CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

Manya Jain | May 13, 2026, 13:33 IST
Cbse 12th result 2026 out
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट के लिए डिजिलॉकर का इस्तेमाल कर सकते है।

CBSE 12th Result. सीबीएसई 12वीं बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर 12वीं का रिजल्ट (CBSE Results) घोषित कर दिए हैं। छात्र अब अपना रिजल्ट सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।



हालांकि, भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट कुछ धीमी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना रोल नंबर व एडमिट कार्ड आईडी तैयार रखें। अपनी डिजिटल मार्कशीट छात्र डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।





रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर लॉग ऑन करें।
  • होमपेज पर CBSE Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) सावधानीपूर्वक भरें।
  • Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपनी प्रोविज़नल मार्कशीट (Provisional Marksheet) डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

डिजिलॉकर और उमंग ऐप का उपयोग

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी सर्वर धीमा हो जाता है। ऐसे में छात्र वैकल्पिक प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं:



  • DigiLocker: सीबीएसई रिजल्ट घोषित होने के 24 घंटे के भीतर डिजिटल माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Digital Migration Certificate) और मार्कशीट डिजी लॉकरपर उपलब्ध करा दी जाती है। यह डिजिटल कॉपी कॉलेज प्रवेश के लिए कानूनी रूप से मान्य (Legally Valid) है।
  • UMANG App: छात्र अपने स्मार्टफोन पर उमंग ऐप डाउनलोड करके भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

परीक्षा में सफल हुए 85.20 प्रतिशत छात्र

सीबीएसई (CBSE) 12वीं के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा बनाया है।



लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं,लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 प्रतिशत रहा है। आंकड़ों के अनुसार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। दोनों के बीच सफलता का अंतर 6.73 प्रतिशत रहा है।



पिछले पांच सालों का रिजल्ट

पिछले पांच सालों के रिज़ल्ट के आंकड़े सामने आ गए हैं। साल 2021 में सबसे ज़्यादा छात्र पास हुए थे। तब पास होने वालों का आँकड़ा 99.37% रहा था। साल 2022 में भी प्रदर्शन काफी अच्छा था। उस साल 92.71% छात्र सफल घोषित हुए थे।



पिछले तीन सालों में आंकड़े थोड़े कम हुए हैं। साल 2025 में 88.39% छात्र परीक्षा में पास हुए। 2024 में यह प्रतिशत 87.98% दर्ज किया गया था। साल 2023 में पास प्रतिशत 87.33% रहा था।



ऑफलाइन रिजल्ट देखने के तरीके

एसएमएस (SMS) के माध्यम से



मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: cbse12 <रोल नंबर> <स्कूल नंबर> <सेंटर नंबर> और इसे 7738299899 पर भेज दें। कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में होगा।



IVRS से ऐसे करें चेक

छात्र फोन कॉल करके भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं:



  • दिल्ली के छात्रों के लिए: 24300699
  • देश के अन्य क्षेत्रों के लिए: 011-24300699

पास होने के लिए जरूरी अंक

सीबीएसई के नियमों के अनुसार, छात्रों को केवल कुल मिलाकर 33% अंक लाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें थ्योरी (Theory) और प्रैक्टिकल (Practical) दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।



रिजल्ट के बाद करियर प्लानिंग

  • JEE Main Rank Predictor: इंजीनियरिंग के छात्र अपने स्कोर को ऑल इंडिया रैंक में बदलने के लिए रैंक प्रिडिक्टर टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।
  • 75% पात्रता: याद रखें कि NITs और IITs में प्रवेश के लिए बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंक (या टॉप 20 परसेंटाइल में होना) अनिवार्य है।
  • अन्य स्ट्रीम: मेडिकल, कॉमर्स और आर्ट्स के छात्र विभिन्न कॉलेज पेजों पर जाकर फीस और प्लेसमेंट की तुलना कर सकते हैं ताकि वे अपनी मार्कशीट से आगे बढ़कर एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

ये भी पढ़ें...



NIELIT Free Course: सरकारी नौकरी के लिए जरूरी कंप्यूटर कोर्स अब बिल्कुल फ्री, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन



CBSE Board 10th Result जारी, पर न टॉपर लिस्ट न कोई डिवीजन



MP Board 12th Topper 2026: श्लोक प्रजापति बनें एमपी साइंस टॉपर



CBSE Class 10th Result 2026 Out: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित



Tags:
  • डिजी लॉकर
  • CBSE Result
  • 12वीं का रिजल्ट
  • CBSE Results
  • UMANG App
  • CBSE 12th Result