रंग और उल्लास से भरा होता है मार्च, देखें इस महीने के सभी व्रत और त्योहारों की सूची

Kaushiki | Feb 27, 2025, 10:59 IST
march 2025 festivals
मार्च का महीना बसंत ऋतु और धार्मिक त्योहारों के लिए खास होता है। यह विद्यार्थियों की परीक्षाओं और किसानों की फसल कटाई के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

मार्च का महीना अपने साथ न केवल गर्मी की शुरुआत लाता है, बल्कि यह कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों का भी साक्षी होता है। इस महीने में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक उत्सव मनाए जाते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख होली का पर्व होता है। यहां मार्च 2025 के सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है, ताकि आप पहले से अपनी योजनाएं बना सकें।



Happy Rang Panchami 2020 Wishes: रंग पंचमी पर इन शानदार Messages, शायरी और SMS से अपनों को दें शुभक


मार्च 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत

  • 1 मार्च - फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती
  • 2 मार्च 2025: चतुर्थी व्रत, रमजान की शुरुआत।
  • 6 मार्च 2025: रोहिणी व्रत।
  • 7 मार्च 2025: दुर्गा अष्टमी व्रत।
  • 10 मार्च 2025: आमलकी एकादशी।
  • 11 मार्च 2025: भौम प्रदोष व्रत।
  • 13 मार्च - होलिका दहन, चैतन्य महाप्रभु जयंती, पूर्णिमा व्रत
  • 14 मार्च - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
  • 15 मार्च - गणगौर व्रत प्रारंभ, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस
  • 16 मार्च - होली भाई दूज
  • 18 मार्च - संकष्टी चतुर्थी
  • 19 मार्च - रंग पंचमी
  • 25 मार्च - पापमोचनी एकादशी
  • 27 मार्च - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
  • 29 मार्च - चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • 30 मार्च - गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि आरंभ, हिंदू नववर्ष शुरू
  • 31 मार्च - ईद-उल-फ़ितर, गणगौर पूजा
Holi: Festival of Colors | Britannica


होली का पर्व और इसका महत्व

होलिका दहन: 13 मार्च 2025 को होगा।


धुलंडी (रंगों की होली): 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी।



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और इसकी शुरुआत (International Women's Day and its beginnings)


महत्वपूर्ण दिवस

  • 8 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day)
  • 12 मार्च – महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च की वर्षगांठ
  • 14 मार्च – अल्बर्ट आइंस्टीन जयंती (Pi Day)
  • 15 मार्च – विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day)
  • 20 मार्च – अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस (International Day of Happiness)
  • 21 मार्च – विश्व वन दिवस (World Forest Day), विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) , नवरोज (Parsi New Year) – पारसी समुदाय का नया साल।
  • 22 मार्च – विश्व जल दिवस (World Water Day)
  • 23 मार्च – शहीद दिवस (भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव बलिदान दिवस)
  • 27 मार्च – विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day)

मार्च महीना का महत्व

मार्च का महीना सिर्फ मौसम के बदलाव का नहीं, बल्कि धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी बहुत खास होता है। इस समय बसंत ऋतु अपने चरम पर होती है, जो नई ऊर्जा और खुशहाली लाती है। इस महीने होली का रंगों से भरा त्योहार आता है, जो प्रेम और उत्साह का संदेश देता है। इसके अलावा चैत्र अमावस्या, पूर्णिमा, एकादशी और चैत्र नवरात्रि जैसे कई धार्मिक पर्व भी इस माह को पावन बनाते हैं।



हिंदू पंचांग के मुताबिक, यह फाल्गुन और चैत्र मास का संगम होता है, जिससे यह पुराने साल के अंत और नए साल की शुरुआत का प्रतीक बनता है। मार्च का महीना विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का समय होता है। वहीं, किसानों के लिए भी यह माह अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह रबी फसलों की कटाई और कृषि कार्यों के अंतिम चरण का महीना होता है। तो मार्च का महीना प्राकृतिक, धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से बेहद खास माना जाता है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • चैत्र नवरात्री
  • latest news
  • मार्च
  • बसंत पंचमी
  • बसंत उत्स्व
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • 2025 के व्रत और त्योहार