राशिफल : आज इन पर होगी शनिदेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।
राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...
मेष
मन मुताबिक तरीके से दिन बीतेगा। आप बहुत सकारात्मक रहेंगे। अंदरूनी शक्तियों को महसूस करने की जरूरत है। संतान की समस्याएं सुलझाने में समय बीतेगा।
वृष
मजबूत कार्यप्रणाली से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आर्थिक मामलों में कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। युवा अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल करेंगे।
मिथुन
कई तरह के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा।
कर्क
नवीन योजनाओं को कार्य रूप देने के लिए कुछ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं के व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन के संभावनाएं प्रबल होंगी।
सिंह
दिन शुभता पूर्ण व्यतीत होगा। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य मे अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रुप से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
कन्या
आपका आत्मविश्वास और जोश आपके कई कामों को हल करने में सक्षम रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएं इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा।
तुला
फाइनेंस संबंधी गतिविधियां नियत समय पर संपन्न होती जाएंगी और आर्थिक समस्या हल हो जाने से सुकून मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।
वृश्चिक
निर्धारित किए हुए कार्य यथा समय पूर्ण होते जाएंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आप का विशेष योगदान रहेगा। और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी।
धनु
आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। अगर कहीं पैसा फसा हुआ है, तो आज मिल जाने की संभावना है।
मकर
किसी कार्य को लेकर चल रही परेशानियां दूर होगी और आप अपनी प्रतिभा और ऊर्जा द्वारा वर्तमान परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। पठन-पाठन तथा लेखन में भी मन मुताबिक समय व्यतीत होगा। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है।
कुंभ
आज ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही हैं। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। युवा मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा।
मीन
महत्वपूर्ण तथा अनुभवी लोगों के संपर्क में रहें। यह संबंध आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। आप अपने आत्म बल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे।