगे।


शुभ अंक: 10


शुभ रंग: भूरा


क्या करें: मेहनत करते रहें।


क्या न करें: आलस्य से बचें।


क्या खाएं: दालें और अनाज।


क्या न खाएं: अधिक तला हुआ भोजन।



कुंभ राशि (Aquarius): (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)


आज के दिन कुंभ राशि के जातकों को अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखना चाहिए। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसके परिणाम अच्छे होंगे। आर्थिक स्थिति में थोड़ी सी कठिनाई आ सकती है, लेकिन जल्द ही हालात सुधरेंगे।


शुभ अंक: 11


शुभ रंग:ग्रे


क्या करें: नए प्रोजेक्ट्स पर काम करें।


क्या न करें: विवादों से बचें।


क्या खाएं: हल्का और पौष्टिक भोजन।


क्या न खाएं: अधिक तैलीय भोजन।



मीन राशि (Pisces): (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)


मीन राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। धन में वृद्धि होगी। आय के नये स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाने का मन है और आपको लाभ होगा।


शुभ अंक: 12


शुभ रंग: समुद्री हरा


क्या करें: ध्यान और प्रार्थना करें।


क्या न करें: नकारात्मक सोच से बचें।


क्या खाएं: ताजे फल।


क्या न खाएं: भारी और मसालेदार भोजन।



आज का पंचांग



तिथि


शुक्ल पक्ष सप्तमी: 12 जुलाई 12:33 PM से 13 जुलाई 03:05 PM तक


शुक्ल पक्ष अष्टमी: 13 जुलाई 03:05 PM से 14 जुलाई 05:26 PM तक



नक्षत्र


हस्त: 12 जुलाई 04:08 PM से 13 जुलाई 07:14 PM तक


चित्रा: 13 जुलाई 07:14 PM से 14 जुलाई 10:06 PM तक



सूर्य और चंद्रमा का समय


सूर्योदय: 5:53 AM


सूर्यास्त: 7:11 PM


चन्द्रोदय: 13 जुलाई 12:01 PM


चन्द्रास्त: 13 जुलाई 11:55 PM



अशुभ काल


राहू: 9:13 AM से 10:52 AM तक


यम गण्ड: 2:12 PM से 3:52 PM तक


कुलिक: 5:53 AM से 7:33 AM तक


दुर्मुहूर्त: 07:40 AM से 08:33 AM तक


वर्ज्यम्: 04:11 AM से 05:58 AM तक



शुभ काल


अभिजीत मुहूर्त: 12:06 PM से 12:59 PM तक


अमृत काल: 12:59 PM से 02:48 PM तक


ब्रह्म मुहूर्त: 04:17 AM से 05:05 AM तक



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल