BPCL Sports Scholarship: BPCL दे रहा है स्कॉलरशिप, रहना-खाना रहेगा बिलकुल फ्री, जल्दी करें आवेदन

Kaushiki | Apr 09, 2025, 14:06 IST
BPCL SPORTS SCHOLARSHIP
BPCL ने भारतीय युवा एथलीट्स के लिए स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप इनिशिएटिव लॉन्च किया है। यह पहल युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में मदद के लिए वित्तीय सहायता देती है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने हाल ही में भारतीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से BPCL स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप इनिशिएटिव की घोषणा की। यह पहल युवा एथलीट्स को उनकी ट्रेनिंग और कम्पटीशन क लक्ष्यों में सहायता देने के लिए वित्तीय मदद देती है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकें।



यह कार्यक्रम भारतीय एथलीट्स के लिए है, जिनकी उम्र 13 से 25 वर्ष के बीच है, और इसे विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, शतरंज, टेनिस और अन्य में आवेदन किया जा सकता है। चयनित प्रतिभागियों को मासिक भत्ता (monthly allowance), एक खेल किट और टूर्नामेंट खर्चों का कवर मिलेगा, जिससे वे बिना किसी फाइनेंसियल बर्डन के अपनी क्षमताओं को बढ़ा सकें। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है।



74358733-c39


ये खबर भी पढ़ें...Chevening Scholarship : भारत के छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, जानें कैसे



स्कॉलरशिप एलिजिबिलिटी

BPCL की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप तीन प्रमुख श्रेणियों में दी जाती है:



  • Budding Athlete Engagement (13-17 वर्ष)
  • Junior Athlete Engagement (17-21 वर्ष)
  • Elite Athlete Engagement (21-25 वर्ष)

सपोर्टेड खेलों की सूची

BPCL की स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम विभिन्न खेलों में एथलीट्स को समर्थन देती है। इसमें शामिल हैं:



एथलेटिक्स


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male & Female



बैडमिंटन


स्कॉलरशिप श्रेणी: Budding & Elite & Junior


लिंग: Male & Female



बिलियर्ड्स और स्नूकर


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite


लिंग: Male & Female



शतरंज


स्कॉलरशिप श्रेणी: Budding & Junior


लिंग: Male & Female



क्रिकेट


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male & Female



गोल्फ


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male



हॉकी


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male & Female



कबड्डी


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male



स्क्वैश


स्कॉलरशिप श्रेणी: Budding & Elite & Junior


लिंग: Male & Female



टेबल टेनिस


स्कॉलरशिप श्रेणी: Budding & Elite & Junior


लिंग: Male & Female



टेनिस


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male & Female



वॉलीबॉल


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male



स्विमिंग


स्कॉलरशिप श्रेणी: Elite & Junior


लिंग: Male, Junior Female



आर्चरी


स्कॉलरशिप श्रेणी: Budding & Junior


लिंग: Male & Female



ये खबर भी पढ़ें... JN Tata Scholarship : भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख तक का लोन, ऐसे करें अप्लाई



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास किसी अन्य स्कॉलरशिप का लाभ नहीं होना चाहिए।
  • खिलाड़ियों को संबंधित खेल में एक्सीलेंस दिखानी चाहिए।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2025 है।
  • आप BPCL के इस वेबसाइट https://www.bharatpetroleum.in/Sport-Scholarship-Page.aspx पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BPCL स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप के लाभ

  • ट्यूशन फीस (Tuition fees)
  • मासिक भत्ता (Monthly stipend)
  • खेल किट (Sports kit)
  • टूर्नामेंट खर्चों का कवर (Tournament expenses covered)
  • स्वास्थ्य बीमा (Health insurance)
  • इंटर्नशिप और फील्ड स्टडी खर्च (Internship and field study expenses)

ये खबर भी पढ़ें... MP Minority Scholarship : अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बेस्ट स्कॉलरशिप, करें आवेदन



BPCL क्या है

BPCL (Bharat Petroleum Corporation Limited) भारत की जनरल तेल और गैस कंपनी है, जो भारतीय पेट्रोलियम उद्योग (Indian Petroleum Industry) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह कंपनी भारत सरकार केओनरशिप में है और दुनिया के प्रमुख Fortune Global 500 कंपनियों में शामिल है।



BPCL का हेडक्वार्टर्स मुंबई में है और यह पेट्रोल, डीजल, कच्चे तेल, गैस और अन्य एनर्जी प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है। कंपनी के पास कई रिफाइनरी और पेट्रोलियम स्टेशनों का नेटवर्क है। BPCL एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन और डेवलपमेंट के लिए कमिटेड है, साथ ही एनवायर्नमेंटल प्रोटेक्शन और सोशल वेलफेयर वर्क्स में भी एक्टिव है।



ये खबर भी पढ़ें... France Scholarship 2025 : फ्रांस में पढ़ाई का मौका, मिलेगा 70 हजार से ज्यादा स्टाइपेंड



Tags:
  • scholarship
  • स्कॉलरशिप
  • एजुकेशन न्यूज
  • Sports
  • latest news
  • National Scholarship
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप