CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं के टाइमटेबल का करना होगा इंतजार, इस दिन जारी हो सकता है परीक्षा शेड्यूल
डेट शीट कब आएगी
खबरों के मुताबिक, बोर्ड अक्टूबर के आखिर या नवंबर की शुरुआत में डेट शीट जारी कर सकता है। पिछले साल फाइनल टाइमटेबल 30 अक्टूबर को आया था। इस बार भी टाइमलाइन लगभग इसी के आसपास बताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेड्यूल फाइनल स्टेज में है।
परीक्षा कब होगी
सीबीएसई की शुरुआती जानकारी के अनुसार परीक्षाएं फरवरी के मिड, करीब 15 फरवरी से शुरू होंगी। ये मार्च और अप्रैल 2027 तक चल सकती हैं। छात्रों के पास अब सिलेबस कंपलीट और रिवीजन का ही समय बचा है। सिलेबस को सब्जेक्ट के हिसाब से बांटें और हर हफ्ते का टारगेट तैयार करें।
प्रैक्टिकल परीक्षा का समय
सीबीएसई प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी 2027 में होने की पूरी उम्मीद जताई गई है। इसलिए थ्योरी से पहले प्रैक्टिकल की तैयारी भी जरूरी है। छात्र अपने स्कूल से प्रैक्टिकल की अंतिम जानकारी जरूर लें।
LOC सबमिशन क्यों है जरूरी
CBSE LOC submission को लेकर बोर्ड ने सभी स्कूलों को अलर्ट जारी किया है। बोर्ड ने साफ किया है कि 2027 की परीक्षा में सिर्फ वही छात्र बैठ पाएंगे, जिनका नाम स्कूल ने ऑनलाइन लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (LOC) प्रक्रिया से सबमिट किया होगा। CBSE board exam 2027 में बैठने के लिए यह शर्त जरूरी है। इसलिए सभी स्कूलों को तय डेडलाइन के अंदर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
छात्र पर पड़ेगा इसका असर
अगर किसी स्कूल से फॉर्म भरने में गलती होती है, तो नुकसान छात्र को उठाना पड़ेगा। छात्र के पास इसे ठीक कराने का समय कम हो सकता है। इसलिए माता-पिता भी अपने बच्चे का नाम स्कूल से जरूर पूछें।
डेट शीट में क्या मिलेगा
जब PDF जारी होगी, उसमें सिर्फ तारीखें नहीं होंगी। इसमें 10वीं और 12वीं के मेन एग्जाम की पूरी टाइमलाइन होगी। हर सब्जेक्ट का कोड और नाम भी दिया जाएगा। हर विषय की एग्जाम 2027 तारीख और शिफ्ट की टाइमिंग भी मिलेगी।
खबरों के मुताबिक, शिफ्ट आमतौर पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक बताई गई है। स्पोर्ट्स वाले 12वीं के छात्रों के लिए अलग डेट शीट होगी। 10वीं के सेकंड बोर्ड एग्जाम और सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीखें भी इसमें होंगी। सीबीएसई 10वीं-12वीं एग्जाम की यह पूरी तस्वीर एक ही बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल में दिखेगी। पिछले साल के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 45 लाख छात्रों ने 204 सब्जेक्ट्स में परीक्षा दी थी। यह आंकड़ा अभी कंन्फर्म नहीं हुआ है।
टाइमटेबल कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले cbse.gov.in खोलें।
- होमपेज पर Examination Circulars या Latest Notices सेक्शन देखें।
- वहां Class 10 and 12 Board Examinations 2027 का नोटिफिकेशन मिलेगा।
- CBSE datesheet download करें।
- इसके बाद अपनी क्लास के हिसाब से सब्जेक्ट कोड, तारीख और समय चेक करें।
2028 बैच के लिए नया नियम
खबरों के मुताबिक, क्लास 9th के जो बच्चे 2028 में 10th की परीक्षा देंगे, उनके लिए नया नियम आया है। इसमें पांच जरूरी सब्जेक्ट्स के साथ एक एडिशनल स्किल पेपर चुनने का विकल्प मिलेगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इंटरडिसिप्लिनरी एरिया और CT & AI मॉड्यूल्स स्कीम ऑफ स्टडीज का हिस्सा नहीं होंगे। यह बदलाव सिर्फ 2026-27 में 9th में पढ़ रहे बच्चों पर लागू होगा। जो बच्चे अभी 10th में हैं, उन पर इसका असर नहीं होगा। यह नियम अभी आधिकारिक रूप से कंन्फर्म नहीं हुआ है।
यह खबर क्यों जरूरी है
लाखों छात्रों का साल भर का रूटीन इसी एक पीडीएफ से तय होता है। समय पर सही जानकारी मिलने से पढ़ाई का दबाव कम होता है। इसलिए आधिकारिक लिंक के अलावा किसी वायरल डेट पर भरोसा न करें।
FAQs
- सीबीएसई डेट शीट 2027 कब जारी होगी?
सीबीएसई की डेट शीट 2027 अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में जारी होने की उम्मीद है। - क्या बिना LOC के परीक्षा दी जा सकती है?
नहीं, बिना LOC के छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। सभी छात्रों को अपने स्कूल से नाम की पुष्टि करनी होगी। - 10वीं और 12वीं की परीक्षा कब शुरू होगी?
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से शुरू होने की उम्मीद है, और ये मार्च और अप्रैल 2027 तक चल सकती हैं।