महाकुंभ 2025: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, सीएम योगी हुए गदगद
Kaushiki | Feb 27, 2025, 17:09 IST
1 / 8
संगम रिकॉर्डImage credit : Kaushiki
महाकुंभ में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई, जो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। इसमें 45 दिनों में 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया, जिसमें 50 लाख से ज्यादा विदेशी भक्त शामिल थे।
2 / 8
दुनियाभर से आए श्रद्धालुImage credit : Kaushiki
इस महाकुंभ में 70 से ज्यादा देशों से श्रद्धालु आए, जिनकी संख्या 193 देशों की आबादी से भी अधिक थी।
3 / 8
सीएम योगी का दौराImage credit : Kaushiki
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन के दौरान 45 दिनों में 10 बार महाकुंभ नगर का दौरा किया। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार निगरानी रखी।
4 / 8
स्वच्छता का नया रिकॉर्डImage credit : Kaushiki
महाकुंभ में स्वच्छता का नया रिकॉर्ड बना। यहां 19 हजार सफाईकर्मियों ने मिलकर सफाई की जिसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया।
5 / 8
हैंड पेंटिंग में नए वर्ल्डImage credit : Kaushiki
महाकुंभ में गंगा सफाई का रिकॉर्ड बना, साथ ही 10 हजार 102 लोगों ने मिलकर हैंड पेंटिंग करने का भी रिकॉर्ड बनाया।
6 / 8
हैरान करने वाली घटनाImage credit : Kaushiki
महाकुंभ में अमेरिका की आबादी से दोगुने लोग आए जो दुनियाभर के लिए एक हैरान करने वाली घटना बनी।
7 / 8
नई मिसालImage credit : Kaushiki
महाकुंभ में 120 करोड़ हिंदुओं में से 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर इस मेला को ऐतिहासिक बना दिया।
8 / 8
सुरक्षाकर्मी का रिकॉर्डImage credit : Kaushiki
महाकुंभ के दौरान 37 हजार पुलिसकर्मी, 14 हजार होमगार्ड्स और सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। इसलिए श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना भी की।