मसान होली: जब चिता भस्म से रंगता है काशी का आकाश, गूंज उठते हैं शिव तंत्र के मंत्र
Kaushiki | Published:
1 / 10
हर-हर महादेव के जयकारेImage credit : Kaushiki
इस दिन पूरे घाट पर भक्त महाशिवरात्री हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हैं। पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है, जिससे भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।
2 / 10
मसान होली 2025 की तिथिImage credit : Kaushiki
वर्ष 2025 में मसान होली 11 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भक्तगण वाराणसी में इकट्ठा होकर शिव की आराधना करेंगे और भस्म होली खेलेंगे।
3 / 10
मसान होली की परंपराImage credit : Kaushiki
रंगभरी एकादशी के अगले दिन भक्तगण चिता की राख से एक-दूसरे संग होली खेलते हैं। साधु, संत, अघोरी और शिव भक्त इस अनुष्ठान में शामिल होते हैं।
4 / 10
मृत्यु और मोक्ष का संदेशImage credit : Kaushiki
ऐसा माना जाता है कि, ये होली जीवन और मृत्यु के चक्र को स्वीकार करने का प्रतीक है। काशी में मृत्यु को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना जाता है।
5 / 10
मणिकर्णिका घाट का महत्वImage credit : Kaushiki
इस घाट को मोक्षदायिनी भूमि कहा जाता है, जहां अंतिम संस्कार से आत्मा मुक्त हो जाती है। यहां सदैव चिताएं जलती रहती हैं, जो जीवन की नश्वरता का संदेश देती हैं।
6 / 10
मसान होली का महत्वImage credit : Kaushiki
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म से होली खेली जाती है, जिसे मसान होली कहा जाता है। यह परंपरा भगवान शिव और मोक्ष प्राप्ति से जुड़ी मानी जाती है।
7 / 10
भगवान शिव और भस्म होलीImage credit : Kaushiki
मान्यता है कि भगवान शिव ने अपने गणों के साथ पहली बार भस्म होली खेली थी। इस परंपरा से मृत्यु के भय से मुक्ति और शिव कृपा प्राप्त होती है।
8 / 10
हर 12 साल में विशेष आयोजनImage credit : Kaushiki
मसान होली का विशेष आयोजन हर 12 साल में बड़े स्तर पर किया जाता है। इस दौरान अघोरी और तांत्रिक साधना के अनुष्ठान भी संपन्न होते हैं।
9 / 10
अघोरी साधनाImage credit : Kaushiki
साधु और अघोरी इस दिन विशेष रूप से शिव तांडव नृत्य करते हैं। तांत्रिक विधियों के मुताबिक, यह मृत्यु भय से मुक्ति का मार्ग है।
10 / 10
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताImage credit : Kaushiki
बारह वर्षों के चक्र में गुरु ग्रह की स्थिति के अनुसार इसका महत्व बढ़ जाता है। इस अवधि में तंत्र-साधना और मोक्ष प्राप्ति के विशेष अनुष्ठान होते हैं।