सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने 11 तीर्थों के जल से किया कुंभाभिषेक, देखें तस्वीरें
Kaushiki | Published:
1 / 8
सवा लाख आहुतियों का यज्ञImage credit : Kaushiki
समारोह के दौरान 51 ब्राह्मणों ने मिलकर विशेष रुद्र पाठ किया। महारुद्र यज्ञ में सवा लाख आहुतियां देकर विश्व कल्याण की प्रार्थना हुई। पूरा वातावरण शंख और डमरू की गूंज से पूरी तरह शिवमय हो गया।
2 / 8
सोमनाथ अमृत महोत्सवImage credit : Kaushiki
सोमनाथ मंदिर को आज किसी दुल्हन की तरह सजाया गया था। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए 75 ढोल और शंख बजाए गए। सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ा और 100 कन्याओं ने कलश नृत्य किया।
3 / 8
सूर्य किरण टीम का एयर शोImage credit : Kaushiki
जब पीएम मोदी सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा कर रहे थे तब आसमान में करतब दिखे। वायुसेना की सूर्य किरण टीम ने मंदिर के ऊपर उड़ान भरी। विमानों से मंदिर और श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई।
4 / 8
11 पवित्र तीर्थों के जल से हुआ कुंभाभिषेकImage credit : Kaushiki
प्रयागराज, काशी और उज्जैन समेत 11 जगहों से जल लाया गया। इसी पावन जल से मंदिर के शिखर का शाही स्नान कराया गया। पीएम मोदी खुद इस ऐतिहासिक और धार्मिक पल के साक्षी बने।
5 / 8
सोमनाथ मंदिर का रहस्यImage credit : Kaushiki
सोमनाथ मंदिर का रहस्य इसकी अक्षय शक्ति में है। मंदिर 17 बार नष्ट होने के बाद भी यह अपनी गरिमा के साथ खड़ा है। यहां का प्राचीन शिवलिंग चुंबकीय शक्ति से हवा में स्थित था, जो आज भी कौतूहल का विषय है।
6 / 8
कुंभाभिषेक का धार्मिक महत्वImage credit : Kaushiki
कुंभाभिषेक का अर्थ है पवित्र कलश के जल से मंदिर को नहलाना। शास्त्रों के अनुसार यह मंदिर की आध्यात्मिक शक्ति को फिर जगाता है। आमतौर पर यह दक्षिण भारतीय मंदिरों में हर 12 साल में होता है।
7 / 8
सोमनाथ मंदिर के 75 सालImage credit : Kaushiki
Somnath Jyotirlinga: आज (11 मई 2026) सोमनाथ की धरती भक्ति और गौरव के अद्भुत संगम की गवाह बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर महा-पूजा की। उन्होंने देश के 11 पवित्र स्थानों से लाए जल से कुंभाभिषेक कर नई ऊर्जा का संचार किया।
8 / 8
1860 किलो का विशाल कलशImage credit : Kaushiki
मंदिर के शिखर पर चढ़ाया गया कलश बेहद खास और वजनी है। इसका कुल वजन 1860 किलो है और क्षमता 1100 लीटर की है। अत्याधुनिक क्रेन की मदद से इसे 90 मीटर ऊंचे शिखर पर रखा गया।