अशोकनगर में बनने वाली है प्रदेश की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा

Dolly patil | Apr 23, 2024, 09:03 IST
HANUMAN STATUE ASHOKNAGAR
दो साल बाद हनुमान जयंती पर अशोकनगर में प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की चौथी 111 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हनुमानजी की ये प्रतिमा 100 टन वजनी होगी

अशोकनगर में मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी और देश की चौथी 111 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा बनने जा रही है। इस प्रतिमा को बनाने के लिए तुलसी सरोवर के किनारे 45 मीटर चौड़ा टापू विकसित होना शुरू हो गया है। इसके बाद प्रतिमा के लिए जमीन के नीचे 25 फीट गहराई से पक्का निर्माण शुरू कराया जाएगा। 100 टन वजनी प्रतिमा स्थल को अष्ट सिद्धि थीम पर विकसित किया जाएगा। वहीं 5 करोड़ रुपए से बन रहे इस स्ट्रक्चर के लिए हाल ही में काम शुरू करवा दिया गया है।



कितनी जगह है, हनुमानजी की बड़ी प्रतिमा



हनुमानजी की ऐसी बड़ी प्रतिमा देश में सिर्फ 3 स्थानों पर है। पहली प्रतिमा आंध्र प्रदेश के काकुलम जिले में 175 फीट ऊंची प्रतिमा है। दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश के सुल्तानपुर में 151 फीट और तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश के परिटाला शहर में 135 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा है। इसी के साथ 111 फीट की प्रतिमा बनने के बाद अशोकनगर चौथे नंबर पर आ जाएगा।





ये खबर भी पढ़िए... यहां के जज हैं हनुमान जी...जिला अदालत, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट



ये खबर भी पढ़िए....हनुमान जयंती आज , इस शुभ मुहूर्त में करें संकट मोचन का पूजन



ये खबर भी पढ़िए....मोदी आज से छत्तीसगढ़ में, दो दिनों में करेंगे 3 बड़ी चुनावी सभा



ये खबर भी पढ़िए....MP Weather Update : मध्य प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट







Tags:
  • हनुमान जयंती
  • 131 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा