11 दिसंबर से शनि की सीधी चाल से इन 4 राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय, करियर और धन में तरक्की के संकेत
द्रिक पंचांग के मुताबिक, 11 दिसंबर 2026 को शुक्रवार सुबह 5 बजे शनिदेव मीन राशि में मार्गी होंगे। यानी उनकी चाल सीधी हो जाएगी। करीब 138 दिनों बाद शनि की चाल में यह बदलाव होगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, शनि के मार्गी होने से कुछ राशियों को राहत मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बनेंगे।
नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक परेशानियां भी कम होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस बदलाव का असर चार राशियों पर अच्छा माना जा रहा है। आइए जानें शनि के मार्गी होने का समय और किन राशियों को मिल सकता है फायदा।
इन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष राशि:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल अच्छे अवसर लेकर आ सकती है। शनि आपकी राशि के बारहवें भाव में मार्गी होंगे। इस समय आपकी साढ़ेसाती का पहला चरण भी चल रहा है। विदेश में नौकरी या बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। पुराने अटके काम बनेंगे, धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
मिथुन राशि:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल करियर में ग्रोथ लेकर आएगी। शनि आपके दसवें भाव (कर्म भाव) में मार्गी होंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और सैलरी बढ़ने के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट और क्लाइंट्स मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कर्क राशि वालों के लिए यह समय बड़ी राहत लेकर आएगा। शनि आपकी राशि के नौवें भाव में सीधी चाल चलेंगे, जो भाग्य और धर्म का स्थान है। रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे। उच्च शिक्षा और करियर की योजनाओं में सफलता मिलेगी। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सिंह राशि के जातकों के लिए शनि आठवें भाव में मार्गी होंगे। यह बदलाव आपके पुराने विवादों और पैसों से जुड़े अटके मामलों को सुलझाने में मदद करेगा। कारोबारियों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। हालांकि, नौकरीपेशा लोगों को धैर्य रखना होगा और पैसों के लेनदेन या बड़े निवेश में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी।
बाकी राशियों पर क्या होगा असर
वृषभ राशि:
ग्यारहवें भाव में शनि के मार्गी होने से आय के नए स्रोत खुलेंगे और पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।
कन्या राशि:
सातवें भाव में शनि की सीधी चाल वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप के बिजनेस में सुधार लाएगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद खत्म होंगे और नए व्यापारिक समझौतों से मुनाफा होगा।
तुला राशि:
छठे भाव में शनि मार्गी होकर आपको विरोधियों पर जीत दिलाएंगे और पुराने रोगों से राहत देंगे। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए कानूनी या कर्ज से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि:
पांचवें भाव में शनि की चाल संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं कम करेगी और छात्रों की एकाग्रता बढ़ाएगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे।
धनु राशि:
चौथे भाव में शनि के मार्गी होने से प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं, हालांकि काम का दबाव बना रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा और परिवार के साथ मिलकर आप घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।
मकर राशि:
तीसरे भाव में शनि की सीधी चाल आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाएगी, छोटी यात्राओं से लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और भाई-बहनों की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि:
दूसरे भाव में शनि मार्गी होकर आपकी आर्थिक स्थिति को संभालेंगे, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है और बचत करने में आप सफल रहेंगे।
मीन राशि:
शनि आपकी ही राशि के पहले भाव (लग्न) में मार्गी हो रहे हैं, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। यह समय आपके करियर ग्रोथ के लिए नई योजनाएं बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
FAQs:
- शनिदेव कब मार्गी होंगे?
द्रिक पंचांग के मुताबिक, 11 दिसंबर 2026 को सुबह 5 बजे शनिदेव मार्गी होंगे। - शनि किस राशि में मार्गी होंगे?
शनिदेव मीन राशि में वक्री से मार्गी होंगे। - शनि कितने दिनों बाद सीधी चाल चलेंगे?
शनि करीब 138 दिनों बाद अपनी सीधी चाल शुरू करेंगे।