राशिफल: क्या कहते हैं रविवार को आपके सितारे, जानें किसको होगा फायदा

Jitendra Shrivastava | Sept 07, 2024, 23:56 IST
thesootr
ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

BHOPAL. हर किसी के जीवन में तारे-सितारों का अहम रोल होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल ( horoscope ) का आकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।



जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...

मेष राशि (Aries): (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)


मेष राशि के जातकों के आज रुके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दफ्तर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृद्धजनों की सेवा और पुण्य कार्य पर ध्यान देंगे। आपके दांपत्‍य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।


शुभ अंक: 9


शुभ रंग:लाल


क्या करें: सुबह योग और ध्यान करें।


क्या न करें: बेवजह की बहस से बचें।


क्या खाएं: ताजे फल और सब्जियां।


क्या न खाएं: ज्यादा तली-भुनी चीजें।



वृषभ राशि (Taurus): (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)


आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कोई धनराशि मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलकर मन खुश होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और नियमित व्यायाम करें।


शुभ अंक: 8


शुभ रंग: हरा


क्या करें: निवेश के अवसरों पर विचार करें।


क्या न करें: अनावश्यक खर्च से बचें।


क्या खाएं: हरी सब्जियां।


क्या न खाएं: जंक फूड।



मिथुन राशि (Gemini):(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)


आज जनसंपर्क बढ़ने से प्रफुल्लित रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है, इसलिए उससे सावधान रहें। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बारिश में ना भींगे।


शुभ अंक: 2


शुभ रंग: सिल्वर


क्या करें: परिवार के साथ समय बिताएं।


क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।


क्या खाएं: दूध और दूध से बने उत्पाद।


क्या न खाएं: कैफीन युक्त पदार्थ।



कर्क राशि (Cancer): (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)


आपको बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। कारोबार में नए आइडिया पर काम करेंगे तो लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, इस दिन का लाभ उठाएं और अपने काम पर फोकस करें।


शुभ अंक: 5


शुभ रंग: गोल्डन


क्या करें: नए विचारों पर कार्य करें।


क्या न करें: नकारात्मक सोच से बचें।


क्या खाएं: अनाज और दालें।


क्या न खाएं: अत्यधिक मसालेदार भोजन।



सिंह राशि (Leo): (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)


आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। किसी दोस्त से विवाद हो सकता है, बेवजह बहस न करें। हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है।


शुभ अंक: 1


शुभ रंग: काला


क्या करें: आत्मविश्वास बनाए रखें।


क्या न करें: अहंकार से बचें।


क्या खाएं: ताजे फल।


क्या न खाएं: भारी और गरिष्ठ भोजन।



कन्या राशि (Virgo): (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)


मेहनत करने से कन्या राशि वालों को सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। संपत्ति विवाद को समाप्त करने के लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद लें। अगर आप आज कुछ नए दोस्त बनाते हैं तो आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बारिश में जलस्रोतों के पास जाने से बचें।


शुभ अंक: 1


शुभ रंग: गुलाबी


क्या करें: समाज सेवा करें।


क्या न करें: अनावश्यक खर्च से बचें।


क्या खाएं: सूखे मेवे।


क्या न खाएं: तले-भुने खाद्य पदार्थ।



तुला राशि (Libra): (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)


तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। किसी प्रकार की व्‍यवस्‍था करने में आप पूरे दिन काफी बिजी रहेंगे। सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।


शुभ अंक: 7


शुभ रंग: पीला


क्या करें: अपने विचारों को साझा करें।


क्या न करें: दूसरों पर अत्यधिक निर्भर न रहें।


क्या खाएं: साबुत अनाज।


क्या न खाएं: अधिक मीठा।



वृश्चिक राशि (Scorpio): (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)


वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम अच्छे होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अच्छी तरह सोचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


शुभ अंक: 3


शुभ रंग: मैहरून


क्या करें: अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।


क्या न करें: गुस्से और अति-आत्मविश्वास से बचें।


क्या खाएं: प्रोटीन युक्त आहार और सूखे मेवे।


क्या न खाएं: मसालेदार और तला हुआ भोजन।



धनु राशि (Sagittarius): (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)


आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रख सकेंगे।


शुभ अंक: 4


शुभ रंग:बैंगनी


क्या करें: आज यात्रा की योजना बनाएं और नई चीजें सीखें।


क्या न करें: असावधानी और जोखिम भरे कार्यों से बचें।


क्या खाएं: साबुत अनाज और ताजे फल।


क्या न खाएं: बहुत अधिक मिठाई और भारी भोजन।



मकर राशि (Capricorn): (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)


आज का दिन मकर राशि वालों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। आप नई ऊंचाइयों को छूने की कोशिश करेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। आपके विचारों की सराहना होगी और लोग आपकी सलाह को मानेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। शुभ अंक: 10


शुभ रंग: भूरा


क्या करें: अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।


क्या न करें: आलस्य और नकारात्मकता से बचें।


क्या खाएं: प्रोटीन युक्त आहार और हरी सब्जियां।


क्या न खाएं: तले-भुने और मसालेदार खाद्य पदार्थ।



कुंभ राशि (Aquarius):(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)


कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से आप सभी समस्याओं को सुलझा लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अच्छी तरह सोच लें। परिवार के साथ समय बिताएं और उनकी खुशी में शामिल हों।


शुभ अंक: 11


शुभ रंग: फिरोजा


क्या करें: आज नए विचारों और योजनाओं पर काम करें।


क्या न करें: अति-आत्मविश्वास और असावधानी से बचें।


क्या खाएं: हल्का और पौष्टिक भोजन।


क्या न खाएं: अधिक तला-भुना और कैफीन।



मीन राशि (Pisces): (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)


आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और आपसी प्रेम और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और भविष्य के लिए योजनाएं बना सकेंगे।


शुभ अंक: 12


शुभ रंग: समुद्री हरा


क्या करें: अपने रचनात्मक पक्ष को उजागर करें।


क्या न करें: तनाव और अत्यधिक चिंता से बचें।


क्या खाएं: ताजे फल और सलाद।


क्या न खाएं: भारी और मसालेदार भोजन।



आज का पंचांग


तिथि


शुक्ल पक्ष पंचमी - Sep 07 05:37 PM – Sep 08 07:58 PM


शुक्ल पक्ष षष्ठी - Sep 08 07:58 PM – Sep 09 09:53 PM



नक्षत्र


स्वाति - Sep 07 12:34 PM – Sep 08 03:31 PM


विशाखा - Sep 08 03:31 PM – Sep 09 06:04 PM



सूर्य और चंद्रमा का समय


सूर्योदय - 6:15 AM


सूर्यास्त - 6:33 PM


चन्द्रोदय - Sep 08 10:21 AM


चन्द्रास्त - Sep 08 9:32 PM



अशुभ काल


राहू - 5:01 PM – 6:33 PM


यम गण्ड - 12:24 PM – 1:56 PM


कुलिक - 3:29 PM – 5:01 PM


दुर्मुहूर्त - 04:55 PM – 05:44 PM


वर्ज्यम् - 09:43 PM – 11:29 PM



शुभ काल


अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM


अमृत काल - 05:37 AM – 07:25 AM


ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM



Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल