नाग पंचमी पर इन उपायों को करने से साल भर होगी धन वर्षा

Ravi Singh | Aug 08, 2024, 23:28 IST
Nag Panchami Remedy
नाग पंचमी सावन शुक्ल पंचमी के दिन मनाई जाती है। इस दिन कुंडली में काल सर्प दोष का निवारण होता है। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव कि भी पूजा की जाती है। इस दिन शिव जी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

Nag Panchami : हिंदू धर्म में नाग पंचमी को विशेष त्योहार माना जाता है। नाग पंचमी सावन शुक्ल पंचमी के दिन मनाई जाती है। इस दिन कुंडली में काल सर्प दोष का निवारण होता है। नाग पंचमी के दिन भगवान शिव कि भी पूजा की जाती है। इस दिन शिव जी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने से उनका आशीर्वाद मिलता है, लेकिन कुछ ऐसे भी उपाय हैं जिनको करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा आप पर होती है।



नागपंचमी पर करें ये उपाय...

कालसर्प दोष का निवारण

नाग पंचमी के दिन घर और मंदिर में रुद्राभिषेक जरूर कराएं। इससे बहुत ही शुभ फल मिलता है। अगर परिवार में किसी पर काल सर्प दोष है तो चांदी या तांबे का सर्प का जोड़ा शिवलिंग पर चढ़ाने से काल सर्प दोष का निवारण हो सकता है।



नाग देवता को मानसिक भोग लगाएं

नाग पंचमी के दिन के ईशान कोण में मिट्टी के बर्तन में थोड़ा-सा दूध रखकर नाग देवता को मानसिक भोग जरूर लगाएं। इसके बाद बाद फिर उसको कहीं बाहर जाकर बड़े पेड़ के नीचे रखें।



शिव परिवार का चित्र लगाएं

घर में सुख-शांति बनी रहे रहे इसके लिए घर में शिव जी परिवार की फोटो जरूर लगाएं। अगर घर में शिव परिवार नहीं है, तो घर में शिव परिवार का फोटो ईशान कोण में जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।



दक्षिणावर्ती शंख की पूजा

नाग पंचमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें। पूजा के बाद तिजोरी या फिर इसे अपने धन के स्थान पर रख दें। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और धन बारिश करती हैं।



लाल धागे से बांधकर तिजोरी में रखें सिक्का

नाग पंचमी के दिन चांदी के सिक्के को लाल रंग के धागे से बांधकर तिजोरी में रखने से बिजनेस में विस्तार के साथ लाभ मिलता है, साथ ही करियर में तरक्की के साथ धन में बढ़ोतरी होती है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Nag Panchami
  • नाग पंचमी पर्व
  • नाग पंचमी